The post उत्तराखंड में वृद्धा पेंशन स्टेटस कैसे चेक करें ऑनलाइन (2025) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
उत्तराखंड (uttarakhand) के समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन योजनाएं चलाई जा रही है। इन पेंशन योजनाओं के तहत योग्य कैंडिडेट को केंद्र सरकार की सहयोग राशि के साथ प्रति माह 1500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। वृद्धा पेंशन के लिए आवेदक की आयु 60 वर्ष होनी चाहिए। अगर आपने उत्तराखंड वृद्धा पेंशन योजना के लिए आवेदन किया है, तो आइए जानते हैं वृद्धा पेंशन UK स्टेटस चेक, वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया आदि की पूरी डिटेल…
उत्तराखंड वृद्धा पेंशन स्टेटस, विधवा पेंशन स्टेटस, दिव्यांग पेंशन स्टेटस को चेक करने के लिए आपको राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://ssp.uk.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके बाद आप नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैंः
स्टेप-1: सबसे पहले आपको उत्तराखंड सामाजिक सुरक्षा राज्य पोर्टल https://ssp.uk.gov.in/ पर जाना है। होम पेज पर आपको ‘नागरिक सेवायें’ के तहत ‘पेंशन/अनुदार की स्थिति’ पर क्लिक करें।

स्टेप-2: यहां पर आपको पहला ऑप्शन ‘पेंशनर की वर्तमान स्थिति’ पर क्लिक करना है। इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा।
स्टेप-3: अब पेंशन योजना का चयन करें वाले सेक्शन में आप वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन या दिव्यांग पेंशन में से जिसकी स्थिति जानना चाह रहे हैं, उसे सलेक्ट कर लें।

स्टेप-4: इसके बाद बैंक खाता संख्या या मोबाइल नंबर दर्ज करें वाले सेक्शन में अपना मोबाइल नंबर या फिर बैंक खाता संख्या दर्ज करें।
स्टेप-5: फिर कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद नीचे दिए गए ‘क्लिक करें’ बटन पर क्लिक करें। स्क्रीन पर पेंशन की स्थिति की जानकारी मिल जाएगी।

उत्तराखंड वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन या फिर दिव्यांग पेशन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगाः
स्टेप-1: इसके लिए आपको सबसे पहले उत्तराखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://ssp.uk.gov.in/ पर विजिट करना होगा।
स्टेप-2: फिर आपको टॉप पर ‘ऑनलाइन आवेदन’ का ऑप्शन दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना है। इसके बाद ड्रॉप डाउन से ‘नया ऑनलाइन आवेदन करें’ को सलेक्ट कर लें।

स्टेप-3: यहां से आप वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन आदि में से जिसके लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसे सलेक्ट करें। अगर वृद्धावस्था पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, उसे सलेक्ट कर लें।
स्टेप-4: इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा, जिसमें आपको आधार कार्ड के हिसाब से नाम, आवेदक का पता, आवेदक का खाता आदि की डिटेल दर्ज करना होगा।

स्टेप-5: फिर नीचे बॉक्स पर टिक करना होगा कि आपके द्वारा दी गई जानकारी सही है।
स्टेप-6: इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करने बाद ‘सुरक्षित करें’ बटन पर क्लिक करें।

स्टेप-7: इसके बाद एक पेज ओपन होगा, जहां आपको सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट को अपलोड करना होगा। बता दें कि आवेदक द्वारा सभी डॉक्यूमेंट को अपलोड करने के बाद आवेदन को वेरिफाइंग ऑफिसर के पास भेजा जाता है। वेरिफाइंग ऑफिसर द्वारा आवेदन को अप्रूव या रिजेक्ट करने के बाद आवेदक द्वारा फॉर्म को एडिट नहीं किया जा सकता है।
स्टेप-8: आवेदन का स्थिति जानने के लिए https://ssp.uk.gov.in/frmApplicantionVerificationDetailAtDiffLevels.aspx लिंक पर क्लिक करें। यहां आवेदन संख्या, मोबाइल नंबर या आधार नंबर दर्ज करने के बाद सर्च बटन पर टैप करें। आवेदन की स्थिति स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।

