
वनप्लस ने बीते सप्ताह ही टीज़ कर दिया था कि वह अपनी नई Turbo 6X series लेकर आ रही है जिसे इसी महीने चीन में पेश किया जाएगा। वहीं अब कंपनी ने टर्बो 6एक्स सीरीज की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। ब्रांड की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि वह आने वाली 10 जून को चाइना में ईवेंट का आयोजन करेगी और इसी ईवेंट के मंच से नए स्मार्टफोन OnePlus Turbo 6X और OnePlus Turbo 6X Pro लॉन्च किए जाएंगे।
OnePlus Turbo 6X series 10 जून को चीन में लॉन्च होगी। स्थानिय समयानुसार दोपहर के 2 बजकर 30 मिनट पर ईवेंट का आयोजन किया जाएगा जिसके मंच से वनप्लस टर्बो 6एक्स और टर्बो 6एक्स प्रो टेक मंच पर पेश किए जाएंगे। यह लॉन्च इंडियन समयानुसार दोपहर के 12 बजे शुरू होगा जिसके वनप्लस चाइना की ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकेगा। गौरतलब है कि वनप्लस टर्बो 6एक्स सीरीज भारत में नहीं आएगी, लेकिन हो सकता है कि कंपनी इन स्मार्टफोंस को किसी और नाम से इंडिया में लॉन्च कर दे।
OnePlus Turbo 6X Pro स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी की ओर से फोन लॉन्च से पहले ही वनप्लस टर्बो 6एक्स प्रो की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दे दी है। ब्रांड की ओर से बता दिया गया है कि यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7400 Super चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
ब्रांड ने रिवील कर दिया है कि यह अपकमिंग वनप्लस फोन ColorOS 16 पर लॉन्च होगा। यह मोबाइल कंपनी वेबसाइट पर तीन मेमोरी वेरिएंट्स में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हुआ है जिनमें 8GB RAM + 128GB Storage, 8GB RAM + 256GB Storage और 12GB RAM + 256GB Storage शामिल हैं। यह मोबाइल चीन में Orange और Black कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
OnePlus Turbo 6X Pro 5G फोन पावरफुल 8000mAh बैटरी पर लॉन्च होगा। वहीं इस मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी गई जिसके चलते वनप्लस फोन से दूसरे मोबाइल भी चार्ज किए जा सकेंगे। कंपनी की ओर से अनविल किया जा चुका है कि वनप्लस टर्बो 6एक्स प्रो 5जी स्मार्टफोन को Samsung AMOLED स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा जो 1.5K रेजोल्यूशन वाली होगी।
यह वनप्लस का नया फोन मजबूत बिल्ड क्वालिटी और ड्यूरेबल बॉडी पर लाया जा रहा है। मोबाइल का डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए इसमें IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। वहीं फोटोग्राफी के लिए OnePlus Turbo 6X Pro को 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लाया जा रहा है।
OnePlus Turbo 6X की स्पेसिफिकेशन्स ऑफिशियल अनविल तो नहीं हुई है लेकिन लीक में सामने आया है कि यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7360 चिपसेट पर लॉन्च हो सकता है। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल में 7000mAh बैटरी दी जा सकती है। वहीं स्मार्टफोन को 6.72-इंच की फुलएचडी+ एलसीडी डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। अपकमिंग वनप्लस 5जी फोन की फुल डिटेल्स के लिए 10 जून का इंतजार करना होगा।











