वीवो वी70 सीरीज ओवरव्यू: जानें कैसे हैं Vivo V70 और Vivo V70 Elite

वीवो अनाउंस कर चुकी है कि वह 19 फरवरी को इंडिया में अपनी नई ‘वी70’ सीरीज पेश करेगी। इस सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन Vivo V70 और Vivo V70 Elite लॉन्च किए जाएंगे। फोन के मार्केट में आने से पहले ही ब्रांड की ओर से इन दोनों अपकमिंग मोबाइल फोंस की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की जानकारी दे दी गई है। नई वीवो वी70 सीरीज में क्या-क्या मिलेगा इसकी पूरी डिटेल आप आगे लिखे गए Vivo V70 series ओवरव्यू में पढ़ सकते हैं।
परफॉर्मेंस
Vivo V70 Elite सीरीज का पावरफुल स्मार्टफोन बनकर आ रहा है। इसे क्वालकॉम के 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने Snapdragon 8s Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा जो 3.3गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वीवो का दावा है कि यह 18 लाख से अधिक का AnTuTu स्कोर अचीव करने की क्षमता रखता है।
Vivo V70 में भी क्वालकॉम प्रोसेसर ही लगाया गया है। यह स्मार्टफोन 4नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बने Snapdragon 7 Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लाया जा रहा है। यह मोबाइल चिपसेट 2.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। गौरतलब है कि पिछले साल लॉन्च हुए Vivo V60 5G फोन में भी कंपनी ने यही प्रोसेसर लगाया था। यानी परफॉर्मेंस के मामले में मोबाइल यूजर्स को यहां कोई नई अपग्रेड देखने को नहीं मिलेगी।
वीवो वी70 और वी70 एलिट दोनों ही स्मार्टफोंस को कंपनी LPDDR5X RAM पर लेकर आ रही है। वी60 में LPDDR4X टेक्नोलॉजी दी गई थी जिसकी तुलना में नई जेनरेशन में वीवो ने बेहतर विकल्प दिया है। वी70 सीरीज की रैम टेक्नोलॉजी मल्टीटास्किंग को फास्ट और स्मूथ बनाए रखने में मदद करेगी। इनमें स्क्रॉलिंग और ऐप स्वीचिंग आसान हो जाएगी। वहीं फास्ट डाटा ट्रांसफर और मेमोरी एक्सेस के लिए इनमें UFS 4.1 Storage दी गई है।
बताते चलें कि कंपनी ने सीरीज के एलिट मॉडल में X-axis linear motor भी लगाई है। यह गेमिंग के दौरान 4D vibration देगी जिससे मोबाइल यूजर्स को शानदार गेमिंग एक्सपीरियंस प्राप्त होगा।
स्क्रीन
Vivo V70 और Vivo V70 Elite 5G फोन को 2750 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.59-इंच की 1.5K Ultra Clear डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा। यह flat AMOLED स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 4320Hz PWM डिमिंग, 459PPI, 1.07बिलियन कलर्स और HDR10+ के साथ ही 5000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट भी मिलेगा।
कंपनी का कहना है कि ये वी सीरीज के आने वाले फोन 3D Ultrasonic Fingerprint Scanning 2.0 तकनीक से लैस होंगे। इस एडवांस फीचर के चलते गीले या गंदे हाथों से भी सिंगल टच करते ही फोन अनलॉक किया जा सकेगा। वीवो वी70 और वी70 एलिट को IP68 + IP69 रेटिंग के साथ पेश किया जाएगा जो इसे धूल व पानी से बचाने में मदद करेगी।
कैमरा
वीवो वी70 सीरीज में कंपनी ने Zeiss camera का इस्तेमाल किया है। फोटोग्राफी के लिए मामले में वी70 और वी70 एलिट को एक समान ताकत दी गई है। अगर आप सेल्फी के शौकिन हैं तो इन दोनों स्मार्टफोंस में आपको 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसमें 92° Ultra-Wide फिल्ड ऑफ व्यू दिया गया है जो शानदार ग्रुप सेल्फी खींचेगा। वहीं यूजर्स को इसमें 0.8x–2x ज़ूम भी प्राप्त होगा।
