एक बढ़कर एक धांसू स्मार्टफोन होने वाले हैं लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां

सितंबर महीने में ऐप्पल अपने नए iPhone 14 लाइनअप को लॉन्च करने वाला है। इसके साथ ही Xiaomi, Samsung, Motorola और iQOO जैसी कंपनियां भी अपने अपने स्मार्टफ़ोन लॉन्च करेगी। भारत में फ़ेस्टिवल सीज़न से पहले स्मार्टफ़ोन कंपनियां नए प्रोडक्ट के साथ अपनी तैयारी पूरी करना चाहती हैं। स्मार्टफ़ोन कंपनियां वाइड रेंज के साथ अग़ल अलग सेग्मेंट – एंट्री लेवल, मिड लेवल और प्रीमियम लेवल पर अपने स्मार्टफ़ोन लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही हैं। यहां हम आपको उन स्मार्टफोन के बारे में बता रहे हैं जो सितंबर महीने में भारत और ग्लोबल मार्केट में एंट्री करने वाले हैं।
सितंबर 2022 में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन
iPhone 14 सीरीज
Apple 7 सितंबर को आयोजित होने वाले इवेंट में अपने ने iPhone 14 लाइनअप को लॉन्च करेगा। इस सीरीज के चार मॉडल – दो प्रो मॉडल iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max के साथ साथ दो स्टेंडर्ड iPhone 14 और iPhone 14 Max लॉन्च किए जा खबरों के मुताबिक प्रो मॉडल में कंपनी नया 48MP कैमरा सिस्टम और Apple A16 Bionic प्रोसेसर दे सकती है। इसके साथ ही प्रो मॉडल में सेल्फी कैमरा और सेंसर के लिए पिल-शेप कटआउट दे सकती है। हालांकि फिलहाल iPhone 14 लाइनअप को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं है।
Apple को लेकर कहा जा रहा है कि कंपनी कीमत को कंट्रोल करने के लिए प्रो सीरीज में सिर्फ नया प्रोसेसर दे रही है। वहीं स्टेंडर्ड सीरीज के आईफोन मॉडल A15 Bionic प्रोसेसर के साथ आएंगे। नए फीचर्स की बात करें तो अपकमिंग आईफोन मॉडल में iOS 16 और नया वैपोर चैंबर कूलिंग मैकेनिज्म के साथ ऑलवेज ऑन डिस्प्ले दिया जाएगा। फिलहाल यह जानकारी नहीं है कि आईफोन 14 सीरीज की कीमत iPhone 13 सीरीज से कितनी अलग होगी।.
Motorola Edge 30 Ultra
Motorola अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Moto Edge 30 Ultra को ग्लोबल मार्केट में 8 सितंबर को लॉन्च करेगा। मोटोरोला होम मार्केट चीन में Moto X30 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च कर चुका है। यही फ़ोन ग्लोबल मार्केट में Edge 30 Ultra के नाम से पेश किया जाएगा। इस फोन में 6.67-इंच का Full-HD+ 144Hz OLED पैनल, Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर और 4,500mAh की बैटरी दी जाएगी। इस फोन में 125W फास्ट चार्जिंग दिया जाएगा। Motorola Edge 30 Ultra में 200MP का प्राइमरी कैमरा और 60MP का फ़्रंट कैमरा दिया जाएगा।
OnePlus 10 Ultra
OnePlus अगले महीने अपने फ्लैगशिप स्मार्टपोन OnePlus 10 Ultra को लॉन्च कर सकता है। वनप्लस का यह फोन OnePlus 10 Pro का अपग्रेड वर्जन होगा। इस फोन को लेकर फिलहाल अभी ज्यादा जानकारी नहीं है। यह फोन OnePlus 10 Pro जैसे डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। फोन में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया जाएगा। इस फोन को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें बेहतर कैमरा सिस्टम दिया जाएगा जो Hasselblad ब्रांडिंग और कलर साइंस सपोर्ट के साथ आएगा।
Xiaomi 12T Pro
Xiaomi सिंतबर महीने में ग्लोबल मार्केट में Xiaomi 12T Pro स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। शाओमी का अपकमिंग स्मार्टफोन 12T Pro को लेकर खबर है कि इसमें 6.67-इंच का AMOLED पैनल दिया जाएगा, जिसका रेजलूशन 1.5k और रिफ्रेश रेट 120Hz है। शाओमी के इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया जाएगा। इस फोन में 200MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, फेस अनलॉक, डुअल बैंड वाईफाई, Bluetooth 5.3, GPS, GLONASS, NFC, Android 12 का सपोर्ट दिया जाएगा। शाओमी के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग दी जाएगी।
Motorola Edge 30 Fusion
Moto Edge 30 Ultra के साथ मोटोरोला 8 सितंबर को एक और स्मार्टफोन Edge 30 Fusion को लॉन्च करेगी। यह फोन चीन में Moto S30 Pro के नाम से पेश किया जा चुका है। मोटोरोला के इस फोन में 6.55-इंच का फुल HD+ 144Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon 888+ प्रोसेसर, 4,400mAh बैटरी और 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया गया है। कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा लेंस, 13MP अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर के साथ पेश किया गया है। फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : Jio AirFiber : बिना तार मिलेगा रॉकेट की स्पीड में 5G इंटरनेट, जानें कैसे करेगा काम
iQOO Z6 Lite
iQOO सितंबर महीने में अपना नया मिडरेंज डिवाइस iQOO Z6 Lite स्मार्टफोन को लॉन्च करने की प्लानिंग में है। खबरों की माने तो फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.58-इंच का फुल HD+ LCD पैनल, Qualcomm Snapdragon 680 SoC दिया जाएगा। आइकू के इस फोन में 50MP डुपर रियर कैमरा और 8MP का फ़्रंट कैमरा दिया जाएगा। इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, फेस अनलॉक, डुअल बैंड वाईफाई, Bluetooth 5.2, GPS, GLONASS का सपोर्ट दिया जाएगा। इसके साथ ही यह फोन Android 12 पर आधारित FunTouch OS पर रन करेगा। फोन में 5,000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा।