OnePlus Turbo 6X | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 10 Jun 2026 10:21:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 OnePlus Turbo 6X और Turbo 6X Pro चीन में लॉन्च, 8000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले से हैं लैस https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-turbo-6x-pro-china-launch-specifications-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-turbo-6x-pro-china-launch-specifications-price/#respond Wed, 10 Jun 2026 10:19:43 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=197978 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

OnePlus ने चीन में अपनी Turbo सीरीज का विस्तार करते हुए OnePlus Turbo 6X और OnePlus Turbo 6X Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। जहां Turbo 6X Pro में बड़ी बैटरी, AMOLED डिस्प्ले और बेहतर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, स्टैंडर्ड Turbo 6X उन यूजर्स को टारगेट कर सकता है जो LCD डिस्प्ले वाले मिड […]

The post OnePlus Turbo 6X और Turbo 6X Pro चीन में लॉन्च, 8000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले से हैं लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus ने चीन में अपनी Turbo सीरीज का विस्तार करते हुए OnePlus Turbo 6X और OnePlus Turbo 6X Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। जहां Turbo 6X Pro में बड़ी बैटरी, AMOLED डिस्प्ले और बेहतर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, स्टैंडर्ड Turbo 6X उन यूजर्स को टारगेट कर सकता है जो LCD डिस्प्ले वाले मिड रेंज स्मार्टफोन पसंद करते हैं। आइए, आगे फुल स्पेसिफिकेशंस और कीमत जानते हैं।

OnePlus Turbo 6X Pro स्पेसिफिकेशंस

OnePlus Turbo 6X Pro स्मार्टफोन में 6.78-इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2772 x 1272 पिक्सल और 144Hz रिफ्रेश रेट, 1400निट्स फुल स्क्रीन ब्राइटनेस और 3600निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें Always-On Display और 3000Hz इंस्टेंट टच सैपलिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

परफॉरमेंस के लिए OnePlus Turbo 6X Pro में MediaTek Dimensity 7400 Super प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं, बैक पैनल पर पर 50MP OV50D40 प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ दिया गया है, जिसके साथ 8MP ultra-wide lens मौजूद है।

OnePlus Turbo 6X Pro की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh बैटरी है। फोन में 80W fast charging सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा यह 80W UFCS और 55W PPS charging standard को भी सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसमें bypass charging फीचर भी दिया है, जो गेमिंग के दौरान हीटिंग को कम करने में मदद करता है।

अन्य फीचर्स की बात करें तो OnePlus Turbo 6X Pro स्मार्टफोन में ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, डुअल स्टीरियो स्पीकर, एनएफसी, ब्लूटूथ 5.4, इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोल और फ्लैगशिप-ग्रेड जायरोस्कोप दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 5 सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आता है।

OnePlus Turbo 6X स्पेसिफिकेशंस

OnePlus Turbo 6X में MediaTek Dimensity 7360 SUPER प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 6.72-इंच का Full HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैक पैनल पर 50MP OV50D40 प्राइमरी कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर मिलता है।

यह स्मार्टफोन 7000mAh बैटरी के साथ आता है, जिसमें 45W fast चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, IP64 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस, NFC, ब्लूटूथ 5.4 और वाई-फाई 5 जैसे फीचर्स हैं। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह डिवाइस ColorOS 16 पर काम करते हैं। इसके अलावा OnePlus Turbo 6X प्लास्टिक फ्रेम डिजाइन के साथ आता है।

OnePlus Turbo 6X सीरीज कीमत

कीमत की बात करें तो OnePlus Turbo 6X की शुरुआती कीमत चीन में 1499 युआन (करीब 21,000 रुपये) रखी गई है। इसका 8GB + 256GB वैरियंट 1699 युआन (लगभग 23,899 रुपये) और 12GB + 256GB मॉडल 1999 युआन (करीब 28,120 रुपये) में लॉन्च हुआ है। यह स्मार्टफोन Green, White और Black कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

