OnePlus Turbo 6X और Turbo 6X Pro डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस लीक, जानें क्या मिल सकता है खास

Join Us icon

OnePlus अपनी Turbo 6 सीरीज का विस्तार कर सकता है। इस लाइनअप में दो नए मॉडल OnePlus Turbo 6X और OnePlus Turbo 6X Pro शामिल हो सकते हैं। वहीं, लॉन्च से पहले दोनों स्मार्टफोंस Google Play Supported Devices और TENAA साइट में दिखाई दिए हैं, जिससे इनके जल्द लॉन्च होने की उम्मीद बढ़ गई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

OnePlus Turbo 6X और 6X Pro को Google Play Supported Devices लिस्ट में PYS110 और PYR110 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। इस लिस्टिंग्स में इनके नाम भी दिख रहे हैं। लीक हुई तस्वीरों से पता चलता है कि दोनों स्मार्टफोंस मिनिमलिस्ट डिजाइन के साथ आएंगे। OnePlus Turbo 6X Pro का डिजाइन कुछ हद तक OnePlus 15 जैसा लग सकता है। जबकि Turbo 6X में वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलता है।

OnePlus Turbo 6X स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

रिपोर्ट्स के अनुसार OnePlus Turbo 6X लाइनअप का लोअर-एंड मॉडल होगा। इसमें 6.72-इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले मिल सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। फोन में MediaTek Dimensity 7400 Apex प्रोसेसर दिए जाने की बात कही जा रही है। पावर बैकअप के लिए इसमें 7,000mAh बैटरी मिल सकती है, जिसकी रेटेड वैल्यू 6,830mAh बताई गई है। यह स्मार्टफोन 6GB, 8GB और 12GB रैम विकल्पों के साथ आ सकता है। वहीं, स्टोरेज के लिए 128GB, 256GB और 512GB ऑप्शन मिलने की उम्मीद है।

OnePlus Turbo 6X फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP + 2MP डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP फ्रंट कैमरा दिए जाने की संभावना है। इसके अलावा सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है।

OnePlus Turbo 6X Pro स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

OnePlus Turbo 6X Pro को प्रीमियम मॉडल बताया जा रहा है। इसमें 6.78-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन सपोर्ट कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फोन Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट से लैस हो सकता है।

OnePlus Turbo 6X Pro फोन में 8,000mAh बैटरी दिए जाने की बात कही जा रही है, जिसकी रेटेड क्षमता 7,820mAh बताई गई है। यह डिवाइस 6GB, 8GB, 12GB और 16GB रैम ऑप्शन के साथ आ सकता है। वहीं, स्टोरेज के लिए 128GB से लेकर 1TB तक का विकल्प मिल सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो OnePlus Turbo 6X Pro में 50MP + 8MP डुअल रियर कैमरा मिलने की उम्मीद है। वहीं, फ्रंट में 16MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक OnePlus Turbo 6X सीरीज चीन में ColorOS 16 आधारित Android 16 पर रन कर सकती है।

फिलहाल कंपनी ने लॉन्च को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि दोनों स्मार्टफोंस इसी महीने चीन में लॉन्च किए जा सकते हैं। यदि ये लीक सही साबित होते हैं, तो OnePlus Turbo 6X लाइनअप बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और दमदार खूबियों के साथ बढ़िया विकल्प बन सकता है। आप इसका इंतजार कर सकते हैं। हम आपको आगे भी फोंस का अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here