कंफर्म : Vivo V21 5G इंडिया में भी होगा लॉन्च, देखें इस फोन में क्या है खास

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/04/VIVO-V21-5G.jpg

91मोबाइल्स ने पिछले हफ्ते ही न्यूज़ ब्रेक की थी कि टेक कंपनी Vivo इंडिया में अपनी ‘वी’ सीरीज़ का विस्तार करने की योजना बना रही है और इसके तहत Vivo V21 सीरीज़ को पेश करेगी। हमनें बताया था कि यह स्मार्टफोन 5जी कनेक्टिविटी से लैस होगी और इसमें Vivo V21 5G भी शामिल रहेगा। वहीं आज वीवो इंडिया ने हमारी खबर पर पुख्ता की मुहर लगाते हुए घोषणा कर दी है कि कंपनी बेहद जल्द वीवो वी21 को भारत में लॉन्च कर देगी। वीवो ने इस मोबाइल फोन का टीज़र भी जारी कर दिया है जिसमें क्रिकेटर विराट कोहली को भी देखा जा सकता है।

Vivo V21 5G फोन इंडिया लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी ने अनाउंस कर दिया है कि यह मोबाइल फोन बेहद जल्द भारतीय बाजार में उतार दिया जाएगा। वीवो इंडिया ने हालांकि अभी तक इस मोबाइल फोन की लॉन्च डेट से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन आशा है कि आने वाले दिनों में फोन के लॉन्च की तारीख भी सामने आ जाएगी। फोन को टीज़ करने के साथ ही कंपनी ने यह भी साफ कर दिया है कि Vivo V21 5G स्मार्टफोन 44MP OIS Night Selfie कैमरा सपोर्ट करेगा।

रियर डिजाईन आया सामने

वीवो वी21 के लुक और डिजाइन की बात करें तो कंपनी ने टीज़र में फिलहाल फोन के बैक पैनल को ही दिखाया है। रियर लुक की बात करें तो Vivo V21 में रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है जो कि रियर पर लेफ्ट में ट्राइंगल शेप में है। इसके नीचे एलईडी फ्लैश लाइट है। Vivo V21 सीरीज को कंपनी अल्ट्रा स्लिम डिजाइन पर पेश करेगी। वहीं लीक की चर्चा करें तो इस फोन को वॉटर-ड्रॉप नॉच पर लॉन्च किया जाएगा जिसमें स्क्रीन के तीनों किनारे बेजल लैस रहेंगे तथा नीचे हल्का सा चिन पार्ट दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : नया ट्रेंड सेट करने आ रहे हैं Under-Display Camera Phone, देखें कौन-कौन सा ब्रांड लॉन्च करेगा अनूठी तकनीक वाला स्मार्टफोन

लीक स्पेसिफिकेशन

ऑफिशियल तौर पर इस बात की जानकारी सामने आ गई है कि कंपनी Vivo V21 सीरीज़ में 44 मेगापिक्सल का स्पॉटलाइट सेल्फी कैमरा पेश करेगी। वहीं, फोन के रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का दिया जाएा। खबर है कि इस डिवाइस में 8GB की इंटरनल रैम होगी जिसके साथ 3GB की अतिरिक्त रैम यूज़ की जा सकेगी, यानि 11 जीबी रैम। हालांकि इस तकनीक की फुल डिटेल फोन लॉन्च के साथ ही सामने आ पाएगी।

कुछ समय पहले रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि इस फोन में 6.5 इंच की स्क्रीन देखने को मिल सकती है जो 90 हर्ट्ज डिसप्ले के साथ लॉन्च हो सकता है। वहीं यह फोन MediaTek Dimensity 800 आधारित हो सकता है जो 2 गीगाहर्ट्ज क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ आता है। इसके अलावा 6जीबी की रैम मैमोरी और 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज हो सकती है। गौरतलब है कि यह फोन 27 अप्रैल को मलेशियन मार्केट में उतारा जाएगा। उम्मीद है कि समान दिन यानि 27 अप्रैल को ही Vivo V21 5G स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है।