12,000 रुपये से कम में Vivo के टॉप फोन, देखें प्राइस लिस्ट और फीचर

अगर पर बजट में स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो वीवो (Vivo) के पास 12000 रुपये से कम की रेंज में कई सारे ऑप्शंस मौजूद हैं। इस प्राइस लिस्ट में वीवो के पास Vivo T4 Lite, Vivo Y19 5G, Vivo Y19e, Vivo T3 Lite, Vivo Y18, Vivo Y18i, Vivo Y28e और Vivo Y18T जैसे फोन हैं। ये फोन 5G और 4G कनेक्टिविटी, 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और एक्सपैंडेबल स्टोरेज जैसे फीचर्स के साथ आते हैं, जो बजट यूजर्स के लिए उपयुक्त हैं। इस आर्टिकल में इन वीवो फोन की प्राइस लिस्ट के साथ स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल से जानते हैंः
Vivo के सस्ते फोन (2025) प्राइस लिस्ट
| वीवो स्मार्टफोन | प्राइस |
| Vivo T4 Lite | 10,999 रुपये (6GB+128GB) |
| Vivo Y19 5G | 10,499 रुपये (4GB+64GB) |
| Vivo Y19e | 7,999 रुपये (4GB+64GB) |
| Vivo T3 Lite | 10,499 रुपये (4GB+128GB) |
| Vivo Y18 | 8,980 रुपये (4GB+64GB) |
| Vivo Y18i | 8,749 रुपये (4GB+64GB) |
| Vivo Y28e | 10,499 रुपये (4GB+64GB) |
| Vivo Y18T | 8,499 रुपये (4GB+128GB) |
* अलग-अलग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कीमत भिन्न हो सकती हैं।
Vivo T4 Lite
Vivo T4 Lite 5G सपोर्ट और 6000mAh बैटरी के साथ बजट में शानदार है। फोन में आपको 6.74 इंच 90Hz LCD डिस्प्ले मिलता है। वहीं 50MP कैमरा डेलाइट में अच्छी तस्वीरें लेता है। यह फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ आता है। साथ ही, इसमें आपको 2TB स्टोरेज और Android v15 मिलते हैं, जो इसे बजट में आदर्श ऑप्शन बनाते हैं।
स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: फोन में 6.74 इंच (17.12 cm) LCD, 720×1600 px (HD+), 90Hz रिफ्रेश रेट, बेजल-लेस
- सॉफ्टवेयर: Android v15 पर आधारित Funtouch OS
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6300, ऑक्टा-कोर (2.4 GHz डुअल कोर + 2 GHz हेक्सा कोर)
- रैम/स्टोरेज: 4GB/6GB/8GB रैम, 128GB/256GB स्टोरेज (2TB तक एक्सपैंडेबल)
- रियर कैमरा: 50MP वाइड एंगल + 2MP डेप्थ, LED फ्लैश, Full HD @30fps
- फ्रंट कैमरा: 5MP, Full HD @30fps
- बैटरी: 6000mAh, 15W फास्ट चार्जिंग, USB Type-C
- अन्य: 5G, नैनो सिम (SIM1+SIM2), डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर
Vivo Y19 5G
Vivo Y19 5G किफायती 5G फोन है, जिसमें 5500mAh बैटरी लंबा बैकअप देती है। फोन में आपको 6.74 इंच 90Hz LCD डिस्प्ले मिलता है। इसके साथ यह फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ आता है, जो इसे डेली टास्क के लिहाज से उपयुक्त बनाता है। वहीं इसमें 13MP कैमरा बेसिक फोटोग्राफी के लिए ठीक है, वहीं 2TB स्टोरेज इसे प्रैक्टिकल बनाते हैं।
स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: फोन में 6.74 इंच (17.12 cm) LCD, 720×1600 px (HD+), 90Hz रिफ्रेश रेट, वाटरड्रॉप नॉच
- सॉफ्टवेयर: Android v15 पर आधारित Funtouch OS पर रन करता है
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6300, ऑक्टा-कोर (2.4 GHz डुअल कोर + 2 GHz हेक्सा कोर)
