Vivo X300 FE लीक: RAM-स्टोरेज और कलर डिटेल्स आई सामने, Geekbench पर दिखे तगड़े स्कोर

Vivo अपनी X-सीरीज के नए मॉडल Vivo X300 FE को पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह X300 लाइनअप का किफायती मॉडल हो सकता है। इसे मार्च में लाया जा सकता है। बीते दिन डिवाइस दो सर्टिफिकेशन साइट्स पर नजर आया है। इसी बीच Geekbench लिस्टिंग के जरिए इसके प्रोसेसर, रैम और परफॉरमेंस स्कोर पता चला है। इसके साथ ही लीक में RAM-स्टोरेज और कलर भी शेयर किए गए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Vivo X300 FE मॉडल नंबर V2537 के साथ Geekbench पर स्पॉट हुआ है। लिस्टिंग के अनुसार इसमें Qualcomm का लेटेस्ट फ्लैगशिप चिपसेट दिया जा सकता है। जिसमें छह कोर 3.32GHz पर, दो हाई-परफॉरमेंस कोर 3.80GHz पर और Adreno 829 GPU शामिल है। इन डिटेल्स से लगता है कि फोन Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर से लैस हो सकता है।
गीकबेंच लिस्टिंग में यह भी सामने आया है कि डिवाइस 12GB रैम और Android 16 पर रन कर सकता है। जिसके साथ OriginOS 6 मिलने की उम्मीद है। परफॉरमेंस की बात करें तो Geekbench 6.5 के सिंगल-कोर टेस्ट में इसने 2701 और मल्टी-कोर टेस्ट में 8180 अंक हासिल किए हैं, जो इसे कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप कैटेगरी में बढ़िया विकल्प बना सकता है।
Vivo X300 FE
– 12GB+256GB
– 12GB+512GB
– Black | BlueThere could be more color options#Vivo #VivoX300FE https://t.co/Q7mJJLBJtv
— Anvin (@ZionsAnvin) February 16, 2026
अन्य लीक के अनुसार Vivo X300 FE दो स्टोरेज वेरिएंट्स 12GB+256GB और 12GB+512GB में उपलब्ध हो सकता है। इससे पहले Vivo X200 FE भी इसी कॉन्फिगरेशन में लॉन्च हुआ था। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह ब्लू और ब्लैक रंग में आ सकता है, हालांकि अलग-अलग मार्केट में अन्य विकल्प देखने को भी मिल सकते हैं।
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो आगामी Vivo X300 FE में 6.31 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट और हाई-रिजॉल्यूशन आउटपुट सपोर्ट दिया जा सकता है। यह कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप एक्सपीरियंस दे सकता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo X300 FE में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम मिल सकता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 50 मेगापिक्सल का 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल हो सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है।
बैटरी के मामले में फोन 6,500mAh की बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है, जिसमें 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। अन्य फीचर्स में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल स्पीकर्स और x-axis लिनियर मोटर शामिल हो सकते हैं।
यदि लीक सही साबित होता है तो Vivo X300 FE कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप सेगमेंट में प्रीमियम फीचर्स के साथ शानदार विकल्प बन सकता है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकती है। यदि आप भी आने वाले महीने में फोन लेना चाहते हैं इसका इंतजार किया जा सकता है। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।