Galaxy Z Fold 8 Ultra | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 29 Jul 2026 11:08:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Samsung Galaxy Z Fold 8 Series ने बनाया रिकॉर्ड, 72 घंटे में मिले 2.71 लाख प्री-ऑर्डर https://www.91mobiles.com/hindi/galaxy-z-fold-8-series-crosses-271000-pre-orders-in-72-hours/ https://www.91mobiles.com/hindi/galaxy-z-fold-8-series-crosses-271000-pre-orders-in-72-hours/#respond Wed, 29 Jul 2026 11:08:50 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=200944 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

सैमसंग (Samsung) के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 ने भारत में लॉन्च होते ही नया रिकॉर्ड बना दिया है। कंपनी के मुताबिक, 22 जुलाई को लॉन्च हुई इस नई Galaxy Z Series को केवल 72 घंटे में 2.71 लाख (271,000) से ज्यादा प्री-ऑर्डर […]

The post Samsung Galaxy Z Fold 8 Series ने बनाया रिकॉर्ड, 72 घंटे में मिले 2.71 लाख प्री-ऑर्डर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग (Samsung) के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 ने भारत में लॉन्च होते ही नया रिकॉर्ड बना दिया है। कंपनी के मुताबिक, 22 जुलाई को लॉन्च हुई इस नई Galaxy Z Series को केवल 72 घंटे में 2.71 लाख (271,000) से ज्यादा प्री-ऑर्डर मिले हैं। खास बात यह है कि पिछले साल Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 को इतनी ही संख्या में प्री-ऑर्डर हासिल करने में करीब 15 दिन लगे थे। इस बार कंपनी ने महज तीन दिनों में यह आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे साफ है कि भारत में फोल्डेबल स्मार्टफोन तेजी से मेनस्ट्रीम बन रहे हैं।

Samsung के मुताबिक, इस बार कुल प्री-ऑर्डर में से 45 प्रतिशत ऑर्डर Tier-2 और उससे छोटे शहरों से आए हैं। इससे पता चलता है कि अब फोल्डेबल स्मार्टफोन की मांग सिर्फ बड़े महानगरों तक सीमित नहीं है, बल्कि छोटे शहरों के ग्राहक भी प्रीमियम और इनोवेटिव डिवाइस को तेजी से अपना रहे हैं। कंपनी का मानना है कि यही बाजार आने वाले समय में सबसे बड़ा ग्रोथ इंजन बन सकता है। Samsung को उम्मीद है कि Galaxy Z Series को मिला यह शानदार रिस्पॉन्स इस साल लॉन्च हुई Galaxy S26 Series के प्री-ऑर्डर रिकॉर्ड की बराबरी कर सकता है।

samsung-galaxy-z-fold-8-first-look-of-this-wide-phone

Galaxy Z Fold 8

सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 (Samsung Galaxy Z Fold 8) कंपनी का अब तक का सबसे हल्का Fold स्मार्टफोन बताया जा रहा है। इसका वजन केवल 201 ग्राम है। इसमें 10:16 रेशियो वाला कवर डिस्प्ले दिया गया है, जो सामान्य स्मार्टफोन जैसा एक्सपीरियंस देता है, जबकि अंदर 4:3 रेशियो वाला बड़ा डिस्प्ले पढ़ने, गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतर अनुभव प्रदान करता है।

फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर और 4,800mAh बैटरी दी गई है। Samsung ने इसमें नई Flex Titanium डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है, जिससे फोन पहले से ज्यादा पतला, मजबूत और कम क्रीज वाला बन गया है। डिस्प्ले 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, Vision Booster और Low Reflection कोटिंग के साथ आता है। कैमरे की बात करें, तो इसमें डुअल 50MP कैमरा सिस्टम मिलता है। साथ ही, Dual Recording और My FanCam जैसे AI फीचर्स वीडियो रिकॉर्डिंग को और बेहतर बनाते हैं। इसकी शुरुआती कीमत 1,79,999 रुपये है। (डिटेल स्पेसिफिकेशंस और ऑफर्स यहां पढ़ें) 

Galaxy Z Fold 8 Ultra

गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 अल्ट्रा (Galaxy Z Fold 8 Ultra) कंपनी का सबसे एडवांस फोल्डेबल स्मार्टफोन है। इसमें 8 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग, कंटेंट क्रिएशन और Galaxy AI आधारित वर्कफ्लो के लिए तैयार किया गया है। फोन केवल 4.1mm मोटा (अनफोल्ड) और 215 ग्राम वजनी है।

