
सैमसंग ने गैलेक्सी एस8 स्मार्टफोन में बेज़ल लेस इनफिनिटी डिसप्ले पेश कर मोबाईल डिसप्ले को नया आकार दिया है। इसके बाद एलजी क्यू6 और हालिया लॉन्च माइक्रोमैक्स कैनवस इनफिनिटी में भी ऐसी ही डिसप्ले देखने को मिली है। वहीं अब इस शानदार और आर्कषक डिसप्ले वाले स्मार्टफोन्स की लीग में वीवो का नाम भी जुड़ने जा रहा है। वीवो सिंतबर के पहले हफ्ते में अपना नया स्मार्टफोन वी7 प्लस भारत में लॉन्च करने जा रही है, जिसके लिए कंपनी ने मीडिया इन्वाईट भेजने शुरू कर दिए हैं।
स्मार्टफोन कंपनी वीवो सितंबर की 7 तारीख को अपना नया स्मार्टफोन वी7 प्लस भारत में लॉन्च करने जा रही है। मुंबई में एक ईवेंट माध्यम से कंपनी इस फोन को भारतीय बाजार में उतारेगी। इन्वाईट में गेट रेडी टू कैप्चर टाईटल के साथ ‘Redefine the selfie experience with the revolutionary selfie camera’ लिखा गया है, जिससे साफ हो जाता है कि अपने सेल्फी सेंट्रिंक स्मार्टफोन के लिए पहचानी जाने वाली वीवो इस फोन के जरिये भी सेल्फी की दुनिया में कुछ बेहतरीन लाने वाली है।

वहीं वीवो वी7 प्लस के इन्वाईट की सबसे बड़ी अहम बात इसमें दिखाई गई फोन की छवि है। इन्वाईट में दिखाया गए फोन को स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो बेहद कम नज़र आ रहा है तथा इसके फ्रंट पैनल पर कोई भी बटन व की नहीं दी गई है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वीवो अपने इस फोन को बेज़ल लेस डिजाईन के साथ बड़ी स्क्रीन पर पेश कर सकती है।
डुअल कैमरे से लैस मोटो जी5एस प्लस 29 अगस्त को होगा लॉन्च, देखें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर तथा पावर की दी गई है। मीडिया इन्वाईट के अलावा वीवो वी7 प्लस को लेकर कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में वीवो के इस आगामी स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के लिए 7 सितंबर का इंतजार किया जा रहा है।



















