
फरवरी में हुए मोबाईल वर्ल्ड कांग्रेस 2018 के दौरान चीनी मोबाइल फोन निर्माता कंपनी वीवो ने एक अनोखे फोन का प्रदर्शन किया था। कंपनी ने ‘ऐपेक्स’ नाम से ऐसा कान्सेप्ट फोन पेश किया था जिसमें जिसके फ्रंट पैनल पर कोई कैमरा नहीं था लेकिन वह सेल्फी लेने में सक्षम था। जी हां आपने सही सुना फोन की बॉडी में एक अदृश्य कैमरा सेट किया गया था जो सेल्फी लेने के दौरान बाहर आता था।
वीवो का यह फोन कैमरे के अलावा कई खास डिजाइन की वजह से भी चर्चा में आया था। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि कंपनी ने इसे अब लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। वीवो ने फरवरी में इस कॉन्सेप्ट फोन का सिर्फ प्रदर्शन किया था लेकिन 12 जून को यह लॉन्च हो जाएगा। हालांकि हो सकता है कि सेल पर जानें थोड़ा सयम और लगे। टेक्नो जल्द ही लॉन्च करेगी एआई सेल्फी कैमरे वाला फोन, फोटो आई सामनें
जहां तक वीवो ऐपेक्स की बात है तो इस फोन में 8-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। यह कैमरा फोन के फ्रंट पैनल में मौजूद नहीं है। परंतु जैसे ही आप सेल्फी या वीडियो कॉल कमांड देगे खुद ही निकलकर बाहर आ जाएगा। फोन के प्रदर्शन के दौरान ही कंपनी ने जानकारी दी थी कि कैमरा खुलने और बाहर आने में मात्र 0.8 सेकेंड का समय लगता है। माइक्रोमैक्स का पहला एंडरॉयड गो फोन ‘भारत गो’ लॉन्च, सिर्फ 2,399 में मिलेगा यह शानदार स्मार्टफोन
वहीं जैसा कि हमने पहले ही बताया इस फोन का डिजादन भी नया है। कंपनी ने वीवो ऐपेक्स बेज़ल फ्री डिजाइन में पेश किया है। इस फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 98 प्रतिशत का है। फोन के तीन किनारों में तो बेज़ल ही नहीं है। उपर में बेज़ल है ही नहीं। दोनों साईड से महज़ 1.8एमएम की पतले बेज़ल है। सिर्फ नीचे की ओर 4.3एमएम की मोटा बेज़ल दिया गया है। वहीं वीवो एक्स21 की तरह इस फोन में भी अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
हां जहां वीवो एक्स21 में स्क्रीन पर एक खास स्थान पर ही टच करने पर फोन अनलॉक होता है। वहीं इसमें स्क्रीन के नीचे के हिस्से में आप कहीं भी टच करके फोन को अनलॉक कर सकते हैं। अब तक इस तरह की टेकनोलॉजी एप्पल और सैमसंग जैसी कंपनियों के पास भी नहीं है।
वीवो ऐपेक्स के बारे में अब तक मिली जानकारी के अनुसार इस फोन में आपको 5.99 इंच की स्क्रीन देखने को मिलेगी। कंपनी इसे फुल एचडी+ ओएलईडी डिसप्ले से लैस कर सकती है। कंपनी इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर पेश कर सकती है और इमसें आपको 4जीबी की रैम मैमोरी देखने को मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 12एमपी+12एमपी का डुअल रियर कैमरा और 8—एमपी का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। हालांकि फिलहाल भारत में इस फोन के लॉन्च को लेकर अब तक कोई जानकारी नहीं है।