इसमें 200MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर से लैस है। इसमें 5,000mAh बैटरी, नई डुअल-पाथ 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक और बेहतर कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिससे लंबे समय तक AI टास्क और हैवी मल्टीटास्किंग आसानी से की जा सकती है। इसकी शुरुआती कीमत 1,99,999 रुपये है। (डिटेल स्पेसिफिकेशंस और ऑफर्स यहां पढ़ें)

Galaxy Z Flip 8

गैलेक्सी जेड फ्लिप 8 (Galaxy Z Flip 8) को Samsung का अब तक का सबसे पतला और हल्का Flip स्मार्टफोन बताया जा रहा है। इसमें नया AI आधारित FlexWindow दिया गया है, जिससे फोन खोले बिना ही ऐप्स, पर्सनल अपडेट, Gemini AI और कई जरूरी फीचर्स का इस्तेमाल किया जा सकता है।

फोन में 50MP कैमरा, ProVisual Engine, Flex Mode, Camcorder Grip, Super Steady, FlipShot और Mirror View जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग को पहले से ज्यादा आसान बनाते हैं। इसकी शुरुआती कीमत 1,24,999 रुपये है। (डिटेल स्पेसिफिकेशंस और ऑफर्स यहां पढ़ें)

नई Galaxy Z Series में Galaxy AI को खास तौर पर फोल्डेबल स्क्रीन के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है। इसमें Now Brief, Now Nudge, Gemini Intelligence और Gemini Notebook जैसे AI फीचर्स दिए गए हैं, जो नोट्स, रिकॉर्डिंग, फाइल्स और इमेज को एक जगह व्यवस्थित करके AI आधारित समरी और रिपोर्ट तैयार कर सकते हैं। यह Galaxy Watch Ultra2 और Galaxy Watch9 के साथ भी बेहतर तरीके से काम करता है।

सिक्योरिटी के लिए Samsung Knox, Knox Vault, Personal Data Engine और One UI 9 के नए AI Privacy फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही, AI Assistant Activity Dashboard के जरिए यूजर यह भी देख सकते हैं कि AI उनकी जानकारी का किस तरह इस्तेमाल कर रहा है।

Samsung ने तीनों स्मार्टफोन 30 महीने की Zero Down Payment और No-Cost EMI ऑफर के साथ पेश किया है, जिससे प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदना पहले की तुलना में ज्यादा आसान हो गया है।

The post Samsung Galaxy Z Fold 8 Series ने बनाया रिकॉर्ड, 72 घंटे में मिले 2.71 लाख प्री-ऑर्डर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/galaxy-z-fold-8-series-crosses-271000-pre-orders-in-72-hours/feed/ 0
Galaxy Unpacked में क्या हो सकता है लॉन्च? Z Fold 8, Flip 8, Watch 9 से Android XR तक, जानें Samsung का प्लान https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-unpacked-2026-announcement-details-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-unpacked-2026-announcement-details-in-hindi/#respond Tue, 21 Jul 2026 11:46:55 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=200393 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Reference Imageसैमसंग फैंस के लिए सबसे बड़ा दिन आ गया है। कंपनी का Galaxy Unpacked 2026 ईवेंट 22 जुलाई को आयोजित हो रहा है जिसमें सैमसंग के सबसे पावरफुल और मोस्ट अवेटेड मोबाइल फोंस लॉन्च होंगे। नए सैमसंग फोल्डेबल फोन के साथ ही इस बार गैलेक्सी अनपैक्ड ईवेंट में कंपनी कई बड़ी घोषणाएं भी करने […]

The post Galaxy Unpacked में क्या हो सकता है लॉन्च? Z Fold 8, Flip 8, Watch 9 से Android XR तक, जानें Samsung का प्लान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Reference Image

सैमसंग फैंस के लिए सबसे बड़ा दिन आ गया है। कंपनी का Galaxy Unpacked 2026 ईवेंट 22 जुलाई को आयोजित हो रहा है जिसमें सैमसंग के सबसे पावरफुल और मोस्ट अवेटेड मोबाइल फोंस लॉन्च होंगे। नए सैमसंग फोल्डेबल फोन के साथ ही इस बार गैलेक्सी अनपैक्ड ईवेंट में कंपनी कई बड़ी घोषणाएं भी करने वाली है जिसमें नए सैमसंग गैजेट्स और सॉफ्टवेयर जैसे Galaxy Watch 9 Series, Galaxy AI और Android XR व Galaxy Glasses भी शामिल हो सकते हैं। Galaxy Unpacked में क्या अनाउंस होगा? विभिन्न रिपोर्ट्स और लीक्स के आधार पर जोड़ी गई सारी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

