
सैमसंग फैंस के लिए सबसे बड़ा दिन आ गया है। कंपनी का Galaxy Unpacked 2026 ईवेंट 22 जुलाई को आयोजित हो रहा है जिसमें सैमसंग के सबसे पावरफुल और मोस्ट अवेटेड मोबाइल फोंस लॉन्च होंगे। नए सैमसंग फोल्डेबल फोन के साथ ही इस बार गैलेक्सी अनपैक्ड ईवेंट में कंपनी कई बड़ी घोषणाएं भी करने वाली है जिसमें नए सैमसंग गैजेट्स और सॉफ्टवेयर जैसे Galaxy Watch 9 Series, Galaxy AI और Android XR व Galaxy Glasses भी शामिल हो सकते हैं। Galaxy Unpacked में क्या अनाउंस होगा? विभिन्न रिपोर्ट्स और लीक्स के आधार पर जोड़ी गई सारी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
Galaxy Unpacked ईवेंट की बड़ी अनाउंसमेंट्स
- Samsung Galaxy Z Fold 8
- Samsung Galaxy Z Flip 8
- Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra
- One UI 9 + Galaxy AI
- Galaxy Watch 9
- Galaxy Watch 9 Ultra
- Android XR इकोसिस्टम
Samsung Galaxy Z Fold 8
यह मोबाइल चौकोर शेप में लाया जा सकता है जो बुक की बजाय पासपोर्ट जैसा दिख सकता है। लीक के अनुसार इसमें 4:3 आस्पेक्ट रेश्यो वाली 7.6-इंच की मेन डिस्प्ले दी जाएगी और 5.5-इंच की कवर स्क्रीन मिलेगी। दोनों ही QXGA+ Dynamic AMOLED 2X पैनल पर बनाई जा सकती है। गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड8 को Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है जो एंड्रॉयड 16 बेस्ड One UI 9 पर काम करेगा।
फोटोग्राफी के लिए Galaxy Z Fold 8 के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा मिल सकती है। वहीं मेन डिस्प्ले और कवर डिस्प्ले दोनों पर ही 10 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा लगाया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड 8 5जी फोन में 4800mAh battery दी जा सकती है जिसके साथ 45W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग मिल सकती है।
Samsung Galaxy Z Flip 8
नया गैलेक्सी फ्लिप क्लैमशेल फोल्डेबल डिजाइन पर लाया जा सकता है जिसमें 6.9-इंच की Dynamic AMOLED 2X LTPO मेन डिस्प्ले और 4.1-इंच की Super AMOLED FlexWindow कवर स्क्रीन मिल सकती है। दोनों में ही 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोल्ड8 की ही तरह कंपनी फ्लिप 8 को भी Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर लॉन्च कर सकती है जिसमें एंड्रॉयड 16 आधारित One UI 9 दिया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए Galaxy Z Flip 8 के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। पावर बैकअप के लिए इस फोल्डेबल फोन में 4,300mAh की बैटरी दी जा सकती है, जिसके साथ 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग और Wireless PowerShare सपोर्ट भी मिल सकता है। इस फोन को Armor Aluminum फ्रेम पर बनाया जा सकता है जिसके साथ Gorilla Glass Victus 2 की प्रोटेक्शन मिल सकती है।
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra
गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 अल्ट्रा को को Flex Titanium स्ट्रक्चर पर लाया जा रहा है जिसमें Titanium Alloy Film और Titanium Support Plate शामिल होगा। यह नॉर्मल पॉलिमर फिल्म से 20x मजबूत और इंसानी बाल से भी 30% पतली बताई गई है। फोन में QXGA+ Dynamic AMOLED 2X पैनली पर बनी 8-इंच की मेन स्क्रीन और 6.5-इंच की कवर डिस्प्ले दी जा सकती है। यह मोबाइल भी Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 पर लॉन्च हो सकता है।
Galaxy Z Fold 8 Ultra में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा के साथ 50 मेगापिक्सल Ultra Wide और 10 मेगापिक्सल Telephoto सेंसर मिल सकता है। इसकी सेकेंडरी और प्राइमरी डिस्प्ले पर 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए फोन में 5000mAh बैटरी दिए जाने की चर्चा है जिसे One UI 9 का पावर ऑप्टिमाइजेशन भी मिलेगा। चार्जिंग के मामले के लिए इसमें 45W वायर्ड, 15W वायरलेस और Wireless PowerShare सहित Qi वायरलेस फीचर भी मिल सकता है।
Samsung Galaxy Watch 9 Series
