सैमसंग गैलेक्सी एस8 के बारे में नया खुलासा, 5.7-इंच और 6.2-इंच डिसप्ले के साथ होगा लॉन्च

पिछले कई माह से सैमसंग गैलेक्सी एस8 की खबरें आ रही हैं। वहीं प्राप्त सूचना के अनुसार कंपनी इसे अगले माह में लॉन्च करने वाली है। हालांकि लॉन्च से पहले अब तक फोन के बारे में कई जानकारियां आ चुकी हैं। वहीं प्रमुख टिप्सर इवन ब्लॉस द्वारा गैलेक्सी एस8 को लेकर नया खुलासा किया गया है।
दी गई सूचना के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी एस8 के दो वेरियंट होंगे। कंपनी इसे गैलेक्सी एस8 और एस8 प्सल के नाम से लॉन्च कर सकती है। नाम के साथ ही दोनों फोन के स्क्रीन साइज में अंतर होगा। सैमसंग गैलेक्सी एस8 में जहां 5.7-इंच की स्क्रीन देखन को मिल सकती है। वहीं गैलेक्सी एस8 प्लस को कंपनी 6.2-इंच की स्क्रीन के साथ लॉन्च करने वाली है। सैमसंग गैलेक्सी एस8 का लोगो भी लीक कर दिया गया है।
I've been seeing this misreported quite a bit, so, just to clarify:
GS8 – 5.8" QHD
GS8+ – 6.2" QHDBoth displays are, ofc, SAMOLED.
— Evan Blass (@evleaks) February 12, 2017
इस माह लॉन्च हो सकता है सोनी का यह ताकतवर फोन
जहां तक फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन की बात है तो अब तक मिली जानकारी के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी एस8 प्लस में 3,500 एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है। वहीं गैलेक्सी एस8 को कंपनी 3,000 एमएएच की बैटरी के साथ पेश कर सकती है।
यूट्यूब ने लॉन्च किया लाइव स्ट्रीमिंग फ़ीचर, जानें कैसे करें उपयोग
सैमसंग गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस को लेकर खास बात यह कही जा सकती है कि कि इस बार फ्लैट स्क्रीन देखने को नहीं मिलेगा। दोनों फोन कर्व्ड डिसप्ले के साथ होंगे। सैमसंग गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस को एक्सनोस और क्वालकॉम चिपसेट पर पेश किया जा सकता है।