OnePlus Turbo 6X Pro की शुरुआती कीमत चीन में 1699 युआन (करीब 23,899.रुपये) है। इसके 8GB + 256GB वैरियंट की कीमत 1899 युआन (लगभग 26,713 रुपये) और 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 2199 युआन (करीब 30,933 रुपये) रखी गई है। Turbo 6X Pro को Heart’s Desire Orange और Racing Black रंगों में लॉन्च किया गया है।

यदि आप चीन में हैं और दमदार एक्सपीरियंस चाहिए तो OnePlus Turbo 6X Pro मॉडल सही रहेगा। जबकि कम कीमत में बढ़िया अनुभव चाहते हैं तो OnePlus Turbo 6X अच्छा ऑप्शन है। ऐसे ही हर टेक अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post OnePlus Turbo 6X और Turbo 6X Pro चीन में लॉन्च, 8000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले से हैं लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-turbo-6x-pro-china-launch-specifications-price/feed/ 0
8000mAh बैटरी वाला OnePlus Turbo 6X Pro होगा 10 जून को लॉन्च, साथ आएगा Turbo 6X 5G फोन https://www.91mobiles.com/hindi/10-june-oneplus-turbo-6x-and-oneplus-turbo-6x-pro-launch-date-announced/ https://www.91mobiles.com/hindi/10-june-oneplus-turbo-6x-and-oneplus-turbo-6x-pro-launch-date-announced/#respond Mon, 08 Jun 2026 04:28:51 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=197795 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

वनप्लस ने बीते सप्ताह ही टीज़ कर दिया था कि वह अपनी नई Turbo 6X series लेकर आ रही है जिसे इसी महीने चीन में पेश किया जाएगा। वहीं अब कंपनी ने टर्बो 6एक्स सीरीज की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। ब्रांड की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि वह आने […]

The post 8000mAh बैटरी वाला OnePlus Turbo 6X Pro होगा 10 जून को लॉन्च, साथ आएगा Turbo 6X 5G फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वनप्लस ने बीते सप्ताह ही टीज़ कर दिया था कि वह अपनी नई Turbo 6X series लेकर आ रही है जिसे इसी महीने चीन में पेश किया जाएगा। वहीं अब कंपनी ने टर्बो 6एक्स सीरीज की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। ब्रांड की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि वह आने वाली 10 जून को चाइना में ईवेंट का आयोजन करेगी और इसी ईवेंट के मंच से नए स्मार्टफोन OnePlus Turbo 6X और OnePlus Turbo 6X Pro लॉन्च किए जाएंगे।

OnePlus Turbo 6X series 10 जून को चीन में लॉन्च होगी। स्थानिय समयानुसार दोपहर के 2 बजकर 30 मिनट पर ईवेंट का आयोजन किया जाएगा जिसके मंच से वनप्लस टर्बो 6एक्स और टर्बो 6एक्स प्रो टेक मंच पर पेश किए जाएंगे। यह लॉन्च इंडियन समयानुसार दोपहर के 12 बजे शुरू होगा जिसके वनप्लस चाइना की ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकेगा। गौरतलब है कि वनप्लस टर्बो 6एक्स सीरीज भारत में नहीं आएगी, लेकिन हो सकता है कि कंपनी इन स्मार्टफोंस को किसी और नाम से इंडिया में लॉन्च कर दे।

OnePlus Turbo 6X Pro स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी की ओर से फोन लॉन्च से पहले ही वनप्लस टर्बो 6एक्स प्रो की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दे दी है। ब्रांड की ओर से बता दिया गया है कि यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7400 Super चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

ब्रांड ने रिवील कर दिया है कि यह अपकमिंग वनप्लस फोन ColorOS 16 पर लॉन्च होगा। यह मोबाइल कंपनी वेबसाइट पर तीन मेमोरी वेरिएंट्स में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हुआ है जिनमें 8GB RAM + 128GB Storage, 8GB RAM + 256GB Storage और 12GB RAM + 256GB Storage शामिल हैं। यह मोबाइल चीन में Orange और Black कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

