
सैमसंग फैंस के लिए आज का दिन यादगार बन गया है। कंपनी ने अपनी लेटेस्ट ‘फोल्ड8 सीरीज’ भारतीय बाजार में उतार दी है जिसमें दो मुड़ने वाले मोबाइल फोन Samsung Galaxy Z Fold 8 और Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra लॉन्च हुए हैं। यह पहली बार है जब कंपनी अपने ‘फोल्डेबल सेग्मेंट’ में कोई ‘अल्ट्रा’ मॉडल लेकर आई है। गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 अल्ट्रा सैमसंग का सबसे ताकतवर और सबसे ज्यादा कीमत वाला फोल्डेबल फोन है। इस फ्लैगशिप की पूरी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra का डिजाइन
गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 अल्ट्रा दो डिस्प्ले वाला मोबाइल है जिसे फोल्ड और अनफोल्ड, दोनों तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन को फोल्ड करने के बाद इसकी मोटाई जहां 8.9एमएम हो जाती है। वहीं मोबाइल को ओपन करने यानी अनफोल्ड करने पर Fold 8 Ultra की थिकनेस सिर्फ 4.1एमएम रह जाती है। आपको जानकार हैरानी होगी कि यह दुनिया के सबसे पतले फोल्ड फोन में से एक बन गया है। इससे पहले HONOR Magic V5 की भी अनफोल्ड थिकनेस 4.1एमएम थी।
Fold 8 Ultra के लिए कंपनी ने Flex Titanium स्ट्रक्चर का इस्तेमाल किया है। यह तकनीक डिस्प्ले के नीचे टाइटेनियम बेस्ड लेयर का उपयोग करती है जिसमें एक Titanium Alloy Film और दूसरी Titanium Support Plate शामिल होती है। गौरतबल है कि यह अलॉय फिल्म किसी नॉर्मर पॉलिमर फिल्म की तुलना में 20x तक अधिक मजबूत होती है जबकि इसकी मोटाई किसी बाल की थिकनेस से भी 30% कम होती है। यह स्क्रीन क्रीज को कम करती है और स्ट्रांग बनाती है।
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra का कैमरा
फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड 8 अल्ट्रा ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.7 अपर्चर वाला 200 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है। यह OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन तकनीक से लैस Wide-angle लेंस है जो 85 डिग्री एफओवी और क्वॉड पिक्सल ऑटो फोकस के साथ काम करता है। Fold 8 Ultra का मेन कैमरा 2X optical zoom सपोर्ट करता है।
200MP Camera के साथ ही गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 अल्ट्रा के बैक कैमरा सेटअप में एफ/1.9 अपर्चर और 120 फिल्ड ऑफ व्यू वाला 50 मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर व 3X optical ज़ूम की क्षमता वाला 10 मेगापिक्सल Telephoto लेंस भी मौजूद है। इस सैमसंग फोल्ड फोन का टेलीफोटो कैमरा भी OIS तकनीक से लैस किया गया है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड 8 अल्ट्रा की प्राइमरी डिस्प्ले पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 10 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह 100 डिग्री एफओवी सपोर्ट करता है और कंपनी ने इसे ही मेन कैमरा कहा है। वहीं मोबाइल को फोल्ड करने के बाद कवर स्क्रीन पर भी 10 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है और यह भी एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra की स्पेसिफिकेशन्स
गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 अल्ट्रा को 2504 x 2256 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 8.0-इंच की QXGA+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। फोन की प्राइमरी स्क्रीन है जिसे Dynamic AMOLED 2X पैनल पर बनाया गया है। इसपर 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 3000nits ब्राइटनेस, 422पीपीआई और विज़न बूस्टर का सपोर्ट मौजूद है। फोन की मेन स्क्रीन पर low-reflection डिस्प्ले फिनिश दी गई है जिसके चलते आउटडोर में भी स्क्रीन विविड और ब्राइट बनी रहती है।
Galaxy Z Fold 8 Ultra स्मार्टफोन में 1080 x 2520 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.5-इंच की कवर डिस्प्ले दी गई है। यह Dynamic AMOLED 2X पैनल पर बनी FHD+ स्क्रीन है जिसपर मेन डिस्प्ले की ही तरह 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 3000nits ब्राइटनेस, 422पीपीआई और विज़न बूस्टर का सपोर्ट मिलता है।
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra एंड्रॉयड 17 पर लाया गया है जो One UI 9 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए यह सैमसंग का मुड़ने वाला मोबाइल क्वालकॉम का 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट सपोर्ट करता है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 3.6GHz से लेकर 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। वहीं हैवी परफॉर्मेंस को स्मूथली हैंडल करने के लिए कंपनी ने खास तरीके से ऑप्टिमाइज भी किया है।
पावर बैकअप के लिए सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 अल्ट्रा में 5000mAh dual battery दी गई है जो वनयूआई 9 के साथ मिलकर लंबा बैकअप देने की क्षमता रखती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह तकरीबन 30 मिनट में ही फोन को 67% तक चार्ज कर सकती है। वहीं सैमसंग यूजर्स को Fold 8 Ultra में 20W फास्ट वायरलेस चार्जिंग और Wireless PowerShare जैसे फीचर्स भी प्राप्त होंगे।
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra प्राइस
सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 अल्ट्रा इंडिया में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके बेस वेरिएंट में 12GB RAM + 256GB Storage दी गई है जिसकी कीमत 1,99,999 रुपये है। वहीं मोबाइल के 12GB RAM + 512GB Storage वेरिएंट को 2,19,999 रुपये में लाया गया है। Z Fold 8 Ultra का टॉप वेरिएंट 16GB RAM + 1TB Storage सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 2,59,999 रुपये है।
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra की सेल इंडिया में 4 अगस्त से शुरू होगी जिसे Violet Shadow, Graphite और Cream कलर सहित वेबसाइट एक्सक्लूसिव Green Shadow कलर में खरीदा जा सकेगा। शुरुआती सेल में फोल्ड8 अल्ट्रा पर कंपनी 9,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट देगी। वहीं स्पेशल लिमिटेड टाइम ऑफर में 10,000 रुपये का वाउचर भी मिलेगा। यह फोल्डेबल फोन 30 महीने
















