लॉन्च से पहले सैमसंग गैलेक्सी सी10 का रेंडर वीडियो हुआ लीक, देखें एक झलक इस डुअल कैमरे वाले फोन की

Join Us icon

सैमसंग गैलेक्सी सी10 के बारे में पिछले कई माह से जानकारियां आ रही हैं। खबर है कि यह विश्व का पहला फोन होगा जिसे दोहरा कैमरा फीचर से लैस किया जाएगा। पिछले दिनों की इसके एक रोज गेल्ड वेरियंट की जानकारी लीक हुई थी वहीं आज फोन को रेंडर फोटो आया है जिसमें आप स्पष्ट रूप से इसे देख सकते हैं।
c10-04-1024x580
सैमसंग गैलेक्सी सी10 की इस रेंडर फोटो को प्रमुख टिप्सर इवन ब्लॉस द्वारा आॅनलीक्स अकाउंट से लीक किया गया ​है जिसे सबसे पहले प्राइसबाबा वेबसाइट ने प्रकाशित किया है। इमेज के साथ फोन का वीडियो भी लीक हुआ है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी सी10 में आपको 5.5-इंच की स्क्रीन देखने को मिल सकती है। हालांकि गैलेक्सी सी9 में 6—इंच की स्क्रीन दी गई थी। जाानकारी के मुताबिक यह फोन सी9 की अपेक्षा पतला भी होगा।
c10-07-1024x580
फोटो में आप देख सकते हैं कि गैलेक्सी सी10 में पिछला पैनल कर्व्ड है और यह तीन बैंड वाला एंटीना भी दिया गया है। इसमें खास बात यह कही जा सकती है कि वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन साथ ही दिया गया है जबकि सौमसंग फोन में दोनों दो पैनल में होते हैं। वहीं इस फोन में यूएसबी टाइप—सी स्लॉट को भी आप स्पष्ट तौर पर देख सकते हैं।

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात है तो सैमसंग गैलेक्सी सी10 को क्वालकॉम के लेटेस्ट चिपसेट स्नैपड्रैगन 660 पर पेश किया जा सकता है। इसके अलावा फोन सी9 प्रो की तरह ही में 6जीबी रैम और 64जीबी की मैमोरी देखने को मिल सकती है।