OnePlus Turbo 6X Pro 5G फोन पावरफुल 8000mAh बैटरी पर लॉन्च होगा। वहीं इस मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी गई जिसके चलते वनप्लस फोन से दूसरे मोबाइल भी चार्ज किए जा सकेंगे। कंपनी की ओर से अनविल किया जा चुका है कि वनप्लस टर्बो 6एक्स प्रो 5जी स्मार्टफोन को Samsung AMOLED स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा जो 1.5K रेजोल्यूशन वाली होगी।

यह वनप्लस का नया फोन मजबूत बिल्ड क्वालिटी और ड्यूरेबल बॉडी पर लाया जा रहा है। मोबाइल का डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए इसमें IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। वहीं फोटोग्राफी के लिए OnePlus Turbo 6X Pro को 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लाया जा रहा है।

OnePlus Turbo 6X की स्पेसिफिकेशन्स ऑफिशियल अनविल तो नहीं हुई है लेकिन लीक में सामने आया है कि यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7360 चिपसेट पर लॉन्च हो सकता है। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल में 7000mAh बैटरी दी जा सकती है। वहीं स्मार्टफोन को 6.72-इंच की फुलएचडी+ एलसीडी डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। अपकमिंग वनप्लस 5जी फोन की फुल डिटेल्स के लिए 10 जून का इंतजार करना होगा।

The post 8000mAh बैटरी वाला OnePlus Turbo 6X Pro होगा 10 जून को लॉन्च, साथ आएगा Turbo 6X 5G फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/10-june-oneplus-turbo-6x-and-oneplus-turbo-6x-pro-launch-date-announced/feed/ 0
OnePlus Turbo 6X और Turbo 6X Pro लॉन्च कंफर्म, दोनों में मिलेंगी बड़ी बैटरी और दमदार फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-turbo-6x-and-turbo-6x-pro-china-launch-confirmed-features-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-turbo-6x-and-turbo-6x-pro-china-launch-confirmed-features-details/#respond Fri, 05 Jun 2026 06:24:56 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=197714 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

OnePlus अगले हफ्ते चीन में अपनी नई Turbo 6X सीरीज लॉन्च करने वाला है। कंपनी 18 जून को OnePlus Turbo 6X और OnePlus Turbo 6X Pro स्मार्टफोन पेश कर सकती है। वहीं, लॉन्च से पहले OnePlus China के प्रेसिडेंट Louis Li Jie ने दोनों डिवाइस के बड़े फीचर्स कंफर्म कर दिए हैं। इसके साथ ही […]

The post OnePlus Turbo 6X और Turbo 6X Pro लॉन्च कंफर्म, दोनों में मिलेंगी बड़ी बैटरी और दमदार फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus अगले हफ्ते चीन में अपनी नई Turbo 6X सीरीज लॉन्च करने वाला है। कंपनी 18 जून को OnePlus Turbo 6X और OnePlus Turbo 6X Pro स्मार्टफोन पेश कर सकती है। वहीं, लॉन्च से पहले OnePlus China के प्रेसिडेंट Louis Li Jie ने दोनों डिवाइस के बड़े फीचर्स कंफर्म कर दिए हैं। इसके साथ ही इन फोंस की प्री-बुकिंग भी शुरू हो चुकी है, जहां इनके कलर ऑप्शन और स्टोरेज वेरिएंट्स सामने आए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

OnePlus Turbo 6X Pro स्पेसिफिकेशंस

कंपनी के अनुसार OnePlus Turbo 6X Pro में बड़ी 8,000mAh बैटरी दी जाएगी। OnePlus का कहना है कि यह फोन लंबी बैटरी लाइफ और स्मूद परफॉरमेंस प्रदान करेगा। डिवाइस में 1.5K रेजोल्यूशन वाला Samsung Eye-Care डिस्प्ले मिलेगा, जो आंखों पर कम दबाव डालने के लिए बनाया गया है।

