भारत में लॉन्च हो रहा है Vivo X Fold 5, ब्रांड ने नए टीजर में किया कंफर्म

Vivo ने बीते 26 जून को अपने लेटेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 5 को चीन में लॉन्च किया था। वहीं, अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर भारत में भी इसकी लॉन्चिंग का टीजर शेयर किया है। जो सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर सामने आया है। बता दें कि डिवाइस में चीन में पेश किए गए स्पेसिफिकेशंस ही मिलने की संभावना है। यानी डिवाइस स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट, 50MP सोनी IMX921 प्राइमरी कैमरा, 16जीबी तक रैम जैसे फीचर्स के साथ आएगा। आइए, आगे इंडिया टीजर और फुल स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Vivo X Fold 5 इंडिया टीजर
- Vivo India ने अपने एक्स हैंडल पर एक टीजर वीडियो पोस्ट किया है जिसमें डिवाइस को “Everything Re-imagined” बताया गया है।
- कंपनी ने संकेत दिए हैं कि यह स्मार्टफोन हल्के वजन और स्लिम डिजाइन के साथ आएगा।इसमें एक बड़ा, ब्राइट और फोल्डेबल इनर डिस्प्ले दिया जाएगा।
- टीजर में “Coming Soon” टैगलाइन के साथ यह साफ है कि लॉन्च जल्द हो सकता है।
- हालांकि लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि डिवाइस को जुलाई के पहले या दूसरे हफ्ते में एंट्री मिल सकती है।
What you’re seeing is just the beginning.
The real story unfolds soon.Stay tuned for more.#vivoXFold5 #SoLightSoStrong pic.twitter.com/1seGMit8MP
— vivo India (@Vivo_India) June 30, 2025
Vivo X Fold 5 स्पेसिफिकेशंस (चीन)
- प्राइमरी डिस्प्ले: Vivo X Fold 5 में प्राइमरी तौर पर 8.03 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह 2480×2200 रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 5280Hz PWM डिमिंग, HDR10+ और डॉल्बी विजन HDR सपोर्ट और 4500nits पीक ब्राइटनेस के साथ LTPO AMOLED पैनल है।
- कवर डिस्प्ले: फोन में बाहरी स्क्रीन भी LTPO AMOLED है। यह 1172×2748 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ और डॉल्बी विजन सपोर्ट, 5500nits पीक ब्राइटनेस और 2nd आर्मर ग्लास प्रोटेक्शन के साथ 6.53 इंच बड़ी है।
- प्रोसेसर: डिवाइस में ग्राहकों को स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट मिलता है जो 4nm प्रोसेस नोड पर आधारित है। इसमें ऑक्टा-कोर CPU है जिसमें 3.3 GHz पर एक Cortex-X4, 3.2 GHz पर तीन Cortex-A720, 3.0 GHz पर दो Cortex-A720 और 2.3 GHz पर दो Cortex-A520 शामिल हैं। साथ ही GPU एड्रेनो 750 लगा है।
- कैमरा: कवर डिस्प्ले और मुख्य डिस्प्ले दोनों पर कैमरा 20MP सेंसर है। जबकि बैक पैनल पर 50MP का प्राइमरी, 50MP का 119-डिग्री अल्ट्रावाइड और 50MP का टेलीफोटो जूम कैमरा (OIS, 3x) तकनीक के साथ दिया गया है।
- बैटरी: फोन में 80W वायर्ड चार्जिंग, 40W वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग के साथ 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।