The Indian Gadget Awards 2020: देखें बेस्ट लैपटॉप कैटेगरी और उनके नॉमिनीज़

इसमें कोई शक नहीं है कि 2020 लॉकडाउन की वजह से थोड़ा सुस्त रहा हो लेकिन इस साल भी मोबाइल की चमक फीकी नहीं पड़ी। हालांकि एक गैजेट ऐसा भी था जो फिर से सुर्खियों में आ गया। जी हां मैं बात कर रहा हूं लैपटॉप की। वर्क फ्रॉम होम की वजह से लैपटॉप बाजार में काफी बड़ा बूम आया और फिर से इसकी मांग तेज हो गई। इस साल एक से बढ़कर एक लैपटॉप लॉन्च किए गए जो न सिर्फ परफॉर्मेंस में दमदार थे बल्कि स्टाइल में भी काफी शानदार थे। यही वजह है कि लोगों ने इन्हें जमकर सराहा और इसे अपना फैवरेट गैजेट भी बनाया।
लैपटॉप की इन्हीं मांगों को देखते हुए The Indian Gadget Awards 2020 में हमने लैपटॉप के लिए तीन कैटेगरीज बनाई हैं। Best Value for Money Laptop 2020, Best Gaming Laptop of 2020 और Best Laptop of 2020. अब आप यही जानना चाहेंगे कि इन कैटेगरीज के लिए नॉमिनीज कौन हैं। तो चलिए अब उनके नाम और साथ ही उन लैटॉप्स के बारे में थोड़ी जानकारी भी दे देता हूं।
Best Value for Money Laptop 2020
सबसे पहले बात करते हैं Best Value for Money Laptop 2020 की। इसमें इस पांच लैपटॉप्स को नॉमिनेट किया गया है। जिसमें पहला नाम है Honor Magicbook 15 का। यह लैपटॉप जुलाई में भारत में लॉन्च हुआ था। बड़ी स्क्रीन और बेहतर परफॉर्मेंस की वजह से काफी चर्चा में रहा। इस Windows 10 आधारित इस लैपटॉप में 15.6 इंच की FHD स्क्रीन है। कंपनी ने इसे AMD के Ryzen 5 प्रोसेसर पर पेश किया है और आपको 8 GB रैम के साथ 256 GB SSD स्टोरेज मिल जाती है। कुल मिलाकर काफी अच्छा कॉम्बिनेशन है जो इसे औरों से खास बनाता है।
वहीं इस सेग्मेंट में दूसरा नॉमिनेशन है Mi Notebook 14 E Learning Edition की। इसी साल नवंबर में इस लैपटॉप को भारत में लॉन्च किया गया है और स्टाइल के साथ शानदार फीचर्स इस लैपटॉप को खास बनाते हैं। लैपटॉप की फीचर्स की बात करें तो Windows 10 Home Basic ओएस आधारित इस लैपटॉप को कंपनी ने Intel के Core i3 प्रोसेसर पर पेश किया गया है। इसके साथ ही इसमें 14 इंच की स्क्रीन, 8 GB रैम और 256 GB की मैमोरी दी गई है। कुल मिलाकर प्राइस ब्रैकेट में काफी स्मार्ट है इसलिए नॉमिनेशन पाने में सफल रहा।
लैपटॉप के इन नए ब्रांड के अलावा वैल्यू फॉर मनी में कुछ ऐसे भी ब्रांड शामिल हैं जिनका लैपटॉप अब तक लोगों के घर की शान बढ़ा रहे हैं। इस श्रेणी में तीसरा नॉमिनी है Acer Swift 3 का। यह लैपटॉप 14 इंच के एचडी प्लस आईपीएस डिसप्ले के साथ आता है और इसमें भी आपको विंडोज़ 10 के साथ इंटेल Core i5 प्रोसेसर देखने को मिलेगा।
वहीं इस श्रेणी में चौथा नाम Lenovo Ideapad S340 का। वैसे यह लैपटॉप रफ एंड टफ है लेकिन इसे स्टूडेंट्स द्वारा काफी पसंद किया गया। 14 इंच स्क्रीन, सॉलिड बॉडी और Intel Core i5 प्रोसेसर इस लैपटॉप को खास बनाता है। इसके साथ ही 8 GB रैम और 256 GB की SSD मैमोरी जैसी खूबियों से यह लैस है। इस लैपटॉप को इस साल जून में लॉन्च किया गया था।
