Samsung Galaxy F16 5G फोन आया सामने, गूगल की इस लिस्ट में हुआ नाम का खुलासा

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/02/Samsung-Galaxy-F15-5g-1.jpg

सैमसंग ने आज ही बताया है कि वह 12 फरवरी को Samsung Galaxy F06 5G फोन इंडिया में लॉन्च करेगी। कंपनी की ओर से फोन प्राइस रेंज के साथ ही इसकी फोटो, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी दे दी गई है। वहीं दूसरी ओर इसी ‘एफ सीरीज’ के एक और नए मोबाइल Samsung Galaxy F16 5G फोन की डिटेल्स भी सामने आ गई है। इसे Google Play Supported Device List में देखा गया है जहां फोन मार्केटिंग नेम के साथ ही मॉडल नंबर का भी खुलासा हो गया है।

Samsung Galaxy F16 5G लिस्टिंग डिटेल

सैमसंग गैलेक्सी एफ16 5जी फोन गूगल प्ले सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में शामिल हुआ है जिसे टेक वेबसाइट माय स्मार्ट प्राइस ने स्पॉट किया है। इस लिस्ट में सैमसंग के मौजूदा स्मार्टफोंस के साथ ही Galaxy F16 5G को भी शामिल किया गया है जहां फोन का मॉडल नंबर SM-E166P बताया गया है। इस लिस्टिंग में फोन फीचर्स या स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स तो सामने नहीं आई है लेकिन यह जरूर साफ हो गया है कि Samsung नए एफ16 5जी फोन पर काम शुरू कर चुकी है जो आने वाले दिनों में सामने लाया जा सकता है।

Samsung Galaxy F16 5G स्पेसिफिकेशन्स (अनुमानित)

बीते दिनों गैलेक्सी एफ16 5जी गीकबेंच पर लिस्ट हुआ था जहां से जानकारी मिली थी कि इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया जाएगा। इस ऑक्टा-कोर प्रोसेसर में 2.0GHz क्लॉक स्पीड वाले छह कोर तथा 2.40GHz स्पीड वाले दो कोर शामिल रहेंगे। बेंचमार्किंग साइट पर फोन को 8GB RAM के साथ लिस्ट किया गया है। इस मोबाइल को Android 14 OS से लैस दिखाया गया था तथा ग्राफिक्स के लिए माली जी57 एमसी2 GPU दिए जाने की जानकारी मिली थी। बताते चलें कि Galaxy F16 5G फोन को गीकबेंच पर सिंगल-कोर में 678 और मल्टी-कोर में 1902 बेंचमार्क स्कोर प्राप्त हुआ था।

Samsung Galaxy F06 5G

डिस्प्ले : सैमसंग गैलेक्सी एफ06 6.74-इंच की एचडी+ ​स्क्रीन लॉन्च किया जाएगा। यह वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले होगी जिसपर 900निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट मिलेगा।

प्रोसेसर : सैमसंग गैलेक्सी एफ06 5जी फोन मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च होगा। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

मेमोरी : Samsung Galaxy F06 5G फोन इंडियन मार्केट में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। बेस वेरिएंट में 4जीबी तथा बड़े वेरिएंट में 6जीबी रैम दी जा सकती है। वहीं दोनों ही मॉडल वचुर्अल रैम तकनीक से लैस होंगे।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए यह सैमसंग फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर दिया जाएगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy F06 5G में 5,000एमएएच बैटरी दी जाएगी। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 25वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जाएगा।