Vivo V70 प्राइस लॉन्च से पहले ही लीक! देखें कितने रुपये में बिकेगा ये वाला मोबाइल

अपने कैमरा के लिए मशहूर वीवो की ‘वी सीरीज’ अपनी नेक्स्ट जेनरेशन लेकर आ रही है। आने वाली 19 फरवरी को इंडिया में वी70 सीरीज लॉन्च होगी जिसमें Vivo V70 और Vivo V70 Elite लाए जाएंगे। कंपनी की ओर से इन दोनों मोबाइल्स को बड़े जोरों-शोरों से टीज़ किया जा रहा है। वहीं आज मार्केट में आने से पहले ही वीवो वी70 इंडिया प्राइस भी इंटरनेट पर सामने आ गया है।
Vivo V70 5G फोन की कीमत टिपस्टर अभिषेक यादव द्वारा शेयर की गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए टिपस्टर ने दावा किया है कि वीवो वी70 इंडिया में दो वेरिएंट्स में लाया जाएगा। लीक के अनुसार फोन के 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट को इंडिया में 45,999 रुपये में लॉन्च किया जाएगा। वहीं मोबाइल के टॉप वेरिएंट में 12GB RAM + 256GB Storage दी जाएगी और यह 12जीबी रैम वाला फोन 49,999 रुपये में लॉन्च होगा।
Vivo V60 5G फोन की बात करें तो यह मोबाइल पिछले साल इंडिया में कुल चार वेरिएंट्स में पेश हुआ था। इस स्मार्टफोन की कीमत 36,999 रुपये से शुरू हुई थी जिसमें 8GB RAM + 128GB Storage दी गई थी। वहीं मोबाइल के 8GB+256GB वेरिएंट को 38,999 रुपये में लाया गया था। यानी लीक सही साबित हुआ तो नए वी70 का 8जीबी+256जीबी वेरिएंट पहले वाले वी60 की तुलना में 6 हजार रुपये महंगा होगा।
वहीं 12GB RAM + 256GB Storage की बात करें तो Vivo V60 40,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। अपकमिंग वीवो फोन V70 के इसी वेरिएंट का रेट 49,999 रुपये बताया जा रहा है जो पहली वाली जेनरेश की तुलना में 9 हजार रुपये अधिक है। खैर फोन का रियल प्राइस 19 फरवरी को ही पता लगेगा। बताते चलें कि वीवो वी70 इंडिया में Passion Red और Lemon Yellow कलर में बिकेगा।
Vivo V70 5G फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस मोबाइल को Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना 8-कोर सीपीयू है जो 2.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर करने की क्षमता रखता है। इससे पहले वाले Vivo V60 में भी यही चिपसेट लगाया गया था। यानी परफॉर्मेंस के मामले में कोई बड़ी अपग्रेड नहीं है।
वीवो वी70 फोन को 2750 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.59-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा। यह flat AMOLED स्क्रीन होगी जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 4320Hz PWM डिमिंग और 5000nits पीक ब्राइटनेस के साथ HDR10+ का सपोर्ट मिलेगा है। यह अपकमिंग वीवो स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस होगा और इसमें IP68 + IP69 रेटिंग का सपोर्ट भी दिया जाएगा।
फोटोग्राफी के लिए वीवो वी70 सीरीज में Zeiss लेंस का इस्तेमाल किया गया है। अपकमिंग वी70 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन Sony OIS सेंसर, 50 मेगापिक्सल 3x periscope telephoto लेंस और थर्ड अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है। वहीं इस वीवो फोन के फ्रंट पैनल पर 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा लगाया गया है।
पावर बैकअप के लिए Vivo V70 5G फोन को 6500mAh बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। ब्रांड की मानें तो फुल चार्ज करने के बाद इस मोबाइल में 40 घंटे की वीडियो स्ट्रीमिंग पाई जा सकेगी। वहीं बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जाएगा। इस फोन में Bypass Charging तकनीक भी मिलेगी जो हैवी परफॉर्मेंस के दौरान बैटरी की जगह पर सीधे मदरबोर्ड को करंट सप्लाई करेगी।