वृद्धा पेंशन: क्या Documents चाहिए होंगे?
उत्तराखंड पेंशन योजनाओं के लिए आपको निम्न डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ेगीः
उत्तराखंड पेंशन योजना से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 18001804094, 18001804236 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, आप https://ssp.uk.gov.in/Contact.aspx पर क्लिक कर डिस्ट्रिक्ट लेवल ऑफिसर्स के फोन नंबर और ईमेल एड्रेस हासिल कर सकते हैं।
उत्तराखंड पेंशन योजना के लिए https://ssp.uk.gov.in/ पर विजिट करना होगा। यहां से फॉर्म डाउनलोड कर फिर आवेदन कर सकते हैं।
वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन की योग्यताएं निम्न हैंः
वृद्धावस्था पेंशन
विधवा पेंशन
दिव्यांग पेंशन
पेंशन हर वित्तीय वर्ष के आरम्भ से त्रिमासिक दी जाती है, जैसे कि यह जून , सितंबर, दिसंबर और मार्च में दी जाती है।
The post उत्तराखंड में वृद्धा पेंशन स्टेटस कैसे चेक करें ऑनलाइन (2025) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post राजस्थान में वृद्धा पेंशन स्टेटस कैसे चेक करें ऑनलाइन (2025) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
राजस्थान सरकार प्रदेश के स्थानीय नागरिकों के लिए कई तरह की सोशल सिक्योरिटी पेंशन (Social Security Pension) योजनाएं चला रही हैं। जिसमें एक योजना वृद्धा पेंशन (Mukhyamantri Vridhjan Samma Pension Yojana) भी है। इस योजना के तहत प्रदेश सरकार योग्य कैंडिडेट को हर माह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। राजस्थान के स्थानीय पुरुष जिनकी आयु 58 वर्ष से अधिक या महिलाएं जिनकी आयु 55 वर्ष से अधिक है, वे राजस्थान वृद्धा पेंशन योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग, (SJED) द्वारा कार्यान्वित की जाती हैं। आइए जानते हैं अगर आप इस योजना के पात्र हैं तो कैसे ऑनलाइन या मोबाइस से आवेदन कर सकते हैं? वृद्धा पेंशन राजस्थान स्टेटस चेक (old age pension rajasthan status check) कैसे कर सकते हैं?
राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना (Social Security pension schemes) के तहत अगर वृद्धा पेंशन योजना (राजस्थान मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना) के लिए आवेदन किया है, तो स्टेटस आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको निम्न स्टेप को फॉलो करना होगाः
स्टेप-1: आपको राजस्थान सामाजिक सुरक्षा (RajSSP) की आधिकारिक वेबसाइट https://ssp.rajasthan.gov.in/LoginContent/MidLogin.aspx पर विजिट करना होगा।
स्टेप-2: यहां टॉप मेन्यू में आपको Reports पर क्लिक करना है। इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा।

स्टेप-3: यहां पर आपको पहला ऑप्शन ही pensioner online status का दिखाई देगा। उसपर क्लिक करना होगा।

स्टेप-4: अब आपको यहां पर Application Number और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।

स्टेप-5: इसके बाद नीचे दिए गए Show Status बटन पर क्लिक करें। यहां पर स्टेटस को हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में देख सकते हैं।
राजस्थान मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना (Mukhyamantri Vridhjan Samma Pension Yojana) के लिए निम्न योग्यता जरूरी है?
राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना (Mukhyamantri Vridhjan Samma Pension Yojana) के लिए दो तरह के आवेदन किया जा सकता है। एक आप राजस्थान एसएसओ (SSO) पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या फिर ई मित्र केंद्र की मदद से भी आवेदन किया जा सकता है।
स्टेप-1: मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो फिर https://sso.rajasthan.gov.in/signin साइट पर विजिट करना होगा।

