DSLR जैसी फोटोग्राफी देगा Vivo X300 Ultra! 200MP डुअल कैमरा के साथ MWC 2026 में हुआ पेश

Vivo ने MWC 2026 में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X300 Ultra को पेश किया है। जिसमें फोटोग्राफी और वीडियो प्रोडक्शन पर खास फोकस देखने को मिला है। आधिकारिक तस्वीरों में नया कैमरा मॉड्यूल, प्रोफेशनल एक्सेसरी सपोर्ट और रिडिजाइन लुक सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह डिवाइस आने वाले हफ्तों में सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Vivo X300 Ultra फोन की सबसे बड़ी खासियत नया 400mm Zeiss टेली-कन्वर्टर अटैचमेंट है, जो 17x ऑप्टिकल जूम का दावा करता है। इन-सेंसर क्रॉपिंग के जरिए यह करीब 800mm या 30x तक डिटेल बरकरार रखते हुए जूम सपोर्ट दे सकता है। Vivo ने इसके साथ ग्रिप हैंडल, कूलिंग फैन और एक्सटर्नल लाइट सपोर्ट जैसे एक्सेसरीज भी दर्शाए हैं, जिससे यह डिवाइस DSLR जैसा अनुभव दे सकता है।
Vivo X300 Ultra का रियर कैमरा मॉड्यूल बड़े सर्कुलर डिजाइन में आता है, जिसमें डुअल 200MP सेटअप है। इसमें 200MP Sony LYT-901 मेन सेंसर (1/1.12-इंच, 35mm फोकल लेंथ) और 200MP Samsung HPB पेरिस्कोप टेलीफोटो (85mm, Zeiss APO सर्टिफिकेशन) शामिल हो सकते हैं। साथ ही 50MP Sony LYT-828 अल्ट्रा-वाइड लेंस और मल्टीस्पेक्ट्रल सेंसर भी मिलने की उम्मीद है। वहीं, फ्रंट में 50MP ऑटोफोकस कैमरा दिया जा सकता है, जिससे हाई-क्वालिटी व्लॉगिंग और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
डिस्प्ले की बात करें तो Vivo X300 Ultra में 6.82 इंच का 2K BOE फ्लैट LTPO पैनल मिल सकता है, जिसमें बेहद पतले बेजल होंगे। परफॉरमेंस के लिए Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिए जाने की संभावना है। फोन में बैटरी करीब 7,000mAh की बताई जा रही है, जो 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।
Vivo X300 Ultra फोन कंटेंट क्रिएटर्स, मोबाइल फोटोग्राफर्स, व्लॉगर्स और प्रोफेशनल वीडियो मेकर्स के लिए खास हो सकता है। जो यूजर DSLR जैसा जूम और एडवांस्ड क्वालिटी वाला स्मार्टफोन चाहते हैं, उनके लिए यह बढ़िया विकल्प बन सकता है। साथ ही तगड़े परफॉरमेंस के लिए भी यह आगे रह सकता है।
इस सेगमेंट में Vivo X300 Ultra को Samsung Galaxy S25 Ultra, Xiaomi 17 Ultra और iPhone 17 Pro जैसे फ्लैगशिप फोंस से कड़ी टक्कर मिल सकती है। अगर आपकी पहली पसंद फोटोग्राफी और परफॉरमेंस है तो आप इसे चुन सकते हैं। हालांकि असल टक्कर तो बाजार में आने के बाद ही समझ आ पाएगी। इसके बारे में और अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।