Galaxy Unpacked ईवेंट की बड़ी अनाउंसमेंट्स

  • Samsung Galaxy Z Fold 8
  • Samsung Galaxy Z Flip 8
  • Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra
  • One UI 9 + Galaxy AI
  • Galaxy Watch 9
  • Galaxy Watch 9 Ultra
  • Android XR इकोसिस्टम

Samsung Galaxy Z Fold 8

यह मोबाइल चौकोर शेप में लाया जा सकता है जो बुक की बजाय पासपोर्ट जैसा दिख सकता है। लीक के अनुसार इसमें 4:3 आस्पेक्ट रेश्यो वाली 7.6-इंच की मेन डिस्प्ले दी जाएगी और 5.5-इंच की कवर स्क्रीन मिलेगी। दोनों ही QXGA+ Dynamic AMOLED 2X पैनल पर बनाई जा सकती है। गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड8 को Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है जो एंड्रॉयड 16 बेस्ड One UI 9 पर काम करेगा।

samsung-galaxy-z-fold-wide-fold-8-flip-8-leak-hindi

फोटोग्राफी के लिए Galaxy Z Fold 8 के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा मिल सकती है। वहीं मेन डिस्प्ले और कवर डिस्प्ले दोनों पर ही 10 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा लगाया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड 8 5जी फोन में 4800mAh battery दी जा सकती है​ जिसके साथ 45W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग मिल सकती है।

Samsung Galaxy Z Flip 8

नया गैलेक्सी फ्लिप क्लैमशेल फोल्डेबल डिजाइन पर लाया जा सकता है जिसमें 6.9-इंच की Dynamic AMOLED 2X LTPO मेन डिस्प्ले और 4.1-इंच की Super AMOLED FlexWindow कवर स्क्रीन मिल सकती है। दोनों में ही 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोल्ड8 की ही तरह कंपनी फ्लिप 8 को भी Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर लॉन्च कर सकती है जिसमें एंड्रॉयड 16 आधारित One UI 9 दिया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए Galaxy Z Flip 8 के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। पावर बैकअप के लिए इस फोल्डेबल फोन में 4,300mAh की बैटरी दी जा सकती है, जिसके साथ 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग और Wireless PowerShare सपोर्ट भी मिल सकता है। इस फोन को Armor Aluminum फ्रेम पर बनाया जा सकता है जिसके साथ Gorilla Glass Victus 2 की प्रोटेक्शन मिल सकती है।

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra

गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 अल्ट्रा को को Flex Titanium स्ट्रक्चर पर लाया जा रहा है जिसमें Titanium Alloy Film और Titanium Support Plate शामिल होगा। यह नॉर्मल पॉलिमर फिल्म से 20x मजबूत और इंसानी बाल से भी 30% पतली बताई गई है। फोन में QXGA+ Dynamic AMOLED 2X पैनली पर बनी 8-इंच की मेन स्क्रीन और 6.5-इंच की कवर डिस्प्ले दी जा सकती है। यह मोबाइल भी Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 पर लॉन्च हो सकता है।

samsung-galaxy-z-fold-8-ultra-wide-fold-design-leak

Galaxy Z Fold 8 Ultra में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा के साथ 50 मेगापिक्सल Ultra Wide और 10 मेगापिक्सल Telephoto सेंसर मिल सकता है। इसकी सेकेंडरी और प्राइमरी डिस्प्ले पर 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए फोन में 5000mAh बैटरी दिए जाने की चर्चा है जिसे One UI 9 का पावर ऑप्टिमाइजेशन भी मिलेगा। चार्जिंग के मामले के लिए इसमें 45W वायर्ड, 15W वायरलेस और Wireless PowerShare सहित Qi वायरलेस फीचर भी मिल सकता है।

Samsung Galaxy Watch 9 Series

गैलेक्सी अनपैक्ड 2026 में Samsung अपनी नई गैलेक्सी वॉच 9 सीरीज भी पेश कर सकती है जिसमें Galaxy Watch 9 और Galaxy Watch Ultra 2 शामिल होने की उम्मीद है। लीक्स के अनुसार गैलेक्सी वॉच 9 को जहां 40mm और 44mm डायल साइज में लॉन्च किया जा सकता है वहीं गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा 2 बड़े 47mm डायल के साथ आ सकती है। दोनों में Super AMOLED Always-On Display (AOD), Sapphire Crystal Glass प्रोटेक्शन और 3000निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देखने को मिल सकती है। इनमें 5ATM वॉटर रेजिस्टेंस, IP68 रेटिंग और MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी देखने को मिल सकती है।

