Samsung Galaxy Z Flip8 लॉन्च, 4.1-इंच FlexWindow, 50MP कैमरा और Galaxy AI के साथ हुई एंट्री

Join Us icon

Samsung ने अपने Galaxy Unpacked 2026 इवेंट में नए Galaxy Z Flip8 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह अब तक का सबसे पतला और हल्का Galaxy Flip स्मार्टफोन है। Samsung Galaxy Z Flip8 में पहले से बड़ी 4.1-इंच FlexWindow स्क्रीन, Galaxy AI, Exynos 2600 प्रोसेसर और 50MP कैमरा जैसे कई बड़े फीचर्स दिए गए हैं। इस नए फोल्डेबल फोन में लेटेस्ट AI फीचर्स और बेहतर कैमरा अनुभव मिलने वाला है। आइए, आगे आपको कीमत, स्पेसिफिकेशंस और उपलब्धता की फुल डिटेल देते हैं।

Galaxy Z Flip8 कीमत और ऑफर्स

Samsung Galaxy Z Flip8 के 12GB + 256GB वैरियंट की कीमत 1,24,999 रुपये रखी गई है, जबकि 12GB + 512GB मॉडल 1,44,999 रुपये में उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक 5,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस या 4,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट पा सकते हैं। कंपनी ने Galaxy Z Flip8 के लिए प्री-ऑर्डर शुरू कर दिए हैं। वहीं, फोन की सेल 4 अगस्त से शुरू हो जाएगी। इसके साथ ग्राहकों को Google AI Pro का 6 महीने का मुफ्त सब्सक्रिप्शन और 5TB क्लाउड स्टोरेज भी मिलेगा।

FlexWindow और स्लिम डिजाइन

Samsung Galaxy Z Flip8 का वजन सिर्फ 180 ग्राम है, जबकि अनफोल्ड होने पर इसकी मोटाई 6.1mm और फोल्ड होने पर 13.1mm रहती है। कंपनी का कहना है कि यह अब तक का सबसे पतला Flip स्मार्टफोन है। Samsung ने Galaxy Z Flip8 को Graphite, Cream और Pink कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। वहीं, Mint कलर केवल Samsung.com पर एक्सक्लूसिव रूप से उपलब्ध होगा।

Samsung Galaxy Z Flip8 फोटोज

डिस्प्ले

Samsung Galaxy Z Flip8 फोन में 6.9-इंच FHD+ Dynamic AMOLED 2X मेन डिस्प्ले मिलता है। जो 1Hz से 120Hz Adaptive Refresh Rate और Vision Booster को सपोर्ट करता है। वहीं, बाहर की तरफ 4.1-इंच Super AMOLED FlexWindow दिया गया है। इस पर 60Hz/120Hz रिफ्रेश रेट मिल जाता है। यानी यूजर्स कई ऐप्स, नोटिफिकेशन और Galaxy AI फीचर्स का इस्तेमाल बिना फोन खोले ही कर सकते हैं।

Exynos 2600 प्रोसेसर

Galaxy Z Flip8 में Samsung का नया Exynos 2600 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन 12GB RAM के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध होगा। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में फोन Android 17 आधारित One UI 9 पर काम करता है। इसमें Galaxy AI के कई नए फीचर्स पहले से इंटीग्रेटेड मिलेंगे।

कैमरा डिटेल्स

Samsung Galaxy Z Flip8 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा OIS और 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10MP फ्रंट कैमरा मिलता है। Samsung ने कैमरा एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए FlexCam, Flex Mode, Super Steady, Camcorder Grip, FlipShot और Mirror View जैसे फीचर्स भी दिए हैं। यही नहीं ProVisual Engine की मदद से बेहतर पोर्ट्रेट, नैचुरल स्किन टोन और डिटेल्ड फोटोग्राफी का अनुभव होगा।

बैटरी और अन्य फीचर्स

Samsung Galaxy Z Flip8 में 4,300mAh डुअल बैटरी दी गई है। यह 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग और Wireless PowerShare को सपोर्ट करती है। Galaxy Z Flip8 में Samsung ने AI एक्सपीरियंस को पहले से ज्यादा शानदार किया गया है। फोन में Now Brief यूजर्स को उनकी दिनचर्या के अनुसार पर्सनलाइज्ड अपडेट देता है, जबकि Now Nudge बातचीत के आधार पर अगले जरूरी एक्शन सजेस्ट करता है।

Gemini Intelligence की मदद से यूजर्स 40 से ज्यादा ऐप्स में AI आधारित ऑटोमेशन का लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा फोन में Gemini Notebook, Split View Drag-and-Drop और मल्टी-ऐप AI वर्कफ्लो जैसे नए फीचर्स भी दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट मिलता है। स्मार्टफोन IP48 वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है।

Samsung Galaxy Z Flip8 के साथ ब्रांड ने Samsung Galaxy Z Fold8 Ultra और Fold8 को भी लॉन्च किया है जिसकी डिटेल्स आप इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं। 91मोबाइल्स पर आपको लगातार लेटेस्ट टेक अपडेट मिलेंगे। हमारे साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here