OnePlus Turbo 6X Pro फोन में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग भी दी जाएगी। जिससे यह डिवाइस पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा प्रदान कर सकता है। कंपनी का दावा है कि इस प्राइस रेंज में यह फोन स्मूद सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस देगा।

OnePlus Turbo 6X स्पेसिफिकेशंस

OnePlus Turbo 6X डिवाइस में 7,000mAh बैटरी और 6.72-इंच का नया LCD Eye-Care डिस्प्ले मिलेगा। कंपनी ने यह भी कंफर्म किया है कि फोन मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ आएगा। जिससे इसकी मजबूती बेहतर होगी। ब्रांड हेड के अनुसार के अनुसार Turbo 6X सीरीज उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाई जा रही है जो लंबे समय तक चलने वाला अच्छा स्मार्टफोन चाहते हैं।

OnePlus Turbo 6X सीरीज प्रोसेसर और स्टोरेज डिटेल्स

आधिकारिक पोस्टर्स के अनुसार OnePlus Turbo 6X में MediaTek Dimensity 7360 Super प्रोसेसर मिलेगा। जबकि Turbo 6X Pro में ज्यादा पावरफुल Dimensity 7400 Super चिपसेट दिया जाएगा। बेस मॉडल ब्लैक, वाइट और ग्रीन कलर ऑप्शन में आएगा। वहीं, इसमें 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट्स मिलेंगे। OnePlus Turbo 6X Pro ब्लैक और ऑरेंज कलर ऑप्शन में लॉन्च होगा। साथ ही स्टोरेज वेरिएंट्स स्टैंडर्ड मॉडल जैसे ही होंगे।

OnePlus Turbo 6X सीरीज कैमरा और अन्य डिटेल्स

OnePlus Turbo 6X सीरीज फोंस Android 16 आधारित ColorOS 16 पर काम करेंगे। TENAA लिस्टिंग के मुताबिक OnePlus Turbo 6X में 8MP फ्रंट कैमरा और 50MP + 2MP डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। वहीं, OnePlus Turbo 6X Pro में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। इसके रियर में 50MP + 8MP डुअल कैमरा सिस्टम होगा।

कीमत की बात करें तो ब्रांड हेड के अनुसार OnePlus Turbo 6X सीरीज RMB 1,500 यानी करीब 21,118 रुपये में आ सकती है। जिससे यह मिड-रेंज में बड़ी बैटरी, मजबूत बॉडी और दमदार फीचर्स के साथ बढ़िया विकल्प बन सकती है। यदि आप चीन में है तो इसका इंतजार किया जा सकता है। 91मोबाइल्स पर आगे के अपडेट के लिए बने रहें।

The post OnePlus Turbo 6X और Turbo 6X Pro लॉन्च कंफर्म, दोनों में मिलेंगी बड़ी बैटरी और दमदार फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-turbo-6x-and-turbo-6x-pro-china-launch-confirmed-features-details/feed/ 0
OnePlus Turbo 6X लॉन्च टाइमलाइन आया सामने, 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ हो सकती है एंट्री https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-turbo-6x-launch-timeline-7000mah-battery-144hz-display-specs-leak/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-turbo-6x-launch-timeline-7000mah-battery-144hz-display-specs-leak/#respond Thu, 04 Jun 2026 05:11:46 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=197629 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

OnePlus जल्द अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus Turbo 6X लॉन्च कर सकता है। कंपनी के एग्जीक्यूटिव Li Jie Louis ने सोशल मीडिया पर एक यूजर के सवाल का जवाब देते हुए कंफर्म किया है कि यह स्मार्टफोन चीन में 18 जून से पहले लॉन्च होगा। वहीं, इससे पहले इस फोन की अहम डिटेल्स भी ऑनलाइन […]