samsung-galaxy-watch-8-series-launched-india-price-specifications

Galaxy Watch 9 और Galaxy Watch Ultra 2 को Exynos W1000 पर लाया जा सकता है जो Wear OS 7 आधारित One UI Watch 9 पर काम करेगी। पावर बैकअप के लिए गैलेक्सी वॉच 9 में 435mAh और गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा 2 में 590mAh बैटरी दी जा सकती है। कनेक्टिविटी के लिए GPS, Bluetooth 5.4, Wi-Fi, NFC और Samsung Wallet सहित कुछ मॉडल्स में LTE का सपोर्ट दिया जा सकता है। यूजर्स को इनमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, BioActive Sensor, ECG, SpO2, बॉडी कंपोजिशन एनालिसिस, स्लीप ट्रैकिंग और स्ट्रेस मॉनिटरिंग इत्यादि के साथ ही Galaxy AI के फीचर्स भी मिल सकते हैं।

One UI 9 और Galaxy AI

गैलेक्सी अनपैक्ड के मंच से कंपनी अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के साथ Android 17 आधारित One UI 9 भी पेश कर सकता है। माना जा रहा है इस अपडेट में यूजर इंटरफेस को पहले से ज्यादा स्मूथ और मॉडर्न बनाया जाएगा जो न सिर्फ देखने व इस्तेमाल करने में अटरेक्टिव और स्लीमलेस होगा, बल्कि साथ ही यूजर सिक्योरिटी के मामले में भी पहले से अधिक भरोसेमंद होगा। वनयूआई 9 के साथ नए सैमसंग फोल्ड और फ्लिप फोन में Split Screen, Floating Window और Drag-and-Drop जैसे फीचर्स को एडवांस किया जा सकता है। वहीं One UI 9 में क्विक सेटिंग्स पैनल, बेहतर एनिमेशन, लॉक स्क्रीन कस्टमाइजेशन, अपग्रेडेड विजेट्स और फोल्डेबल डिवाइस के लिए बेहतर मल्टीटास्किंग फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।

Samsung One UI 8

Galaxy AI को भी कंपनी बड़े अपग्रेड के साथ नए रूप में ला सकता है। गैलेक्सी एआई पहले ही अपना लोहा मनवा चुका है और यह पहले से एडवांस होने जा रहा है। इसमें Google Gemini का डील इंटीग्रेशन देखने को मिल सकता है और स्क्रीन पर मौजूद किसी भी कंटेंट को डायरेक्ट AI से डिस्कस किया जा सकत है। कई यूज़फुल एआई बेस्ड फोटो व वीडियो एडिटिंग टूल्स दिए जा सकते हैं और Ask AI, Writing Assist, Browsing Summary, Live Translate, Interpreter, Call Assist, Note Assist, Transcript Assist, Photo Assist और Audio Eraser जैसे फीचर्स को और बेहतर बनाया जा सकता है।

Android XR

सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ट 2026 में कंपनी Android XR प्लेटफॉर्म को लेकर बड़े ऐलान कर सकती है। यह Google और Samsung द्वारा मिलकर विकसित किया गया नया ऑपरेटिंग सिस्टम है, जिसे AR (Augmented Reality), VR (Virtual Reality) और Mixed Reality डिवाइस के लिए तैयार किया गया है। एंड्रॉयड एक्सआर में Google Gemini AI इंटीग्रेशन मिलेगा जिससे वॉयस कमांड, हैंड जेस्चर और आई-ट्रैकिंग के जरिए ही डिवाइस को कंट्रोल किया जा सकेगा।

Samsung and Google Android XR smart glasses

Android XR के साथ Spatial Computing एक्सपीरियंस मिल सकता है जिसमें 3D वर्चुअल स्पेस में ही कंटेंट को देखा जा सकेगा। इसके अलावा Live Translate, Visual Search, Navigation, Object Recognition और Multi-window जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। चर्चा है कि इसमें YouTube, Google Maps और Chrome सहित कई एंड्रॉयड ऐप्स का सपोर्ट दिया जा सकता है। बताते चलें कि गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में Android XR इकोसिस्टम से जुड़े XR डिवाइस या Galaxy Glasses की झलक भी देखने को मिल सकती है।

The post Galaxy Unpacked में क्या हो सकता है लॉन्च? Z Fold 8, Flip 8, Watch 9 से Android XR तक, जानें Samsung का प्लान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-unpacked-2026-announcement-details-in-hindi/feed/ 0