
इस बात की चर्चा पहले से थी कि सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 के साथ ही कंपनी अपने नए स्मार्ट वॉच का भी प्रदर्शन कर सकती है और आज कंपनी ने इस फैबलेट फोन के साथ अपने नए वॉच से भी पर्दा उठा दिया है। हालांकि इस बार सैमसंग के वॉच सीरीज का नाम बदला हुआ है। पहले जहां गियर नाम से कंपनी लॉन्च करती थी। वहीं इस बार सैमसंग गैलेक्सी वॉच कहा गया है। कंपनी द्वारा एक साथ दो वाच मॉडल पेश किए गए हैं। आज के इवेंट में गैलेक्सी वॉच 46एमएम सिल्वर और गैलेक्सी वॉच 42एमएम मिडनाइट ब्लैक व रोज़ गोल्ड।

गैलेक्सी वॉच 46एमएम सिल्वर
गैलेक्सी वॉच 46एमएम सिल्वर में 1.3-इंच की सर्कुलर सुपर एमोलेड डिसप्ले दिया गया है जिसका स्क्रीन रेजल्यूशन 360 x 360 पिक्सल है। फोन की तरह इसमें भी फुल कलर आॅलवेज़ आॅन डिसप्ले सपोर्ट है। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास डीएक्स+ प्रोटेक्टेड है। वाच का आकर 46 x 49 x 13 एमएम है। वहीं बिना स्ट्रीप के इसका वजन मात्र 63 ग्राम है। कंपनी ने इसके साथ 22 एमएम इंटर चेंजेबल स्ट्रीप दिया है जो आॅनिक्स ब्लैक, डीप ओसियन ब्लू, और ग्रे रंग में उपलब्ध है। वहीं पावर बैकअप के लिए 472 एमएएच की बैटरी दी गई है। लॉन्च हुआ सैमसंग का सबसे ताकवर फोन गैलेक्सी नोट 9, इसमें है 512जीबी स्टोरेज, डुअल कैमरा और रिमोट वाला एसपेन
गैलेक्सी वॉच 42एमएम मिडनाइट ब्लैक व रोज़ गोल्ड
सैमसंग गैलेक्सी वॉच 42एमएम में 1.2-इंच की सर्कुलर सुपर एमोलेड डिसप्ले है जो 360 x 360 पिक्सल रेजल्यूशन वाले स्क्रीन के साथ उपलब्ध है। यह मॉडल भी फुल कलर आॅलवेज़ आॅन डिसप्ले सपोर्ट करता है कंपनी ने इसे भी कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास डीएक्स+ का प्रोटेक्सन दिया है। आकर की बात की जाए तो यह थोड़ा छोटा है। इसका आकार 41.9 x 45.7 x 12.7 एमएम है और बिना स्ट्रीप के मात्र 49 ग्राम है। इसके साथ 20 एमएम का इंटर चेंजेबल स्ट्रीप है जो आॅनिक्स ब्लैक, लुनार ग्रे, टेराकोटा रेड, लाइम यलो, कॉस्मो पर्पल, पिंक ब्रीज और नेचुरल ब्राउन में उपलब्ध है। पावर बैकअप के लिए इस वॉच में 270 एमएएच की बैटरी दी गई है।
ओएस और प्रोसेसर
सैमसंग गैलेक्सी ओएस वॉच को एक्नोस 9110 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 1.15गीगाहट्र्ज का डुअल कोर प्रोसेसेर दिया गय है। ये वॉच सैमसंग के ही टाइजन आधारित वियरेबल ओएस 4.0 पर कार्य करते हैं। दोनों वॉच में एलटीई और ब्लूटूथ वर्जन हैं। एलटीई वर्जन में 1.5जीबी की रैम और 4जीबी की इंटरनल मैमोरी है। वहीं ब्लूटूथ वर्जन में 768जीबी रैम के साथ 4जीबी की मैमोरी दी गई है। एलटीई मॉडल में 4जी के साथ 3जी सपोर्ट दिया गया है।
वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि दानों वॉच आईपी68 सर्टिफाइड हैं इन्हें आप 1.5 मीटर पानी में 30 मिनट से ज्यादा रख सकते हैं। इसके अलावा मिलिटरी ग्रेड सर्टिफिकेशन है जो इसे कुछ उंचाई से टूट फूट से भी बेअसर बनाते हैं। ये ओएस एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 5.0 और आईओएस 9.0 से उपर के संस्करण को सपोर्ट करने में सक्षम हैं।














