
कुछ माह पहले ही खबर आई थी कि सैमसंग अपने जे सीरीज और ए सीरीज को खत्म कर नए एम सीरीज की शुरुआत करेगा। खबर के अनुसार गैलेक्सी एम सीरीज के फोन 2019 के शुरुआत में ही ये फोन लॉन्च हो सकते हैं। वहीं कुछ खबरों में यह भी दावा किया गया था कि कंपनी का यह पहला फोन होगा जिसे नॉच स्क्रीन के साथ पेश किया जाएगा। हालांकि अब तक फोन के नाम को लेकर कई तरह के असमंजस लगाए जा रहे हैं। वहीं आज इस बारे में 91मोबाइल्स को एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है जिसमें न सिर्फ फोन के नाम की पुष्टी की गई है बल्कि इसके डिजाइन का भी खुलासा कर दिया गया है।
91मोबाइल्स को यह जानकारी इंडस्ट्री के एक सेसे श्रोत से मिली है जो सैमसंग को बहुत ही नजदीक से जानता है। उन्होंने हमें बताया कि ”कंपनी सबसे पहले एम सीरीज के तहत गैलेक्सी एम10 और गैलेक्सी एम20 को पेश करने वाली है। इन फोंस में सबसे पहले आपको वाटर ड्रॉप नॉच देखने को मिलेगा।” सैमसंग का शानदार तोहफा : गैलेक्सी जे सीरीज़ के स्मार्टफोंस की कीमतें 3,000 रुपये तक हुई कम
इसके साथ ही यह भी बताया कि ”सैमसंग के ये फोन मास प्रोडक्शन में चले गए हैं और जल्द ही लॉन्च होने वाले हैं। सबसे खास बात यह कही जा सकती है इन फोंस का निर्माण भारत में ही किया जा रहा है। नोएडा स्थित सैमसंग फैक्ट्री में गैलेक्सी एम10 और गैलेकसी एम20 का निर्माण किया जा रहा है।”
हाल में सैमसंग गैलेक्सी एम सीरीज के फोन के कुछ रेंडर्स आए हैं जिनमें फोन के लुक को देखा जा सकता है। वहीं कुछ दिन पहले सैमसंग गैलेक्सी एम10 को सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया गया था। जहां से फोन के बारे में कुछ जानकारियां पास सकते हैं। बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच इस फोन को मॉडल नंबर एसएम-एम105एफ के साथ लिस्ट किया गया था। सैमसंग गैलेक्सी ए8एस हुआ अमेरिकी वेबसाइट पर लिस्ट, सबसे अलग होगी इस फोन की डिसप्ले
लिस्ट किए गए फोन में 3जीबी रैम मैमोरी दी गई थी जबकि यह फोन एक्सनॉस 7870 चिपसेट पर रन कर रहा था। यह सैमसंग का ही प्रोसेसर है जिसका उपयोग कंपनी मध्य रेंज के फोन में करती है। हालांकि और ज्यादा जानकारी नहीं दी गई थी। वहीं कुछ समय पहले एम सीरीज़ के दो अन्य फोन एसएम-एम205एफ और एसएम-एम305एफ मॉडल भी गीकबेंच पर सर्टिफाइड हो चुके हैं। जिसे गैलेक्सी एम20 और गैलेक्सी एम30 कहा जा सकता है। ऐसे में आशा कर सकते हैं कि कंपनी गैलेक्सी एम10 और एम20 के अलावा एम30 की भी तैयारी कर रही है।