- रैम/स्टोरेज: 4GB/6GB रैम, 64GB/128GB स्टोरेज (2TB तक एक्सपैंडेबल)
- रियर कैमरा: 13MP वाइड एंगल + 0.08MP, LED फ्लैश, Full HD @30fps
- फ्रंट कैमरा: 5MP वाइड एंगल, Full HD @30fps
- बैटरी: 5500mAh, 15W फास्ट चार्जिंग, USB Type-C
- अन्य: 5G, नैनो सिम (SIM1+SIM2), डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर
Vivo Y19e
Vivo Y19e सबसे सस्ता विकल्प है और इसमें आपको 5500mAh की बैटरी बैकअप मिल जाती है। यह फोन 6.74 इंच 90Hz LCD डिस्प्ले से लैस है, जो बेसिक उपयोग के लिए अच्छा है। वहीं इसमें Unisoc T7225 प्रोसेसर का उपयोग किया गया है, जो रोजमर्रा के कार्यों को संभालता है। इसके अलावा, फोन में 13MP कैमरा और 2TB एक्सपैंडेबल स्टोरेज का विकल्प मिलता है।
स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: फोन में 6.74 इंच (17.12 cm) LCD, 720×1600 px (HD+), 90Hz रिफ्रेश रेट, पंच-होल
- सॉफ्टवेयर: Android v14 पर आधारित Funtouch OS पर चलता है
- प्रोसेसर: Unisoc T7225, ऑक्टा-कोर (1.8 GHz डुअल कोर + 1.8 GHz हेक्सा कोर)
- रैम/स्टोरेज: 4GB रैम, 64GB स्टोरेज (2TB तक एक्सपैंडेबल)
- रियर कैमरा: 13MP वाइड एंगल + 0.08MP, LED फ्लैश, Full HD @30fps
- फ्रंट कैमरा: 5MP, Full HD @30fps
- बैटरी: 5500mAh, 15W फास्ट चार्जिंग, USB Type-C
- अन्य: 4G, नैनो सिम (SIM1+SIM2), डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर
Vivo T3 Lite
Vivo T3 Lite फोन 5G सपोर्ट और 50MP कैमरा के साथ बजट में बढ़िया विकल्प हो सकता है। फोन में आपको 6.56 इंच 90Hz LCD डिस्प्ले मिलता है, जो स्मूथ विजुअल्स प्रदान करता है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग के लिए अच्छा है। इसके अलावा, 5000mAh बैटरी और 1TB एक्सपैंडेबल स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है।
स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: फोन में 6.56 इंच (16.66 cm) LCD, 720×1612 px (HD+), 90Hz रिफ्रेश रेट, वाटरड्रॉप नॉच
- सॉफ्टवेयर: Android v14 पर आधारित Funtouch OS पर चलता है
- प्रोसेसर: मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300, ऑक्टा-कोर (2.4 GHz डुअल कोर + 2 GHz हेक्सा कोर)
- रैम/स्टोरेज: 4GB/6GB रैम, 128GB स्टोरेज (1TB तक एक्सपैंडेबल)
- रियर कैमरा: 50MP वाइड एंगल + 2MP डेप्थ, LED फ्लैश, Full HD @30fps
- फ्रंट कैमरा: 8MP वाइड एंगल, Full HD @30fps
- बैटरी: 5000mAh, 15W फास्ट चार्जिंग, USB Type-C
- अन्य: 5G, नैनो सिम (SIM1+SIM2 हाइब्रिड), डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर
Vivo Y18
Vivo Y18 में 50MP प्राइमरी कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा है, जो अच्छी फोटोग्राफी का एक्सपीरियंस देता है। फोन में आपको 6.56 इंच 90Hz LCD डिस्प्ले मिलता है, जो बेसिक उपयोग के लिए उपयुक्त है। वहीं यह फोन MediaTek Helio G85 प्रोसेसर के साथ आता है और यह रोजमर्रा के कार्यों के लिए ठीक है। इसके अलावा, आपको फोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है।
स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: 6.56 इंच (16.66 cm) LCD, 720×1612 px (HD+), 90Hz रिफ्रेश रेट, वाटरड्रॉप नॉच
- सॉफ्टवेयर: Android v14 पर आधारित Funtouch OS