The post OnePlus Turbo 6X लॉन्च टाइमलाइन आया सामने, 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ हो सकती है एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus जल्द अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus Turbo 6X लॉन्च कर सकता है। कंपनी के एग्जीक्यूटिव Li Jie Louis ने सोशल मीडिया पर एक यूजर के सवाल का जवाब देते हुए कंफर्म किया है कि यह स्मार्टफोन चीन में 18 जून से पहले लॉन्च होगा। वहीं, इससे पहले इस फोन की अहम डिटेल्स भी ऑनलाइन लीक हो चुकी हैं। आइए, आगे आपको जानकारी विस्तार से देते हैं।

OnePlus Turbo 6X स्पेसिफिकेशंस

लीक के अनुसार OnePlus Turbo 6X में 6.72-इंच का Full HD+ LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस पर 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है। हाई रिफ्रेश रेट की वजह से यूजर्स को स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है। जबकि पहले सामने आई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि Turbo 6X सीरीज में LCD और OLED दोनों डिस्प्ले वैरियंट देखने को मिल सकते हैं।

परफॉरमेंस की बात करें तो OnePlus Turbo 6X स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। यह प्रोसेसर डेली यूसेज, मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए अच्छा साबित हो सकता है।

फोटोग्राफी के लिए OnePlus Turbo 6X में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जिसमें OV50D सेंसर उपयोग होने की बात कही जा रही है। इसके साथ 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिल सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP फ्रंट कैमरा दिए जाने की डिटेल्स सामने आई है।

आगामी OnePlus Turbo 6X स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खूबी 7000mAh बैटरी हो सकती है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ यूजर्स को लंबे समय तक बैकअप मिलने की उम्मीद है। साथ ही फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज हो सकेगी।

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक OnePlus Turbo 6X में प्लास्टिक फ्रेम दिया जा सकता है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा फोन को IP64 रेटिंग मिलने की भी संभावना है। जिससे यह डस्ट और पानी के छींटों से सुरक्षित रह सकता है। यदि फोन के वजन की बात करें तो यह करीब 208 ग्राम बताया जा रहा है।

oneplus-turbo-6x-turbo-6x-pro-specifications-design-leak

इस सीरीज के Pro मॉडल को लेकर भी जानकारियां सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक OnePlus Turbo 6X Pro में LTPS OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1.5K हो सकता है। इसके अलावा फोन में बड़ी 8000mAh बैटरी और IP69X वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी देखने को मिल सकती है।

कंपनी के हेड की तरफ से लॉन्च टाइमलाइन कंफर्म कर दी गई है, ऐसे में आने वाले दिनों में OnePlus Turbo 6X सीरीज की कीमत, स्टोरेज वैरियंट और उपलब्धता से जुड़ी और जानकारी सामने आ सकती है। यदि आप चीन में हैं और इस लाइनअप को लेना चाहते हैं तो इंतजार कर सकते हैं। हम आपको आगे भी इनका अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post OnePlus Turbo 6X लॉन्च टाइमलाइन आया सामने, 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ हो सकती है एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-turbo-6x-launch-timeline-7000mah-battery-144hz-display-specs-leak/feed/ 0
OnePlus Turbo 6X और Turbo 6X Pro डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस लीक, जानें क्या मिल सकता है खास https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-turbo-6x-turbo-6x-pro-specifications-design-leak/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-turbo-6x-turbo-6x-pro-specifications-design-leak/#respond Tue, 02 Jun 2026 11:11:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=197517 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

OnePlus अपनी Turbo 6 सीरीज का विस्तार कर सकता है। इस लाइनअप में दो नए मॉडल OnePlus Turbo 6X और OnePlus Turbo 6X Pro शामिल हो सकते हैं। वहीं, लॉन्च से पहले दोनों स्मार्टफोंस Google Play Supported Devices और TENAA साइट में दिखाई दिए हैं, जिससे इनके जल्द लॉन्च होने की उम्मीद बढ़ गई है। […]