वैल्यू फॉर मनी श्रेणी में पांचवां नाम है Avita Pura Ryzen 5 को। इस इंडियन ब्रांड ने इसी साल भारत में एंट्री मारी है और यह कह सकते हैं कि आते ही काफी चर्चा में रहा। इस कैटेगरी का यह सबसे सस्ता लैपटॉप है जो कई खूबियों से लैस है। 14 इंच FHD स्क्रीन के साथ 512 GB मैमोरी और 8 GB रैम दी गई है। AMD Ryzen 5 Quad Core प्रोसेसर आधारित यह लैपटॉप काफी अच्छा है।
Best Gaming Laptop of 2020
कह सकते हैं कि 2020 वर्चुअल गेमिंग के नाम रहा। ऐसे में लैपटॉप की बात हो तो फिर हम कैसे गेमिंग को भूल सकते हैं। हर लैपटॉप ब्रांड के पास गेमिंग के लिए खास सीरीज है और हमने गेमिंग लैपटॉप में इस बात का खास ख्याल रखा है। इस श्रेणी में भी हमने 5 लैपटॉप को नॉमिनेट किया है जिनमें पहला नाम है Lenovo Legion 7i का। इस साल अगस्त में इसे लॉन्च किया गया है। Legion 7i को Intel Core i7 की ताकत प्रदान की गई है और ग्राफिक्स को स्मूथ बनाता है NVIDIA GeForce RTX 2070 GPU। इसमें 16 GB रैम है जिसे आप 32जीबी तक अपग्रेड कर सकते हैं और 1 TB मैमोरी से लैस इस लैपटॉप में 15.6 इंच की FHD स्क्रीन दी गई है।
दूसरा नॉमिनेशन है ASUSASUS ROG Zephyrus G14 का और इसे भी 2020 में अगस्त में लॉन्च किया गया था और यह इंडिया में उपलब्ध हो चुका है। 14 इंच स्क्रीन वाले इस लैपटॉप को AMD Ryzen 7 प्रोसेसर पर पेश किया गया है वहीं NVIDIA GeForce GTX 1660Ti ग्राफिक्स कार्ड उपलब्ध है जो गेमिंग को स्मूथ बनाता है। इसके 32 GB रैम और 1 TB की मैमोरी है। यानि गेमिंग के लिए सबकुछ।
वहीं तीसरा नॉमिनेशन है Dell Alienware Area 51m-R2 का। डेल का यह लैपटॉप इस श्रेणी में सबसे महंगा है लेकिन कमाल का है। 17.3 इंच FHD डिसप्ले के साथ इसमें 10th Gen Intel Core i9 प्रोसेसर है और 64जीबी की रैम दी गई है। आप सोच सकते हैं कितना पावरफुल होगा। वहीं 4 TB की आपको मैमोरी मिलेगी।
गेमिंग लैपटॉप में MSI GT76 Titan भी अपनी जगह बनाने में सफल रहा। यह लैपटॉप Intel Core i9-9980HK प्रोसेसर पर काम करता है जबकि इसमें आपको 32 GB की रैम मैमोरी मिलती है। इसके साथ ही 1TB NVMe SSD और 1TB 7200rpm हार्ड ड्राइव सपोर्ट भी दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए कंपनी ने Adobe RGB, RTX 2080 से इसे लैस किया है।
इस सेग्मेंट का आखिरी नॉमिनी है Acer Predator Helios 300 लैपटॉप। गेमिंग में यह भी किसी से कम नहीं है। NVIDIA GeForce RTX 2070 Max-Q1 GPU के साथ इसे 10th Gen Intel Core i7 प्रोसेसर की ताकत दी गई है। इसके साथ ही 8 GB रैम, 256 GB SSD और 1 TB की हार्ड ड्राइव सपोर्ट मिलेगा। लैपटॉप में 15.6 इंच की FHD स्क्रीन देखने को मिलेगी।
Best Laptop of 2020
