Vivo का झटका, टी-सीरीज़ के फोंस का रेट बढ़ा! देखें कितने महंगे हुए मोबाइल

मोबाइल फोन महंगे हो रहे हैं! सभी कपंनियां एक एक करके अपने स्मार्टफोंस के दाम बढ़ा रही है। टेक ब्रांड वीवो भी इस प्राइस हाइक की मार से अछूता नहीं रहा है। कंपनी ने अपनी टी-सीरीज़ को महंगा कर दिया है। Vivo T4, T4R, T4 Lite और T4x 5G का प्राइस बढ़ गया है। अगर इनमें से कोई भी स्मार्टफोन खरीदना है तो अब से ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। टी4एक्स और टी4 लाइट प्राइस हाइक डिटेल यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं और टी4आर व टी4 5जी फोन की कीमत कितनी बढ़ी है इसकी जानकारी आगे दी गई है।
Vivo T4
| वीवो टी4 | लॉन्च प्राइस | प्राइस हाइक | न्यू प्राइस |
| 8GB RAM + 128GB Storage | ₹22,999 | ₹1000 | ₹23,999 |
| 8GB RAM + 256GB Storage | ₹24,999 | ₹1000 | ₹25,999 |
| 12GB RAM + 256GB Storage | ₹26,999 | ₹1000 | ₹27,999 |
Vivo T4 5G फोन उस वक्त ब्रांड का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन बनकर आया था। इस मोबाइल में तगड़ी 7,300mAh बैटरी दी गई है जो 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में 18 घंटे, 1 मिनट का PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर अचीव कर चुकी है। इस पावरफुल बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए यह वीवो 5जी फोन 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है।
इस फोन में 6.77 इंच की फुलएचडी+ AMOLED डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1300निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इसमें इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। यह मोबाइल IP65 रेटिंग के साथ आता है जो धूल और पानी से बचाने में मदद करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल OIS रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगाया गया है।
वीवो टी4 5जी फोन 4nm प्रोसेस पर बने क्वालकॉम के Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट पर काम करता है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इसमें 8GB तक की वर्चुअल RAM एक्सपेंशन का भी सपोर्ट मौजूद है। कंपनी ने इस वीवो स्मार्टफोन में LPDDR4X रैम और UFS 2.2 स्टोरेज का इस्तेमाल किया गया है।
Vivo T4R
| वीवो टी4आर | लॉन्च प्राइस | न्यू प्राइस | प्राइस हाइक |
| 8GB RAM + 128GB Storage | ₹20,999 | ₹1000 | ₹21,999 |
| 8GB RAM + 256GB Storage | ₹22,999 | ₹1000 | ₹23,999 |
| 12GB RAM + 256GB Storage | ₹24,999 | ₹1000 | ₹25,999 |
Vivo T4R 5G फोन MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर पर काम करता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना 8-कोर मोबाइल सीपीयू है जो 2.0GHz से लेकर 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह मोबाइल भी रैम एक्सपेंशन तकनीक से लैस है जो स्मार्टफोन की फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 24GB RAM तक की ताकत दे सकती है।
वीवो टी4आर में 6.77-इंच की quad curved AMOLED डिस्प्ले लगाई गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50MP Sony IMX882 + 2MP बोका लेंस लगाया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये वाला वीवो का 5जी फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
पावर बैकअप के लिए वीवो टी4आर स्मार्टफो को 5,700mAh बैटरी से लैस किया गया है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह वीवो मोबाइल IP68 + IP69 रेटिंग वाला है जो इसे डस्टप्रूफ और वॉटरप्रूफ बनाता है। बताते चलें कि वीवो टी4आर में ग्राहकों को रेटिंग्स मिली हैं, जिससे यह डिवाइस धूल और पानी से सुरक्षित रहता है। इसमें AI features भी मिलेंगे।