स्टेप-2: इसके बाद यहां पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। आप जनआधार के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के प्रक्रिया के बाद लॉगइन करना होगा।
स्टेप-3: लॉगइन के बाद आपको एसएसओ पोर्टल पर RAJSSP को चुनना होगा, फिर मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना के आवेदन पत्र पर क्लिक करना होगा।
स्टेप-4: इसके बाद आवेदक को अपनी पर्सनल जानकारी दर्ज करनी होगी। साथ ही, जरूरी डॉक्यूमेंट को भी अपलोड करना होगा।
स्टेप-5: फिर ऑनलाइन आवेदन को सबमिट कर दें।
स्टेप-6: एक बार जब आप आवेदन पत्र को जमा कर देते हैं, तो इसे तहसीलदार/ नायब तहसीलदार/ नगर पालिका/ नगर निगम किसी भी एक कार्यालय द्वारा वेरिफाई किया जाएगा।
स्टेप-7: वेरिफिकेशन की प्रक्रिया के बाद राजस्थान मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना के आवेदन पत्र को मंजूरी के लिए सब डिविशनल अधिकारी या ब्लॉक डेवलपमेंट अधिकारी के पास भेजा जाएगा। आवेदन पत्र को मंजूरी मिल जाने के बाद ही पेंशन की धनराशि आवेदक के बैंक अकाउंट में नियमित रूप से हर माह ट्रांसफर की जाती है।
राजस्थान मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना के आवेदन की स्थिति को राजस्थान सोशल सिक्योरिटी पेंशन पोर्टल पर चेक सकते हैं। इसका तरीका हमने ऊपर बताया है। इसके अलावा, आवेदन या फिर ऑनलाइन स्टेटस चेक करने के लिए Rajasthan Social Pension app को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना (Mukhyamantri Vridhjan Samma Pension Yojana)के लिए ई मित्र केंद्र के जरिए भी आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए जानें क्या करना होगा।
स्टेप-1: पहले आवेदक को जनाधार कार्ड के साथ अपने किसी भी नजदीक के ई-मित्र केंद्र पर विजिट करना होगा। इसके बाद केंद्र वृ्द्धा पेंशन का फॉर्म ऑनलाइन पोर्टल पर भरा जाएगा। हालांकि इसके लिए 33 रुपये का आवेदन शुल्क ई-मित्र केंद्र में जमा करना होता।
स्टेप-2: ऑनलाइन फॉर्म सबमिट होने के बाद आवेदन पत्र को तहसीलदार/ नायब तहसीलदार/ नगर पालिका/ नगर निगम के अधिकारीयों द्वारा वेरिफिकेशन किया जाएगा। फिर इसे सब डिविशनल अधिकारी या ब्लॉक डेवलपमेंट अधिकारी के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
स्टेप-3: आवेदन पत्र को मंजूरी मिल जाने के बाद पेंशन की धनराशि यानी 1000 रुपये आवेदक के बैंक खाते में नियमित रूप से हर माह ट्रांसफर कर दी जाएगी।
राजस्थान मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना के लिए आपको निम्न डॉक्यूमेंट की जरूर पड़ेगीः
राजस्थान मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना से संबंधित जानकारी या मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 0141-5111007, 0141-5111010, 0141-2740637 पर संपर्क कर सकते हैं या फिर [email protected]. पर ईमेल भी भेज सकते हैं।
राजस्थान मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना के तहत योग्य कैंडिडेट को हर महीने 1000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
इस योजना के तहत आवेदक की सालाना आय 48,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही, राजस्थान का नागरिक होना जरूरी है।
इस योजना के लिए पुरुष आवेदक की आयु 58 वर्ष या इससे अधिक, महिला के लिए 55 वर्ष या फिर इससे अधिक होनी चाहिए।
The post राजस्थान में वृद्धा पेंशन स्टेटस कैसे चेक करें ऑनलाइन (2025) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post हरियाणा वृद्धा पेंशन स्टेटस कैसे चेक करें ऑनलाइन (2025), जानें कैसे मिलेगा 3000 रुपये प्रति माह? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
हरियाणा सरकार वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना (old age samman allowance scheme, Haryana) के तहत योग्य पात्र को प्रति महीने 3000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। यह वृद्धा पेंशन योजना 60 साल या इससे अधिक उम्र के लोगों के लिए है, जो प्रदेश के स्थानीय नागरिक हैं। इस योजना के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन किया जा सकता है।
अगर आपने इस योजना के लिए पहले से आवेदन किया है, तो वृद्धा पेंशन Haryana स्टेटस चेक कर सकते हैं। आइए आपके बताते है कैसे हरियाणा में वृद्धा पेंशन योजना (old age pension) के लिए कैसे स्टेटस चेक कर सकते हैं।
अगर आपने हरियाणा में वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना (old age pension) के लिए आवेदन किया है, तो फिर एप्लीकेशन स्टेटट को घर बैठे चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगा:
स्टेप-1: हरियाणा सरकार वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://status.saralharyana.nic.in/ पर विजिट करें।
स्टेप-2: इसके बाद एक पेज ओपन होगा, जिसमें आपको विभाग का नाम जैसे कि Social Justice And Empowerment दर्ज करना होगा। इसके बाद नीचे योजना का नाम जैसे Old Age Samman Allowance सलेक्ट कर लें।