दो सेग्मेंट देखने के बाद फाइनली बारी आती है 2020 के बेस्ट लैपटॉप की। कम शब्दों में इनकी खूबियां बताना तो ना काफी होगी लेकिन इसमें ज्यादातर बड़े नाम ही शामिल हैं। बेस्ट लैपटॉप के लिए पहला तो नॉमिनी है वह है Apple Macbook Pro M1। प्रोडक्टिविटी के मामले में मैकबुक की बराबरी करना थोड़ा मुश्किल तो हो जाता है। यह लैपटॉप इसलिए भी 2020 में चर्चा में आया क्योंकि यह एप्प्ल डिजाइंड M1 चिपसेट पर लॉन्च हुआ था। 13.3-इंच Retina display के साथ पेश किए गए इस लैपटॉप में 8GB की रैम मैमोरी दी गई है और इसके साथ आपको सुपरफास्ट SSD देखने को मिलेगा। स्टाइल में तो एप्पल कमाल का होता ही है।
Dell का नया XPS 15 9500 लैपटॉप भी इस बार काफी चर्चा में रहा। पावरफुल स्पेसिफिकेशन के साथ यह लैपटॉप परफॉर्मेंस के मामले में काफी अच्छा है। इसी वजह से यह बेस्ट लैपटॉप में जगह बनाने में सफल रहा। यह लैपटॉप दो मैमोरी वेरियंट में उपलब्ध है 16 जीबी और 32 जीबी। इसी के अनुसार इंटरनल स्टोरेज में भी अंतर है। 10th Generation Intel Core i7 प्रोसेसर आधारित इसमें आपको पावरफुल NVIDIA GeForce GTX 1650 Ti 4GB रैम मिल जाता है। इसके साथ ही रही बात डिसप्ले की तो 15.6 इंच के क्वाडएचडी डिसप्ले के साथ यह आता है।
कुछ लोग परफॉर्मेंस के साथ स्टाइल भी चाहते हैं और उन लोगों के लिए 2020 में HP Spectre x360 एक बेहतर विकल्प मिला। 360 डिजाइन और शानदार स्पेसिफिकेशन जैसी खूबियों से लैस यह लैपटॉप हमारे इस अवार्ड में बेस्ट लैपटॉप श्रेणी में जगह बनाने में सफल रहा। 13.3 इंच FHD डिसप्ले वाले इस लैपटॉप में Intel Core i5-8265U प्रोसेसर का पावर दिया गया है। वहीं इसका साथ देता है 8 GB रैम और 256 GB की SSD मैमोरी। कुल मिलाकर काफी अच्छा है।
गेमिंग के बाद बेस्ट लैपटॉप की श्रेणी में भी असूस का एक मॉडल अपनी जगह बनाने में सफल रहा। ASUS Zenbook 14 UX434 मॉडल को जूरी ने सलेक्ट किया। यह लैपटॉप काफी इनोवेटिव है। इसमें 14 इंच के मेन डिसप्ले के साथ ट्रैक पैड पर भी एक डिसप्ले मिलेगा जो स्क्रॉलिंग को काफी बेहतर बना देता है। 10th Gen Intel Corei7 प्रोसेसर आधारित इस लैपटॉप में 1 TB की मैमोरी और 16 GB तक की रैम मैमोरी की सुविधा पसंद है। काफी हल्का-फुल्का यह लैपटॉप देखने में काफी स्मार्ट भी है।
इस श्रेणी में आख़िरी नाम है Microsoft Surface Pro X का यह लैपटॉप अपनी स्टाइल, परफॉर्मेंस और यूटिलिटी की वजह से यहां जगह बनाने में सफल रहा है। अल्ट्राथीन बेज़ल वाले इस लैपटॉप में 13 इंच की PixelSense डिसप्ले है। यह लैपटॉप Microsoft के अपने SQ 1 प्रोसेसर पर कार्य करता है। इसके साथ ही Microsoft SQ 1 Adreno 685 GPU देखने को मिलेगा। मैमोरी की बात करें तो दो रैम 8 GB और 16 GB के साथ तीन स्टोरेज ऑप्शन 128 GB, 256 GB और 512 GB के साथ आता है।
तो आपने देख लिया ये थे इस साल The Indian Gadget Awards 2020 के लिए लैपटॉप श्रेणी के नॉमिनीज़। इनके बारे में और ज्यादा जानकारी और अपडेट के लिए आप हमारे वेबसाइट और सोशल मीडिया से जुड़े रहें।