- प्रोसेसर: MediaTek Helio G85, ऑक्टा-कोर (2 GHz डुअल कोर + 1.8 GHz हेक्सा कोर)
- रैम/स्टोरेज: 4GB रैम, 64GB/128GB स्टोरेज (1TB तक एक्सपैंडेबल)
- रियर कैमरा: 50MP वाइड एंगल + 0.08MP, LED फ्लैश, Full HD @30fps
- फ्रंट कैमरा: 8MP वाइड एंगल, Full HD @30fps
- बैटरी: 5000mAh, 15W फास्ट चार्जिंग, USB Type-C
- अन्य: 4G, नैनो सिम (SIM1+SIM2), डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर
Vivo Y18i
Vivo Y18i बजट में बेसिक उपयोग के लिए आदर्श है। फोन में 6.56 इंच 90Hz LCD डिस्प्ले है। यह Unisoc T612 प्रोसेसर पर रन करता है, जो रोजमर्रा के कार्यों ठीक से संभालता है। इसके अलावा, फोन में आपको 5000mAh बैटरी, 13MP कैमरा और 1TB एक्सपैंडेबल स्टोरेज मिलती है।
स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: फोन में 6.56 इंच (16.66 cm) LCD, 720×1612 px (HD+), 90Hz रिफ्रेश रेट, वाटरड्रॉप नॉच
- सॉफ्टवेयर: Android v14 पर आधारित Funtouch OS पर चलता है
- प्रोसेसर: Unisoc T612, ऑक्टा-कोर (1.8 GHz डुअल कोर + 1.8 GHz हेक्सा कोर)
- रैम/स्टोरेज: 4GB रैम, 64GB स्टोरेज (1TB तक एक्सपैंडेबल)
- रियर कैमरा: 13MP प्राइमरी + 0.08MP, LED फ्लैश, Full HD @30fps
- फ्रंट कैमरा: 5MP, Full HD @30fps
- बैटरी: 5000mAh, USB Type-C (नो फास्ट चार्जिंग)
- अन्य: 4G, नैनो सिम (SIM1+SIM2), डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर
Vivo Y28e
Vivo Y28e फोन 5G सपोर्ट के साथ आता है। फोन में 6.56 इंच 90Hz LCD डिस्प्ले है, जो बेसिक उपयोग के लिए अच्छा है। इसमें आपको MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा, फोन में आपको 5000mAh बैटरी और 1TB तक एक्सपैंडेबल स्टोरेज मिलता है। वहीं डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट डिजाइन इसे टिकाऊ बनाता है।
स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: फोन में 6.56 इंच (16.66 cm) LCD, 720×1612 px (HD+), 90Hz रिफ्रेश रेट, वाटरड्रॉप नॉच
- सॉफ्टवेयर: Android v14 पर आधारित Funtouch OS पर चलता है
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6300, ऑक्टा-कोर (2.4 GHz डुअल कोर + 2 GHz हेक्सा कोर)
- रैम/स्टोरेज: 4GB रैम, 64GB/128GB स्टोरेज (1TB तक एक्सपैंडेबल)
- रियर कैमरा: 13MP प्राइमरी + 0.08MP डेप्थ, LED फ्लैश
- फ्रंट कैमरा: 5MP
- बैटरी: 5000mAh, USB Type-C (नो फास्ट चार्जिंग)
- अन्य: 5G, नैनो सिम (SIM1+SIM2 हाइब्रिड), डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर
Vivo Y18T
Vivo Y18T फोन में आपको 50MP कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है, जो बेसिक फोटोग्राफी के लिए ठीक है। वहीं इसमें आपको 6.56 इंच 90Hz LCD डिस्प्ले मिलता है। यह फोन Unisoc T612 प्रोसेसर के साथ आता है। इसके अलावा, 5000mAh बैटरी और 1TB एक्सपैंडेबल स्टोरेज की सुविधा से लैस है।
स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: फोन में 6.56 इंच (16.66 cm) LCD, 720×1612 px (HD+), 90Hz रिफ्रेश रेट, वाटरड्रॉप नॉच
- सॉफ्टवेयर: Android v14, Funtouch OS
- प्रोसेसर: Unisoc T612, ऑक्टा-कोर (1.8 GHz डुअल कोर + 1.8 GHz हेक्सा कोर)
- रैम/स्टोरेज: 4GB रैम, 128GB स्टोरेज (1TB तक एक्सपैंडेबल)