स्टेप-3: फिर आपको एप्लीकेशन आईडी दर्ज करना होगा। फिर Check Status बटन पर क्लिक करें। स्टेटस की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई दी जाएगी।
हरियाणा वृद्धा पेंशन लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहते हैं, तो तरीका आसान है। आप इसे घर बैठे भी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए तरीकों को फॉलो करेंः
स्टेप-1: आपको पहले हरियाणा सरकार की सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://pension.socialjusticehry.gov.in/ पर विजिट करें।
स्टेप-2: यहां होम पेज पर ही आपको ‘लाभपात्रों की सूची देखें / View List of Beneficiaries’ का ऑप्शन दिखाई देगा। इसपर क्लिक करें।

स्टेप-3: एक नया पेज खुलेगा, जहां आपपको जिला, ब्लॉक, क्षेत्र, गांव, पेंशन का नाम आदि दर्ज करना होगा।
स्टेप-4: अब कैप्चा कोड दर्ज करके ‘लाभपात्रों की सूची देखें’ के बटन पर क्लिक करें। इसके बाद पेंशन धारकों की लिस्ट खुलकर आ जाएगी। अगर इस लिस्ट में आपका नाम उपलब्ध है तो आपको वृद्धावस्था पेंशन मिलना शुरू हो जाएगा।
हरियाणा वृद्धा पेंशन को ट्रैक करने के लिए नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करेंः
स्टेप-1:अपना वृद्धा पेंशन को ट्रैक करने के लिए https://pension.socialjusticehry.gov.in/Ben_Inf साइट पर विजिट करें।
स्टेप-2: यहां Beneficiary Pension Details को ट्रैक करने के लिए एक पेज ओपन होगा, जहां आप पेंशन आईडी, अकाउंट नंबर, आधार संख्या के आधार पर पेंशन को ट्रैक कर सकते हैं।

स्टेप-3: अपना पेंशन आईडी दर्ज करने के बाद Beneficiary Id, सिक्योरिटी कोड दर्ज करें, इसके बाद view details पर क्लिक करें। स्क्रीन पर पेंशन की डिटेल दिखाई दे जाएगी।
वृद्धा पेंशन योजना हरियाणा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो फिर निम्न डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ेगीः
हरियाणा वृद्धा पेंशन के लिए ऑनलाइन और ऑप्शन दोनों ही तरीकों से आवेदन किया जा सकता है।
स्टेप-1: ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो फिर https://pension.socialjusticehry.gov.in/Online_Application साइट पर विजिट करें।
स्टेप-2: यहां आपको आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
स्टेप-3 : आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट लेने के बाद उसे भर लें। भरे हुए आवेदन पर अधिकृत प्राधिकारी जैसे कि सरपंच, एमसी, नंबरदार का हस्ताक्षर होना जरूरी है।
स्टेप-4 : फिर आवेदन को स्कैन कर लें। फाइल का आकार पीडीएफ फॉर्मेट में 1 एमबी तक होना चाहिए।
स्टेप-5 : ऑनलाइन आवेदन करने से पहले आधार कार्ड, हरियाणा निवास प्रमाण पत्र आदि जैसे व्यक्तिगत पहचान दस्तावेजों को भी स्कैन कर लें। साइज 1 एमबी तक होना चाहिए ।
स्टेप-6: इसके बाद आपको हरियाणा सरल वेबसाइट (https://saralharyana.gov.in/) पर विजिट करना होगा और लॉगइन आईडी बनाना होगा।
स्टेप-7: सरल वेबसाइट पर लॉगइन करने के बाद apply for services पर क्लिक करें।
स्टेप-8: अब आप Citizen Registration फॉर्म सर्च करें और उसे फॉर्म को ऑनलाइन भर लें। इसके बाद आपको CIRD ID नंबर मिलेगा।