गैलेक्सी अनपैक्ड 2026 में Samsung अपनी नई गैलेक्सी वॉच 9 सीरीज भी पेश कर सकती है जिसमें Galaxy Watch 9 और Galaxy Watch Ultra 2 शामिल होने की उम्मीद है। लीक्स के अनुसार गैलेक्सी वॉच 9 को जहां 40mm और 44mm डायल साइज में लॉन्च किया जा सकता है वहीं गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा 2 बड़े 47mm डायल के साथ आ सकती है। दोनों में Super AMOLED Always-On Display (AOD), Sapphire Crystal Glass प्रोटेक्शन और 3000निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देखने को मिल सकती है। इनमें 5ATM वॉटर रेजिस्टेंस, IP68 रेटिंग और MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी देखने को मिल सकती है।
Galaxy Watch 9 और Galaxy Watch Ultra 2 को Exynos W1000 पर लाया जा सकता है जो Wear OS 7 आधारित One UI Watch 9 पर काम करेगी। पावर बैकअप के लिए गैलेक्सी वॉच 9 में 435mAh और गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा 2 में 590mAh बैटरी दी जा सकती है। कनेक्टिविटी के लिए GPS, Bluetooth 5.4, Wi-Fi, NFC और Samsung Wallet सहित कुछ मॉडल्स में LTE का सपोर्ट दिया जा सकता है। यूजर्स को इनमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, BioActive Sensor, ECG, SpO2, बॉडी कंपोजिशन एनालिसिस, स्लीप ट्रैकिंग और स्ट्रेस मॉनिटरिंग इत्यादि के साथ ही Galaxy AI के फीचर्स भी मिल सकते हैं।
One UI 9 और Galaxy AI
गैलेक्सी अनपैक्ड के मंच से कंपनी अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के साथ Android 17 आधारित One UI 9 भी पेश कर सकता है। माना जा रहा है इस अपडेट में यूजर इंटरफेस को पहले से ज्यादा स्मूथ और मॉडर्न बनाया जाएगा जो न सिर्फ देखने व इस्तेमाल करने में अटरेक्टिव और स्लीमलेस होगा, बल्कि साथ ही यूजर सिक्योरिटी के मामले में भी पहले से अधिक भरोसेमंद होगा। वनयूआई 9 के साथ नए सैमसंग फोल्ड और फ्लिप फोन में Split Screen, Floating Window और Drag-and-Drop जैसे फीचर्स को एडवांस किया जा सकता है। वहीं One UI 9 में क्विक सेटिंग्स पैनल, बेहतर एनिमेशन, लॉक स्क्रीन कस्टमाइजेशन, अपग्रेडेड विजेट्स और फोल्डेबल डिवाइस के लिए बेहतर मल्टीटास्किंग फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।
Galaxy AI को भी कंपनी बड़े अपग्रेड के साथ नए रूप में ला सकता है। गैलेक्सी एआई पहले ही अपना लोहा मनवा चुका है और यह पहले से एडवांस होने जा रहा है। इसमें Google Gemini का डील इंटीग्रेशन देखने को मिल सकता है और स्क्रीन पर मौजूद किसी भी कंटेंट को डायरेक्ट AI से डिस्कस किया जा सकत है। कई यूज़फुल एआई बेस्ड फोटो व वीडियो एडिटिंग टूल्स दिए जा सकते हैं और Ask AI, Writing Assist, Browsing Summary, Live Translate, Interpreter, Call Assist, Note Assist, Transcript Assist, Photo Assist और Audio Eraser जैसे फीचर्स को और बेहतर बनाया जा सकता है।
Android XR
सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ट 2026 में कंपनी Android XR प्लेटफॉर्म को लेकर बड़े ऐलान कर सकती है। यह Google और Samsung द्वारा मिलकर विकसित किया गया नया ऑपरेटिंग सिस्टम है, जिसे AR (Augmented Reality), VR (Virtual Reality) और Mixed Reality डिवाइस के लिए तैयार किया गया है। एंड्रॉयड एक्सआर में Google Gemini AI इंटीग्रेशन मिलेगा जिससे वॉयस कमांड, हैंड जेस्चर और आई-ट्रैकिंग के जरिए ही डिवाइस को कंट्रोल किया जा सकेगा।
Android XR के साथ Spatial Computing एक्सपीरियंस मिल सकता है जिसमें 3D वर्चुअल स्पेस में ही कंटेंट को देखा जा सकेगा। इसके अलावा Live Translate, Visual Search, Navigation, Object Recognition और Multi-window जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। चर्चा है कि इसमें YouTube, Google Maps और Chrome सहित कई एंड्रॉयड ऐप्स का सपोर्ट दिया जा सकता है। बताते चलें कि गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में Android XR इकोसिस्टम से जुड़े XR डिवाइस या Galaxy Glasses की झलक भी देखने को मिल सकती है।

















