इस vivo 5G फोन पर आया डिस्काउंट! T-Series के मोबाइल पर कंपनी दे रही छूट

वीवो का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन vivo T5 Pro इंडिया में लॉन्च हो गया है। यह मोबाइल 29,999 रुपये में लाया गया है जिसमें बड़ी 9020mAh Battery, 90W फास्ट चार्जिंग और Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर की ताकत दी गई है। वीवो टी5 प्रो के मार्केट में आते ही कंपनी ने पिछले साल पेश हुए vivo T4 Pro 5G फोन पर डिस्काउंट ऑफर जारी कर दिया है। डील के साथ वीवो टी4 प्रो को नए टी5 प्रो की तुलना में 3 हजार रुपये कम रेट पर खरीदा जा सकता है।
vivo T4 Pro 5G फोन अगस्त 2025 में भारतीय बाजर में आया था जो 8जीबी रैम और 12जीबी रैम पर सेल के लिए उपलब्ध है। वीवो टी4 प्रो 27,999 रुपये में लॉन्च हुआ था जिसमें 8GB RAM के 128GB Storage मिलती है। वहीं मोबाइल के 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट को 29,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह 12GB RAM वाला vivo 5G फोन 256GB मेमोरी के साथ 31,999 रुपये में लाया गया था।
वीवो की ओर से अब इस स्मार्टफोन पर 1,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट, अमेजन और फ्लिपकार्ट तीनों प्लेटफॉर्म पर यह वीवो फोन छूट के साथ परचेज किया जा सकता है। वहीं सबसे बड़ी बात की यह ऑफर सिर्फ चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड्स पर ही नहीं बल्कि देश में मौजूद लगभग सभी मुख्य बैंक पर लागू होगा। किसी भी बैंक के Credit या Debit कार्ड से पेमेंट करके फोन पर छूट पाई जा सकती है।
₹1000 की छूट के बाद vivo T4 Pro 5G फोन 26,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर परचेज किया जा सकता है। वहीं 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट को 30,999 रुपये में पाया जा सकता है। उपर बताए गए सभी प्लेटफॉर्म्स को मिलाकर 16 से ज्यादा बैंक ग्राहकों को इस डिस्काउंट ऑफर का लाभ मिलेगा। स्कीम के बारे में जानने या छूट के साथ फोन खरीदने के लिए क्लिक करें : vivo / Flipkart / Amazon
vivo T4 Pro 5G फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल क्वालकॉम के 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Snapdragon 7 Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है जो 2.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका AnTuTu score 10,10,472 आ चुका है। लगे हाथ बता दें कि vivo T5 Pro ने 11,67,242 AnTuTu Score अचीव किया है।
पावर बैकअप के लिए वीवो टी4 प्रो 5जी स्मार्टफोन तगड़ी 6,500mAh बैटरी सपोर्ट करता है। टेस्टिंग के दौरान इसका PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर 15 घंटे, 12 मिनट का आया। वीवो का दावा है कि सिर्फ 1% बैटरी बची होने के बाद भी इस फोन से 30 मिनट की कॉल की जा सकती है। बड़ी मोबाइलको तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90W FlashCharge तकनीक दी गई है।
यह विवो फोन 6.77-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह Quad Curved AMOLED पैनल पर बनी स्क्रीन है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। वहीं मोबाइल में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी मिलती है। टी4 प्रो 5जी फोन की स्क्रीन को गीले या तेल लगे हाथों से भी स्मूथली इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं फोन में मौजूद IP68+IP69 रेटिंग इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देती है।
फोटोग्राफी के लिए फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.79 अपर्चर वाला 50MP IMX882 OIS सेंसर दिया गया है जो 50MP 3x Periscope लेेंस और 2MP Bokeh सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल एफ/2.45 अपर्चर वाला 32MP Front कैमरा सपोर्ट करता है।