The post OnePlus Turbo 6X और Turbo 6X Pro डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस लीक, जानें क्या मिल सकता है खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus अपनी Turbo 6 सीरीज का विस्तार कर सकता है। इस लाइनअप में दो नए मॉडल OnePlus Turbo 6X और OnePlus Turbo 6X Pro शामिल हो सकते हैं। वहीं, लॉन्च से पहले दोनों स्मार्टफोंस Google Play Supported Devices और TENAA साइट में दिखाई दिए हैं, जिससे इनके जल्द लॉन्च होने की उम्मीद बढ़ गई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

OnePlus Turbo 6X और 6X Pro को Google Play Supported Devices लिस्ट में PYS110 और PYR110 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। इस लिस्टिंग्स में इनके नाम भी दिख रहे हैं। लीक हुई तस्वीरों से पता चलता है कि दोनों स्मार्टफोंस मिनिमलिस्ट डिजाइन के साथ आएंगे। OnePlus Turbo 6X Pro का डिजाइन कुछ हद तक OnePlus 15 जैसा लग सकता है। जबकि Turbo 6X में वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलता है।

OnePlus Turbo 6X स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

रिपोर्ट्स के अनुसार OnePlus Turbo 6X लाइनअप का लोअर-एंड मॉडल होगा। इसमें 6.72-इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले मिल सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। फोन में MediaTek Dimensity 7400 Apex प्रोसेसर दिए जाने की बात कही जा रही है। पावर बैकअप के लिए इसमें 7,000mAh बैटरी मिल सकती है, जिसकी रेटेड वैल्यू 6,830mAh बताई गई है। यह स्मार्टफोन 6GB, 8GB और 12GB रैम विकल्पों के साथ आ सकता है। वहीं, स्टोरेज के लिए 128GB, 256GB और 512GB ऑप्शन मिलने की उम्मीद है।

OnePlus Turbo 6X फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP + 2MP डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP फ्रंट कैमरा दिए जाने की संभावना है। इसके अलावा सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है।

OnePlus Turbo 6X Pro स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

OnePlus Turbo 6X Pro को प्रीमियम मॉडल बताया जा रहा है। इसमें 6.78-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन सपोर्ट कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फोन Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट से लैस हो सकता है।

OnePlus Turbo 6X Pro फोन में 8,000mAh बैटरी दिए जाने की बात कही जा रही है, जिसकी रेटेड क्षमता 7,820mAh बताई गई है। यह डिवाइस 6GB, 8GB, 12GB और 16GB रैम ऑप्शन के साथ आ सकता है। वहीं, स्टोरेज के लिए 128GB से लेकर 1TB तक का विकल्प मिल सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो OnePlus Turbo 6X Pro में 50MP + 8MP डुअल रियर कैमरा मिलने की उम्मीद है। वहीं, फ्रंट में 16MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक OnePlus Turbo 6X सीरीज चीन में ColorOS 16 आधारित Android 16 पर रन कर सकती है।

फिलहाल कंपनी ने लॉन्च को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि दोनों स्मार्टफोंस इसी महीने चीन में लॉन्च किए जा सकते हैं। यदि ये लीक सही साबित होते हैं, तो OnePlus Turbo 6X लाइनअप बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और दमदार खूबियों के साथ बढ़िया विकल्प बन सकता है। आप इसका इंतजार कर सकते हैं। हम आपको आगे भी फोंस का अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post OnePlus Turbo 6X और Turbo 6X Pro डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस लीक, जानें क्या मिल सकता है खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-turbo-6x-turbo-6x-pro-specifications-design-leak/feed/ 0
OnePlus Turbo 6X Pro हुआ लीक, मिल सकता है 144Hz डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी और IP69X रेटिंग https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-turbo-6x-pro-144hz-display-8000mah-battery-leak/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-turbo-6x-pro-144hz-display-8000mah-battery-leak/#respond Mon, 01 Jun 2026 05:46:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=197375 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

