सैमसंग गैलेक्सी आॅन मैक्स

सैमसंग गैलेक्सी आॅन मैक्स प्राइस इन इंडिया
सैमसंग गैलेक्सी आॅन मैक्स, 4जीबी रैम 32जीबी मैमोरी- 16,900 रुपये
शाओमी और मोटो से मिल रही लगातार प्रतियोगिता के बाद सैमसंग ने हाल में बजट और मध्य सेग्मेंट में कई अच्छे डिवाइस पेश किए हैं। पिछले साल आॅनलाइन स्टोर के लिए कंपनी ने गैलेक्सी आॅन नेक्सट को लॉन्च किया था जिसे अच्छे स्पेसिफिकेशन की वजह से लोगों ने काफी सराहा था। वहीं इस साल आॅफलाइन और आॅनलाइन दोनों सेग्मेंट में कंपनी का एक फोन चर्चा बटोर रहा है। कुछ माह पहले ही कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी आॅन मैक्स को पेश किया है। भारतीय बाजार में इस फोन का प्राइस 16,900 रुपये है और यह फोन फ्लिपकार्ट स्टोर पर उपलब्ध है। यह फोन भी कई मायनों में खास है बड़ी स्क्रीन के साथ इसमें बड़ी रैम मैमोरी भी दी गई है।
डिजाइन
सैमसंग जे7 मैक्स की बॉडी फुल मैटल की बनी है और थोड़ा चौड़ा लगता है हालांकि अपने बड़े डिसप्ले और स्लिम डिजाइन की वजह से यह आपको काफी पसंद आएगा। जहां तक लुक में नएपन की बात है तो ऐसा कुछ नहीं है। यह फोन पुराने सैमसंग फोन के समान ही दिखाई देता है। होम बटन पर ही फिरंगेरप्रिंट सेंसर है जो काफी रिस्पॉन्सिव है। वहीं इसकी कपैसिटिव ‘की’ में लाइट नहीं जलती, जिसकी वजह से अंधेरे में आपको थोड़ी तकलीफ हो सकती है। हालांकि अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इसमें स्मार्ट ग्लो लाइट है जो आपको नोटिफिकेशन्स की जानकारी देगी।
डिसप्ले
सैमसंग गैलेक्सी आॅन मैक्स में आपको 5.7-इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है। फोन को स्क्रीन रेजल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है। बड़ी स्क्रीन होने की वजह से आप इसमें वीडियो और गेम का अच्छे से लुत्फ उठा पाएंगे। साथ ही साथ अच्छी ब्राइटनेस की वजह से तेज़ धूप में भी आसानी से इसका उपयोग कर पाएंगे।
हार्डवेयर
यह फोन मीडियाटेक एमटी 6757वी चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में 4जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। इसके साथ ही 32जीबी की इंटरनल मैमोरी है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 256जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
सॉफ्टवेयर
सैमसंग गैलेक्सी आॅन मैक्स एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 पर कार्य करता है। फोन में आपको सैमसंग का टचविज़ यूआई देखने को मिलेगा। वहीं इस में आपको सैमसंग पे मिनी जैसे फीचर मिलेंगे।
कैमरा
कैमरे की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी आॅन मैक्स में 13-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है। फोन में आपको एफ/1.7 का अपर्चर मिलेगा जो बड़ी तस्वीर लेने में सक्षम है। इसके साथ ही 13-मेगापिक्स्ल का ही फ्रंट कैमरा है और यह एफ/1.9 का अपर्चर के साथ है। दोनों कैमरे के साथ आपको फ्लैश मिलेगा।
कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी व डाटा के लिए इसमें दोहरा सिम सपोर्ट है। फोन में 4जी के साथ वोएलटीई सपोर्ट है। इसके साथ ही वाईफाई और ब्लूटूथ दिया गया है। आप वोएलटीई नेटवर्क पर सीधा वीडियो कॉल भी कर सकते हैं।
बैटरी
पावर बैकअप के लिए गैलेक्सी आॅन मैक्स में 3,300 एमएएच की बैटरी दी गई है।
सैमसंग गैलेक्सी आॅन मैक्स के सारे स्पेसिफिकेशन
| मॉडल | सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स |
| डिसप्ले | |
| स्क्रीन साइज़ (इंच) | 5.7 इंच (13.97 सेंटीमीटर) |
| रेजल्यूशन | फुल एचडी (1,080 x 1,920 पिक्सल) |
| प्रोटेक्शन | – |
| स्क्रीन टाइप | आईपीएस एलसीडी |
| टचस्क्रीन | हां |
| हार्डवेयर | |
| प्रोसेसर मॉडल | मीडियाटेक एमटी6757 हलियो पी20 |
| प्रोसेसर | 2.4गीगाहट्र्ज कोर्टेक्स -ए53 ऑक्टाकोर प्रोसेसर |
| ग्राफिक्स प्रोसेसर | माली- टी880एमपी2 |
| मैमोरी | |
| रैम | 4जीबी |
| इंटरनल मैमेरी | 32जीबी |
| एक्सपेंडेबल मैमोरी | 256जीबी माइक्रोएसडी |
| कैमरा | |
| रियर कैमरा | 13-मेगापिक्सल |
| रियर फ्लैश | हां |
| फ्रंट कैमरा | 13-मेगापिक्सल |
| फ्रंट फ्लैश | हां |
| वीडियो रिकॉर्डिंग | 1,080 @ 30 फ्रेम |
| सॉफ्टवेयर | |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | एंडरॉयड वी7.0 (नुगट) |
| यूआई | टचविज़ यूआई |
| पावर बैकअप | |
| बैटरी क्षमता | 3,300 एमएएच |
| रीमूवेबल बैटरी | नहीं |
| बैटरी टाइप | लिथियम आॅयन |
| डाटा कनेक्टिविटी | |
| सिम साइज | सिम1- नैनो, सिम 2- नैनो |
| सिम 1 नेटवर्क सपोर्ट | |
| 4जी/वोएलटीई | हां/ हां |
| 3जी | हां |
| 2जी | हां |
| सिम 2 नेटवर्क सपोर्ट | |
| 4जी/वोएलटीई | हां/ हां |
| 3जी | हां |
| 2जी | हां |
| वाई-फाई | हां |
| जीपीएस | हां |
| ब्लूटूथ | हां |
| एनएफसी | नहीं |
| यूएसबी ओटीजी | हां |
| सेंसर | |
| फिंगरप्रिंट सेंसर | हां |
| इंफ्रारेड | नहीं |
| प्रॉक्सिमिटी सेंसर | हां |
| एक्सेलेरोमीटर | हां |
| एंबियंट लाइट सेंसर | हां |
| जायरोस्कोप | हां |
| म्यूजिक | |
| म्यूजिक प्लेयर | हां |
| हेडफोन | हां, 3.5एमएम आॅडियो जैक |
| एफएम | हां |
| डायमेंशन | 156.7 X 78.8 X 8.1एमएम |
| वज़न | 179ग्राम |
| कलर | ब्लैक, गोल्ड ह्यू |