Vivo X300 FE इंडिया लॉन्च टाइमलाइन लीक! जानें कब लॉन्च होगा 50MP Selfie और 6500mAh बैटरी वाला कॉम्पैक्ट फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/12/vivo-s50-pro-mini-5g.jpg

वीवो कंपनी भारत में अपनी फ्लैगशिप ‘एक्स300’ सीरीज का नया मॉडल लाने वाली है जो Vivo X300 FE नाम से लॉन्च होगा। ब्रांड की ओर से हालांकि इस स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च को लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है लेकिन लीक में सामने आया है कि यह विवो 5जी फोन अगले महीने भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। इस सीरीज में Vivo X300 और X300 Pro स्मार्टफोन पहले ही इंडिया में लॉन्च हो चुके हैं। वीवो एक्स300 एफई सीरीज का तीसरा मॉडल बनकर आएगा। पहले वाले मोबाइल जहां MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर पर काम करते हैं वहीं अपकमिंग X300 FE में Snapdragon 8 Gen 5 ​मिलेगा।

Vivo X300 FE इंडिया लॉन्च की जानकारी टिपस्टर गैजेट्स डाटा द्वारा शेयर की गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए टिपस्टर ने दावा किया है कि यह मोबाइल मई 2026 में भारत में रिलीज हो सकता है। लीक की मानें तो एक्स300 एफई के साथ ही कंपनी Vivo X300 Ultra भी इंडिया में लॉन्च कर सकती है। गौरतलब है कि गत 30 मार्च को ही वीवो एक्स300 अल्ट्रा और Vivo X300s 5G फोन चाइना में अनाउंस हुए हैं। एक्स300 अल्ट्रा जहां इस सीरीज का सबसे पावरफुल मोबाइल फोन है वहीं एक्स300 एफई को रशियन मार्केट में कॉम्पैक्ट डिजाइन और छोटी स्क्रीन के साथ पेश किया जा चुका है।

वीवो एक्स300 एफई के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 पर काम करता है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। vivo X300 series के एक्स300, एक्स300एस और एक्स300 प्रो 5जी फोन में 4.21GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया गया है। सीरीज के सभी विवो फोन में एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 मिलता है।

Vivo X300 FE 5G फोन को ग्लोबल मार्केट में 2640 x 1216 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.31-इंच डिस्प्ले पर पेश किया गया है। यह 1.5K रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन है जो flat AMOLED पैनल पर बनी है। फोन डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 4320Hz PWM डिमिंग और 5000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है। इस विवो 5जी फोन की थिकनेस 7.99mm और वजन 190 ग्राम है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें Aura light से लैस ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन बैक पैनल पर एफ/1.57 अपर्चर वाले 50 मेगापिक्सल Sony OIS सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल 3x periscope telephoto लेंस और 106° एफओवी वाला 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo X300 FE 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

वीवो एक्स300 एफई 5जी फोन पावर बैकअप के लिए 6500mAh battery सपोर्ट करता है। बताते चलें कि इंडिया में वीवो एक्स300 को 6040mAh बैटरी और एक्स300 प्रो में 6510mAh बैटरी पर लॉन्च किया गया था। वहीं चाइना में वीवो एक्स300एस को तगड़ी 8200mAh बैटरी और एक्स300 अल्ट्रा को 7100mAh के साथ लाया गया है। Vivo X300 FE को तेजी से चार्ज करने के लिए 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है जिसके साथ 40W wireless फास्ट चार्जिंग भी मिलती है।

ग्लोबल मार्केट में वीवो एक्स300 एफई 5जी फोन को 5 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 7 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ पेश किया है। यह IP68 + IP69 रेटिंग वाला फोन है जो वॉटर डैमेज से सुरक्षित रह सकता है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4 और NFC सहित IR blaster का सपोर्ट भी दिया गया है। रशियन मार्केट में इसे LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 storage तकनीक पर पेश किया गया है। उम्मीद कर सकते हैं कि इंडियन वीवो फोन में भी यही स्पेक्स मिलेगी।

vivo X300 Ultra Price
Rs. 159,999
Go To Store
See All Prices
See Full Specs