Vivo X300 FE लॉन्च के करीब, 90W फास्ट चार्जिंग और दमदार स्पेक्स हुए लीक

Vivo जल्द ही अपनी X300 सीरीज का विस्तार कर सकता है। इसके तहत Vivo X300 FE फोन आने की उम्मीद है। इसके लॉन्च की खबरें इसलिए भी जोर पकड़ रही हैं क्योंकि आगामी डिवाइस दो और सर्टिफिकेशन पर लिस्ट किया गया है। इसके साथ ही इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशंस भी शेयर किए गए हैं। यह मिड रेंज में ग्राहकों के लिए शानदार विकल्प बनकर आ सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Vivo X300 FE को TUV और IMDA सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म पर मॉडल नंबर V2537 के साथ देखा गया है। इससे पहले यही मॉडल नंबर Bluetooth SIG पर इसके फाइनल मार्केटिंग नेम के साथ सामने आया था। TUV लिस्टिंग से पता चला है कि यह डिवाइस 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। वहीं, IMDA लिस्टिंग में NFC सपोर्ट जैसी कनेक्टिविटी डिटेल्स सामने आई हैं। इसके अलावा यह फोन भारत की BIS सर्टिफिकेशन भी हासिल कर चुका है, जिससे इसके भारत में लॉन्च होने की संभावना है।
यदि संभावित स्पेसिफिकेशन की बात करें तो पिछले साल लॉन्च हुआ Vivo X200 FE दरअसल Vivo S30 Pro Mini का रीब्रांडेड वर्जन था। ऐसे में माना जा रहा है कि X300 FE चीन में मौजूद Vivo S50 Pro Mini जैसे स्पेक्स के साथ आ सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo X300 FE में 6.31-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया जा सकता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट, LPDDR5x RAM और UFS 4.1 स्टोरेज दी जा सकती है। सॉफ्टवेयर के तौर पर यह डिवाइस Android 16 पर आधारित OriginOS 6 के साथ आ सकता है।
Vivo X300 FE फोन में 6,500mAh की बैटरी के साथ 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। रियर में OIS सपोर्ट वाला 50MP का मेन सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की संभावना है।
अब तक लगातार सामने आ रहे सर्टिफिकेशन से साफ है कि Vivo X300 FE का लॉन्च अब दूर नहीं है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकती है। यदि आप भी आने वाले हफ्तों में लेटेस्ट वीवो फोन लेना चाहते हैं तो शानदार कैमरा और परफॉरमेंस प्रदान करें तो इसका इंतजार किया जा सकता है। हम आपको आगे भी इस फोन का अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।