टेक्नो मोबाइल्स ने उतारे भारत में एक साथ 5 स्मार्टफोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/04/Techno-i7.jpg

भारत में बढ़ता स्मार्टफोन्स का उपयोग विश्वभर की कंपनियों के लिए बड़ा बाज़ार बनता जा रहा है। देश में सस्ते मोबाईल फोन की गिनती को बढ़ाते हुए चीनी निर्माता टेक्नो ने भी भारत में कदम रखा है। देश में बाजार में एंट्री करते हुए टेक्नो ने पॉंच स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं जो 7,990 रुपये से 14,990 रुपये तक की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे।

टेक्नो ने भारत में आई3, आई3 प्रो, आई5, आई5 प्रो और आई7 लॉन्च किया है। सभी फोन कीमत और स्पेसिफिकेशन्स में एक दूसरे से भिन्न हैं। आई7 जहां 17मई से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा वहीं अन्स स्मार्टफोन्स की बिक्री 22 अप्रैल से शुरू होगी। कंपनी की ओर से ये फोन शेपेंन गोल्ड, स्काय ब्लैक और स्पेस ग्रे कलर में पेश किए गए हैं।

टेक्नो आई3 (7,990)

कंपनी की ओर से इस फोन को 5-इंच की आईपीएस टीएफटी डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा एमटी6737 चिपसेट पर कार्य करता है। यह फोन 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल मैमोरी सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा इतने का ही फ्रंट कैमरा दिया गया है। 4जी वोएलटीई व डुअल सिम के साथ ही यह फोन फिंगरप्रिंट सेंसर से भी लैस है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 3,050एमएएच की बैटरी दी गई है।

टेक्नो आई3 प्रो
स्पेसिफिकेशन्स के मामले में यह स्मार्टफोन पूरी तरह से आई3 की तरह ही है। लेकिन फोन की प्रोसेसिंग को और भी बेहतर व फास्ट बनाने के लिए कंपनी ने इसे 3जीबी रैम के साथ पेश किया है। भारत में इस फोन की कीमत 9,990 रुपये रखी गई है।

टेक्नो आई5 (11,490)

यह स्मार्टफोन 5.5-इंच की एचडीआईपीएस डिसप्ले पर पेश किया गया है। आई5 एंडरॉयड 7.0 नुगट आधारित है तथा एमटी6737टी चिपसेट पर कार्य करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की स्टोरेज पर पेश किया गया है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें फ्लैश के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा सेल्फी के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 4जी वोएलटीई व डुअल सिम के साथ ही यह फोन फिंगरप्रिंट सेंसर से भी लैस है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें फास्ट ​चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

टेक्नो आई5 प्रो
इस फोन को टेक्नो की ओर से 3जीबी रैम तथा 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया गया है। इसकी अन्य स्पेसिफिकेशन्स आई5 की तरह ही है, तथा भारतीय बाजार में इसे 12,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।

टेक्नो आई7 (14,990)

कंपनी की ओर से लॉन्च किए गए स्मार्टफोन्स में यह सबसे ज्यादा कीमत वाला फोन है। इस फोन में 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले दी गई है। यह फोन एं
डरॉयड नुगअ आधारित है तथा एमटी6750टी चिपसेट पर कार्य करता है। कंपनी की ओर से इसे 4जीबी रैम के साथ 32जीबी स्टोरेज पर पेश किया गया है।

फोटोग्राफी के लिए आई7 में पीडीएएफ तकनीक से लैस एफ/2.0 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा सेल्फी के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 4जी वोएलटीई व डुअल सिम के साथ ही यह फोन फिंगरप्रिंट सेंसर से भी लैस है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें फास्ट ​चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।