8000mAh से बड़ी बैटरी पर लॉन्च होगा OnePlus Ace 6 Ultra! 165Hz स्क्रीन और MediaTek प्रोसेसर भी आया सामने

वनप्लस ने पिछले साल चाइना में अपनी ‘ऐस’ सीरीज का OnePlus Ace 6 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह मोबाइल 16GB RAM, Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 7800mAh बैटरी और 165Hz AMOLED स्क्रीन के साथ आया था। अब कंपनी इस स्मार्टफोन का ‘अल्ट्रा’ मॉडल लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से हालांकि अभी इस अपकमिंग स्मार्टफोन से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन, लीक में OnePlus Ace 6 Ultra की स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है।
OnePlus Ace 6 Ultra से जुड़ा यह लीक चीनी टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन द्वारा शेयर किया गया है। लीक में दावा किया गया है कि वनप्लस ऐस 6 अल्ट्रा इसी महीने अप्रैल में चीन में लॉन्च हो सकता है। इस मोबाइल का मॉडल नंबर PMB110 बताया गया है जिसे चाइना की MIIT अथॉरिटी का सर्टिफिकेशन भी प्राप्त हो गया है। इस लिस्टिंग के अलावा अपकमिंग वनप्लस फोन की विभिन्न लीक्स में कई स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ चुकी है जिनमें प्रोसेसर, बैटरी, स्क्रीन और कैमरा का जानकारी मिली है।
परफॉर्मेंस की बात पहले करें तो लीक के अनुसार वनप्लस ऐस 6 अल्ट्रा 5जी फोन को Mediatek Dimensity 9500 प्रोेसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। यह मीडियाटेक द्वारा लाया गया अभी तक का सबसे शक्तिशाली मोबाइल चिपसेट है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना है और 4.21गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। लीक के अनुसार OnePlus Ace 6 Ultra LPDDR5X RAM और UFS 4.1 storage सपोर्ट करेगा।
पावर बैकअप के लिए इस अपकमिंग स्मार्टफोन OnePlus Ace 6 Ultra में 8000mAh से भी बड़ी बैटरी दिए जाने की बात सामने आई है। बताते चलें कि जनवरी 2026 में कंपनी ने अपनी होम मार्केट चीन में OnePlus Turbo 6 और Turbo 6V लॉन्च किए थे जिनमें 9000mAh बैटरी दी गई थी। वहीं आने वाली 7 अप्रैल को 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 इंडिया में लॉन्च होगा। ऐस 6 अल्ट्रा की ही बात करें तो इस मोबाइल में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है।
लीक के अनुसार वनप्लस ऐस 6 अल्ट्रा 5जी फोन को 1.5K रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा। यह OLED पैनल पर बनी फ्लैट स्क्रीन बताई गई है जिसपर 165Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी भी मिल सकती है। लीक के मुताबिक Ace 6 Ultra IP69 सर्टिफाइड होगा। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP OIS मेन कैमरा देखने को मिलेगा।
वनप्लस ऐस 6 5जी फोन की ही बात करें तो यह मोबाइल 4.32GHz तक की क्लॉक स्पीड वाले क्वालकॉम के स्नेपड्रैगन 8 एलिट प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें LPDDR5X RAM दी गई है और यह एंड्रॉयड 16 आधारित ColorOS 16 पर काम करता है। इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.83-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन दी मिलती है। वहीं फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा लगा है। पावर बैकअप के लिए वनप्लस ऐस 6 स्मार्टफोन 7800mAh बैटरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 120W फास्ट चार्जिंग मौजूद है।
OnePlus Nord 6 इंडिया लॉन्च डिटेल और स्पेसिफिकेशन्स
वनप्लस नोर्ड 6 5जी फोन 7 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा। यह मोबाइल Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट पर लाया जाएगा जिसके साथ 12GB LPDDR5X RAM मिलेगी। OnePlus Nord 6 में 165FPS पर BGMI खेला जा सकेगा। पावर बैकअप के लिए इसमें 9,000mAh बैटरी दी गई है। इस अपकमिंग वनप्लस फोन को 6.78-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले पर लाया जाएगा। वनप्लस नोर्ड 6 5जी फोन इंडियन मार्केट में Black, Mint और Silver कलर में खरीदा जा सकेगा।