Vivo V70 और Vivo V70 Elite ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं। इनके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश लाइट से लैस 50-मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया गया है। मेन सेंसर के साथ ही यूजर्स को इन स्मार्टफोंस में 50-मेगापिक्सल Night Telephoto कैमरा भी मिलेगा जो रात में भी बिना क्वालिटी खराब किए शानदार फोटोग्राफ कैप्चर कर सकेगा। यह कैमरा लेंस 3x Optical Zoom के साथ ही 100x Zoom की क्षमता वाला है।
रियर कैमरा सेटअप में कंपनी ने एक Wide-Angle एंगल लेंस भी लगाया है जो 8 मेगापिक्सल का हो सकता है। इन नए वीवो फोंस में 10x Zoom-in Portrait मिलेगा जिसके चलते दूर से ही पोर्ट्रेट फोटो खींची जा सकेगी। साथ ही फोन में 4K 60fps Video भी रिकॉर्ड होगी। कंपनी ने इस सीरीज में AI Magic Weather और AI Audio Noise Eraser के साथ ही सीमित समय के स्पेशल AI Holi Portrait मोड भी दिया जाएगा।
बैटरी
पावर बैकअप के लिए Vivo V70 और Vivo V70 Elite 5G फोन में 6500mAh Battery लगाई गई है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज करने के बाद मोबाइल में 40 घंटे तक की वीडियो स्ट्रीमिंग पाई जा सकेगी। वहीं बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जाएगा। इस फोन में Bypass Charging तकनीक भी मिलेगी जो हैवी परफॉर्मेंस के दौरान बैटरी की जगह पर सीधे मदरबोर्ड को करंट सप्लाई करेगी।
ऑपरेटिंग सिस्टम
वीवो वी70 सीरीज को एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च किया जाएगा और सीरीज के दोनों स्मार्टफोन OriginOS 6 पर काम करेगी। वीवो बता चुकी है कि वी70 और वी70 एलिट को कंपनी 4 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ लेकर आएगी। यानी Vivo V70 और V70 Elite अभी से ही Android 20 के लिए तैयार होकर आएंगे।
वहीं ओरिजनओएस 6 की बात करें तो इसमें बेहतर Space system मिलेगा जिसमें विजेट्स और ऐप आइकॉन्स को सेट किया जा सकेगा। Flip cards जैसे फीचर्स के जरिये फोन वॉलपेपर में मोशन डाले जा सकेंगे। यूजर्स को Lock screen clock में कई विकल्प मिलेंगे। इसमें एनिमेशन और ट्रांजिशन एडवांस लुक वाली होंगी। Vivo के फोन से डारेक्ट iPhone में फाइल ट्रांसफर की जा सकेगी।
प्राइस (लीक)
कंपनी की ओर से वी70 सीरीज की कीमत 19 फरवरी को अनाउंस की जाएगी। लेकिन फोन लॉन्च से पहले लीक में Vivo V70 और Vivo V70 Elite का रेट शेयर किया जा चुका है। लीक में अनुमान जताया गया है कि वीवो वी70 5जी फोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च होगा। इसके बेस वेरिएंट में 8GB RAM + 256GB Storage दी जा सकती है जिसका प्राइस 45,999 रुपये हो सकता है।
वहीं वीवो वी70 का टॉप वेरिएंट 12GB RAM + 256GB Storage पर लाया जा सकता है जिसकी कीमत 49,999 रुपये रखी जा सकती है। वीवो पहले ही बता चुकी है कि यह मोबाइल फोन इंडियन मार्केट में Passion Red और Lemon Yellow कलर में बिकेगा। अगर वीवो वी70 एलिट की बात करें तो इसे Passion Red, Sand Beige और Authentic Black कलर में उपलब्ध कराया जाएगा।
लीक में सामने आया है कि सीरीज का एलिट मॉडल तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लाया जाएगा। इस वीवो फोन का स्टार्टिंग प्राइस 51,999 बताया गया है जिसमें 8GB RAM + 256GB Storage मिलेगी। वहीं स्मार्टफोन के 12GB RAM वेरिएंट को दो मेमोरी ऑप्शन्स में लाया जा सकता है। इसके 256GB मेमोरी वेरिएंट को 56,999 रुपये और 512GB स्टोरेज वेरिएंट को 61,999 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है।