स्टेप-9: CIDR Registration के बाद “Department Social Justice & Empowerment” सर्च करें और Old Age Samman Allowance को सलेक्ट कर लें।
स्टेप-10: पेंशन फॉर्म भरने के लिए सीआईडीआर आईडी, आवेदक का नाम और आधार संख्या दर्ज करें और सर्च पर क्लिक करें।
स्टेप-11: ऑनलाइन पेंशन फॉर्म भरें और हरियाणा रेसिडेंस सर्टिफिकेट,पेंशन फॉर्म इत्यादि जैसे सभी आवश्यक स्कैन किए गए दस्तावेज अपलोड करें। आपको भविष्य के संदर्भ के लिए सरल आईडी प्राप्त होती है और ऑनलाइन भरे हुए फॉर्म का प्रिंट लें।
स्टेप-12: आवेदक ब्लॉक या डीएसडब्ल्यूओ कार्यालयों में भरे हुए आवेदन पत्र को जमा करें या फिर सरल हरियाणा वेबसाइट पर जाएं और दिए गये प्रोसीजर को फ्लो करें।
आप हरियाणा वृद्धा पेंशन के लिए Saral Helpline नंबर 0172-3968400 और 0172-2715090 पर संपर्क कर सकते हैं।
हरियाणा में वृद्धावस्था पेंशन लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए आपको https://pension.socialjusticehry.gov.in/ साइट पर विजिट करना होगा और View List of Beneficiaries पर क्लिक करना होगा। यहां पर डिटेल दर्ज करने के बाद अपना नाम चेक कर सकते हैं।
हरियाणा में जनवरी 2024 से वृद्धा पेंशन योजना के तहत योग्य लोगों को 3000 रुपये प्रति माह दिया जाता है।
हरियाणा के स्थानीय लोग जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और उनकी आयु 60 साल से अधिक है, वे इस योजना का फायदा उठा सकते हैं।
हरियाणा वृद्धावस्था पेंशन की आधिकारिक वेबसाइट https://pension.socialjusticehry.gov.in/ है।
जनवरी 2024 से वृद्धा पेंशन योजना के तहत योग्य लोगों को 3000 रुपये प्रति माह दी जाती है।
” वृद्धावस्था सम्मान भत्ता ” योजना सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हरियाणा सरकार द्वारा क्रियान्वित एक सामाजिक सुरक्षा योजना है।
The post हरियाणा वृद्धा पेंशन स्टेटस कैसे चेक करें ऑनलाइन (2025), जानें कैसे मिलेगा 3000 रुपये प्रति माह? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post वृद्धा पेंशन स्टेटस/लिस्ट कैसे चेक करें ऑनलाइन (2025) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
अगर आपकी आयु 60 साल है, तो फिर आप वृद्धा पेंशन (Old Age Pension Scheme) के लिए आवेदन कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh (UP)) सरकार भी प्रदेश के लोगों के लिए वृद्धा पेंशन योजना (Vridha Pension Yojana) चला रही है। इस योजना के तहत योग्य लोगों को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कैसे वृद्धा पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं? वृद्धा पेंशन स्टेटस चेक (old age pension status check) कैसे कर सकते हैं? आवेदन करने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?
| क्वार्टर-1 | क्वार्टर-2 | |
| लाभार्थी की संख्या | 5,599,987 | 5,599,877 |
वृद्धा पेंशन एप्लीकेशन स्टेटस को आप घर बैठे भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगाः
स्टेप-1: सबसे पहले आपको UP Pension Portal जैसे कि https://sspy-up.gov.in पर विजिट करना होगा। यहां पर मोबाइल नंबर की मदद से खुद को रजिस्टर करना होगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद लॉगइन कर लें।