OnePlus अपनी Turbo 6X सीरीज लॉन्च कर सकता है। इसमें OnePlus Turbo 6X और OnePlus Turbo 6X Pro मॉडल्स आ सकते हैं। वहीं, पेश होने से पहले टिप्स्टर Digital Chat Station ने आगामी OnePlus Turbo 6X Pro को लेकर नई जानकारी शेयर की है। साथ ही टिप्स्टर ने दावा किया है कि उन्हें इस स्मार्टफोन […]

The post OnePlus Turbo 6X Pro हुआ लीक, मिल सकता है 144Hz डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी और IP69X रेटिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus अपनी Turbo 6X सीरीज लॉन्च कर सकता है। इसमें OnePlus Turbo 6X और OnePlus Turbo 6X Pro मॉडल्स आ सकते हैं। वहीं, पेश होने से पहले टिप्स्टर Digital Chat Station ने आगामी OnePlus Turbo 6X Pro को लेकर नई जानकारी शेयर की है। साथ ही टिप्स्टर ने दावा किया है कि उन्हें इस स्मार्टफोन का हैंड्स-ऑन एक्सेस भी मिल चुका है। आइए, आगे इस श्रृंखला की अब तक आई लीक डिटेल्स जानते हैं।

OnePlus Turbo 6X Pro स्पेसिफिकेशंस लीक

लीक के अनुसार आगामी OnePlus Turbo 6X Pro में Samsung का 1.5K फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। कहा जा रहा है कि इसमें LTPS Samsung पैनल उपयोग किया जा सकता है। स्क्रीन में eye-protection टेक्नोलॉजी भी मिलने की उम्मीद है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान आंखों पर कम असर पड़ सकता है।

oneplus-turbo-6x-pro-144hz-display-8000mah-battery-leak

8000mAh बैटरी और IP69X रेटिंग लीक

OnePlus Turbo 6X Pro में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। हालांकि यह OnePlus Turbo 6 और Turbo 6V में मिलने वाली 9000mAh बैटरी से थोड़ी कम हो सकती है, लेकिन इस प्राइस रेंज में यह अब भी काफी बड़ी बैटरी मानी जा सकती है। इसके साथ ही फोन में IP69X वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी मिलने की संभावना है, जिससे यह पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा दे सकता है।

कम कीमत में मिल सकते हैं दमदार फीचर्स

लीक के अनुसार OnePlus Turbo 6X Pro को 1000 युआन से कम कीमत वाले सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है। भारतीय करेंसी में इसकी कीमत लगभग 15,000 रुपये से कम हो सकती है। इतनी कम कीमत में 144Hz Samsung डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी और IP69X प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स मिलना इसे शानदार विकल्प बना सकता है।

OnePlus Turbo 6X स्पेसिफिकेशंस लीक

इस लाइनअप के OnePlus Turbo 6X की बात करें तो इसमें भी 144Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। हालांकि फोन में LCD स्क्रीन मिलने की संभावना है, जबकि Pro मॉडल में ज्यादा प्रीमियम डिस्प्ले दिया जा सकता है।

फिलहाल OnePlus की तरफ से इस स्मार्टफोन लाइनअप को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि लीक से लगता है कि OnePlus Turbo 6X सीरीज को आने वाले दिनों में लॉन्च किया जा सकता है। यदि आप चीन में हैं और इन फोंस को लेना चाहते हैं तो यह सस्ते में बढ़िया विकल्प बन सकते हैं। हम आपको आगे भी इन से जुड़े अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।

The post OnePlus Turbo 6X Pro हुआ लीक, मिल सकता है 144Hz डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी और IP69X रेटिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-turbo-6x-pro-144hz-display-8000mah-battery-leak/feed/ 0