
लंबी चर्चा के बाद आखिरकर सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप डिवाइस गैलेक्सी एस8 को लॉन्च कर दिया है। जैसा कि पहले से ही चर्चा थी कि कंपनी गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस को लॉन्च करने वाली है और इन फोन से कंपनी ने इससे पर्दा उठा दिया है। अमेरिका के शहर न्यूयॉर्क में आयोजित एक इवेंट के दौरान कपंनी ने इन फोन का प्रदर्शन किया है। दोनों फोन बेहद ही दामदार स्पेसिफकेशंस से लैस हैं और जल्द ही इन्हें भारत में आने की भी उम्मीद है।
सैमंसग गैलेक्सी एस8 को बैजल लेस डिजाइन के साथ पेश किया गया है और यह देखने में काफी आकर्षक है। इसमें 5.8-इंच की सुपर एमोलड स्क्रीन दी गई है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 2960 x 1440 पिक्सल है और यह कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 कोटेड है। गैलेक्सी 7 की तरह सैमसंग गैलेक्सी एस 8 भी पानी व धुल अवरोधक है। हालांकि सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि जहां पिछले साल गैलेक्सी एस7 फ्लैट स्क्रीन में उपलब्ध था। वहीं इस बार एस8 को कर्व्ड ऐज डिसप्ले के साथ पेश किया गया है।
वहीं डिजाइन में दूसरे बदलाव की बात करें तो इस बार सैमसंग गैलेक्सी एस8 सैमसंग ट्रेड मार्क होम बटन सहित नीचे के सभी बटन हटा दिए गए हैं और ये सभी आॅप्शन आपको होम स्क्रीन पर मिलेंगे। इससे बड़ी स्क्रीन के बावजूद फोन छोटा दिखाई देता है। कंपनी ने इस बार सेंस टच स्क्रीन का उपयोग किया है जो इससे पहले हम एप्पल आईफोन में देख चुके हैं। सैमसंग गैलेक्सी एस8 में पिछले पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
सैमसंग गैलेक्सी एस8 को दो चिपसेट मॉडल पर पेश किया गया है। एक मॉडल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट है जबकि दूसरा एक्नोस 8895 चिपसेट उपलब्ध होगा। यह विश्व का पहला फोन है जो 1जीबीपीएस तक की गती से डाटा का उपयोग करने में सक्षम है। यह फोन 4जीब रैम और 64जीबी मैमोरी के साथ उपलब्ध है जबकि चीन व ताइवान में इसका 6जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल मैमोरी वाला वेरियंट भी उपलब्ध होगा।
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 12-मेगापिक्सल का डुअल पिक्सल वालाा रियर कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। कंपनी का दावा है कि पुराने फोन की अपेक्षा यह ज्यादा बेहतर फोटोग्राफी करने में सक्षम है। पावर बैकअप के लिए गैलेक्सी एस8 में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।
जहां तक सैमसंग गैलेक्सी एस8 प्लस की बात है तो दोनों फोन में मामूली सा अंतर है। गैलेक्सी एस8 प्लस में 6.2—इंच की 2960 x 1440 पिक्सल रेजल्यूशन वाला डिसप्ले दिया गया है और पावर बैकअप के लिए 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई है।












