एक्सक्लूसिव : लॉन्च से पहले ही देखें कैसा होगा वीवो वी15 प्रो, यहां है फोन की रियल ईमेज

91मोबाइल्स ने पिछले हफ्ते ही वीवो के आगामी स्मार्टफोन वी15 प्रो की फुल स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी थी। अपनी एक्सक्लूसिव खबर में हमनें वी15 प्रो की स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही इसके डिजाईन का खुलासा भी किया था तथा साथ ही यह भी बता दिया था कि 15 फरवरी से वी15 प्रो प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध होने वाला है जो 20 फरवरी को भारत में लॉन्च हो जाएगा। वहीं आज लॉन्च से पहले ही हम इस स्मार्टफोन की रियल ईमेज भी ले आए हैं। वी15 प्रो की फोटो देख आप फोन के बाजार में आने से पहले ही जान पाएंगे कि कैसा दिखेगा यह स्मार्टफोन।
वीवो वी15 प्रो कुछ ही दिनों में भारत में लॉन्च हो जाएगा। आज हम अपनी रिपोर्ट में वी15 प्रो के बैक पैनल की फोटो लेकर आए हैं। वीवो वी15 प्रो का बैक पैनल बेहद ही ग्लॉसी है। वी11 प्रो की ही तरह इस फोन को ग्रेडिएंट लुक के साथ पेश किया जाएगा। फोन का बैक पैनल बेहद ही शाइनी है जो देखने में अटरेक्टिव लग है। वी15 प्रो में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है।
फोन के बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में कैमरा सेटअप मौजूद है। दो कैमरा सेंसर जहां फ्लैश लाईट के नीचे है वहीं एक सेंसर फ्लैश से उपर की ओर स्थित है। रियर कैमरा सेटअप पर ‘एआई ट्रिपल कैमरा’ लिखा हुआ है। फोन के दाएं पैनल पर जहां वॉल्यूम रॉकर नज़र आया है वहीं बाएं पैनल पर पावर बटन मौजूद है। रियर कैमरा के ठीक उपर हल्का सा बॉडी स्पॉट फोटो में दिखाई दिया है। इस जगह से फोन का पॉप अप सेल्फी कैमरा बाहर निकलेगा।
वीवो वी15 प्रो की सबसे बड़ी यूएसपी फोन का कैमरा सेग्मेंट ही होगा। आपको बता दें कि इस फोन में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा जो फोन बॉडी के अंदर होगा। सेल्फी की कमांड देने पर ही यह सेंसर पॉप अप कैमरे के रूप में बाहर आएगी। इसी तरह फोन के बैक पैनल पर मौजूद ट्रिपल कैमरा सेटअप में 48-मेगापिक्सल (12 X 4) का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी तथा 5-मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा सेंसर होगा।
4100एमएएच बैटरी और 16-एमपी सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च होगा ओपो का नया फोन
वी15 प्रो में फुल व्यू डिसप्ले दी जाएगी जो सुपर एमोलेड होगी। इस डिसप्ले के नीचले हिस्से में अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। वी15 प्रो 6जीबी रैम के साथ बाजार में कदम रखेगा तथा फोन में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। वीवो अपने इस फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट के साथ लॉन्च करेगी। वीवो आने वाली 20 फरवरी को वी15 प्रो इंडिया में पेश करने जा रही है। इन स्मार्टफोंस की कीमत और इनकी सेल से जुड़ी जानकारी भी जल्द ही आपको दी जाएगी।