Vivo X Fold 6 अगले महीने हो सकता है लॉन्च, मिल सकती है 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा

Vivo अपने अगले फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 6 को जल्द लॉन्च कर सकता है। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन इसे लेकर लगातार लीक्स सामने आ रहे हैं। वहीं, अब टिप्स्टर Digital Chat Station ने फोन की जानकारी माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर दी है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
लीक में बताया गया है कि आगामी Vivo X Fold 6 को चीन में जून के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले आई रिपोर्ट्स में अप्रैल से जून के बीच लॉन्च की बात कही गई थी, लेकिन अब पहली बार ज्यादा सटीक टाइमलाइन सामने आई है। हालांकि अभी भी ब्रांड के ऐलान तक इंतजार करना होगा।
Vivo X Fold 6 स्पेसिफिकेशंस लीक
लीक के अनुसार अपकमिंग फोल्ड फोन Vivo X Fold 6 में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो यह बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरी वाले डिवाइस बन सकता है। बता दें कि पिछले साल लॉन्च हुए Vivo X Fold 5 में 6000mAh बैटरी दी गई थी।
आगामी Vivo X Fold 6 में MediaTek का फ्लैगशिप Dimensity 9500 चिपसेट मिलने की बात सामने आई है। यह प्रोसेसर तगड़ा परफॉरमेंस प्रदान कर सकता है। माना जा रहा है कि यह फोन Qualcomm के आने वाले फ्लैगशिप प्रोसेसर वाले डिवाइस को टक्कर दे सकता है।
कैमरा फीचर्स की बात करें तो Vivo X Fold 6 में 200MP प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस जोड़ा जा सकता है। Vivo पहले से ही अपने फोल्डेबल स्मार्टफोंस में फ्लैगशिप लेवल कैमरा एक्सपीरियंस देने के लिए जाना जाता है। इसलिए नया मॉडल भी यही पैटर्न जारी रख सकता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में पूर्व मॉडल जैसा बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है। वहीं, डिजाइन में हल्के बदलाव के तौर पर डिस्प्ले में ज्यादा राउंडेड कॉर्नर्स दिए जा सकते हैं। लीक्स की मानें तो Vivo X Fold 6 पूरी तरह नया डिजाइन लेकर नहीं आएगा।
कंपनी Vivo X Fold 6 में बैटरी, कैमरा और प्रोसेसर जैसे अहम हिस्सों को अपग्रेड कर सकता है। हालांकि इन बदलावों के साथ यह 2026 के सबसे दमदार फोल्डेबल स्मार्टफोंस में शामिल हो सकता है।
फिलहाल Vivo X Fold 6 की कीमत और बाकी स्पेसिफिकेशंस को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि लॉन्च के करीब आते ही फोन से जुड़ी और डिटेल्स सामने आ सकती हैं। आप आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रह सकते हैं।