स्टेप-2: इसके बाद टॉप मेन्यू से Old Age Pension (वृद्धावस्था पेंशन) वाले विकल्प पर क्लिक करें। यहां आपको एप्लीकेशन स्टेटस का विकल्प दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें।

स्टेप-3: अब एक नया पेज ओपन होगा, जहां अपना पेंशन स्कीम (Old Age Pension) चुनना होगा।
स्टेप-4: इसके बाद अपना registration ID और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें। इसके बाद आपको सेंड OTP पर क्लिक करना है। फिर ओटीपी दर्ज करने के बाद application status स्क्रीन पर दिखाई देगी।

वृद्धा पेंशन लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करेंः
स्टेप-1: यूपी पेंशन पोर्टल https://sspy-up.gov.in/ पर जाने के बाद Old Age Pension (वृद्धावस्था पेंशन) वाले ऑप्शन पर जाएं।
स्टेप-2: यहां पर आपको Pensioners List का ऑप्शन मिलेगा, उसपर क्लिक करें।
स्टेप-3: फिर आप अपना जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत और गांव सलेक्ट कर लें।
स्टेप-4: अब पेंशनर की संख्या दिखाई देने वाले नंबर पर क्लिक करें। इसके बाद आपको अपने गांव या शहर का Old Age Pensioner List दिखाई देगा।
Vridha Pension Yojana के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो निम्न एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा करना होगा:
यूपी पेंशन स्कीम के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना आसान है। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगाः
स्टेप-1: यूपी पेंशन पोर्टल https://sspy-up.gov.in/ पर विजिट करें। इसके बाद Old Age Pension वाले ऑप्शन पर क्लिक करें, जो आपको टॉप मेन्यू में मिलेगा।

स्टेप-2: अब एक नया पेज ओपन होगा, जहां आपको Apply Online वाले लिंक पर क्लिक करना है।
स्टेप-3: इसके बाद आपको फॉर्म भरना होगा। फॉर्म में सभी आवश्यक डिटेल को दर्ज करें और जरूरी डॉक्यूमेंट को भी अपलोड करें।

स्टेप-4: फिर आपको डिक्लरेशन सेक्शन वाले बॉक्स को चेक करना होगा, फिर Submit बटन पर क्लिक करें। आप चाहें, तो आवेदन फॉर्म को यहां से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
वृद्धा पेंशन के लिए आप फोन नंबर 0522-3538700 या फिर टोल फ्री नंबर 18004190001 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, Samaj Kalayan Vibhag (UP) का पता है- Kalyan Bhawan Prag Narayan Road, Lucknow – 226001 और ईमेल-आईडी [email protected] पर भी संपर्क कर सकते हैं।
हां, पेंशन राशि प्राप्त करने के लिए आपको एक्टिव बैंक अकाउंट की जरूरत होगी।
आवेदक को समाज कल्याण अधिकारी से अनुमोदन की तारीख से पेंशन राशि के साथ अधिकृत किया जाएगा।
आवेदक पेंशन से एक बार में केवल एक पेंशन (वृद्धावस्था पेंशन) प्राप्त कर सकता है।
नहीं, किसी भी पेंशन का लाभ उठाने के लिए केवल एक आवेदन भरना है। यदि आवेदक द्वारा अधिक आवेदन भरा जाता है तो आवेदक से संबंधित सभी अभिलेखों को डुप्लिकेट खाता विवरण के रूप में खारिज कर दिया जाता है।
नहीं, सरकार कर्मचारी इस पेंशन स्कीम के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।
एक वित्तीय वर्ष में पेंशन राशि 4 अलग-अलग किस्तों में दी जाती है (अप्रैल से जून, जुलाई से सितंबर, अक्टूबर से दिसंबर और जनवरी से मार्च तक)
आवेदक को www.sspy-up.gov.in पर वृद्धावस्था पेंशन का चयन करें और फिर “आवेदन करें” विकल्प का चयन करें और “न्यू एंट्री फॉर्म” का चयन करें और आवेदन पत्र में डिटेल भरें।
The post वृद्धा पेंशन स्टेटस/लिस्ट कैसे चेक करें ऑनलाइन (2025) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>