OnePlus Turbo 6X और Turbo 6X Pro लॉन्च कंफर्म, दोनों में मिलेंगी बड़ी बैटरी और दमदार फीचर्स

Join Us icon

OnePlus अगले हफ्ते चीन में अपनी नई Turbo 6X सीरीज लॉन्च करने वाला है। कंपनी 18 जून को OnePlus Turbo 6X और OnePlus Turbo 6X Pro स्मार्टफोन पेश कर सकती है। वहीं, लॉन्च से पहले OnePlus China के प्रेसिडेंट Louis Li Jie ने दोनों डिवाइस के बड़े फीचर्स कंफर्म कर दिए हैं। इसके साथ ही इन फोंस की प्री-बुकिंग भी शुरू हो चुकी है, जहां इनके कलर ऑप्शन और स्टोरेज वेरिएंट्स सामने आए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

OnePlus Turbo 6X Pro स्पेसिफिकेशंस

कंपनी के अनुसार OnePlus Turbo 6X Pro में बड़ी 8,000mAh बैटरी दी जाएगी। OnePlus का कहना है कि यह फोन लंबी बैटरी लाइफ और स्मूद परफॉरमेंस प्रदान करेगा। डिवाइस में 1.5K रेजोल्यूशन वाला Samsung Eye-Care डिस्प्ले मिलेगा, जो आंखों पर कम दबाव डालने के लिए बनाया गया है।

OnePlus Turbo 6X Pro फोन में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग भी दी जाएगी। जिससे यह डिवाइस पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा प्रदान कर सकता है। कंपनी का दावा है कि इस प्राइस रेंज में यह फोन स्मूद सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस देगा।

OnePlus Turbo 6X स्पेसिफिकेशंस

OnePlus Turbo 6X डिवाइस में 7,000mAh बैटरी और 6.72-इंच का नया LCD Eye-Care डिस्प्ले मिलेगा। कंपनी ने यह भी कंफर्म किया है कि फोन मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ आएगा। जिससे इसकी मजबूती बेहतर होगी। ब्रांड हेड के अनुसार के अनुसार Turbo 6X सीरीज उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाई जा रही है जो लंबे समय तक चलने वाला अच्छा स्मार्टफोन चाहते हैं।

OnePlus Turbo 6X सीरीज प्रोसेसर और स्टोरेज डिटेल्स

आधिकारिक पोस्टर्स के अनुसार OnePlus Turbo 6X में MediaTek Dimensity 7360 Super प्रोसेसर मिलेगा। जबकि Turbo 6X Pro में ज्यादा पावरफुल Dimensity 7400 Super चिपसेट दिया जाएगा। बेस मॉडल ब्लैक, वाइट और ग्रीन कलर ऑप्शन में आएगा। वहीं, इसमें 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट्स मिलेंगे। OnePlus Turbo 6X Pro ब्लैक और ऑरेंज कलर ऑप्शन में लॉन्च होगा। साथ ही स्टोरेज वेरिएंट्स स्टैंडर्ड मॉडल जैसे ही होंगे।

OnePlus Turbo 6X सीरीज कैमरा और अन्य डिटेल्स

OnePlus Turbo 6X सीरीज फोंस Android 16 आधारित ColorOS 16 पर काम करेंगे। TENAA लिस्टिंग के मुताबिक OnePlus Turbo 6X में 8MP फ्रंट कैमरा और 50MP + 2MP डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। वहीं, OnePlus Turbo 6X Pro में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। इसके रियर में 50MP + 8MP डुअल कैमरा सिस्टम होगा।

कीमत की बात करें तो ब्रांड हेड के अनुसार OnePlus Turbo 6X सीरीज RMB 1,500 यानी करीब 21,118 रुपये में आ सकती है। जिससे यह मिड-रेंज में बड़ी बैटरी, मजबूत बॉडी और दमदार फीचर्स के साथ बढ़िया विकल्प बन सकती है। यदि आप चीन में है तो इसका इंतजार किया जा सकता है। 91मोबाइल्स पर आगे के अपडेट के लिए बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here