100W चार्जिंग और दमदार कैमरा सेटअप के साथ आएगा Vivo X300 Ultra, 3C साइट पर दिखा फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/09/vivo-x300-ultra-dual-200mp-camera-leak.jpg

Vivo जल्द ही अपनी प्रीमियम X सीरीज में नया स्मार्टफोन Vivo X300 Ultra लॉन्च कर सकता है। इसे लेकर पहले भी लीक सामने आ चुके हैं। वहीं, अब यह चीन के 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म पर देखा गया है। जिससे इसके जल्द लॉन्च की उम्मीद है। यही नहीं लिस्टिंग में फास्ट चार्जिंग फीचर भी सामने आए हैं। आइए, आगे जानकारी को विस्तार से जानते हैं।

वीवो के नए फोन को मॉडल नंबर V2536A के साथ 3C साइट पर लिस्ट किया गया है। सर्टिफिकेशन के अनुसार, आगामी Vivo X300 Ultra को 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। जिसमें 20VDC x 5A USB PPS चार्जिंग तकनीक का उपयोग होगा। यह भी सामने आया है कि फोन के साथ V10091L0E1-CN और V10091L0A1-CN मॉडल नंबर वाले चार्जर अडैप्टर दिए जा सकते हैं।

अब तक आई रिपोर्ट्स के अनुसार Vivo इस बार X300 Ultra को ज्यादा पावरफुल बैटरी के साथ पेश कर सकता है। उम्मीद है कि फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। जिससे बैकअप बढ़ सकता है।

प्रोसेसिंग पॉवर की बात करें तो Vivo X300 Ultra को Qualcomm के लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस रखा जा सकता है। जो इसे एक टॉप-परफॉरमेंस वाला कैमरा फ्लैगशिप बना सकता है।

कैमरे के मामले में भी Vivo X300 Ultra फोन पहले से शानदार हो सकता है क्योंकि लीक के अनुसार इसमें दो 200MP कैमरा सेंसर शामिल हो सकते हैं। इनमें 1/1.12-इंच का प्राइमरी कैमरा और 1/1.4-इंच का टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। प्राइमरी सेंसर के लिए Sony का नया LYT-901 इमेज सेंसर उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 1/1.28-इंच वाला 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा जोड़ा जा सकता है।

लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो Vivo X300 Ultra के नए साल 2026 की पहली तिमाही में लॉन्च होने की बात सामने आई है। यह भी बताया गया है कि अल्ट्रा मॉडल चीन के बाद ग्लोबल बाजारों में भी एंट्री ले सकता है। वहीं, आने वाले दिनों में इससे जुड़े और अपडेट मिलने की उम्मीद है।

कैमरा सेटअप, चिपसेट और चार्जिंग सामने आने से साफ है कि Vivo X300 Ultra अगले साल में एक प्रीमियम और पावरफुल फ्लैगशिप के तौर फोटोग्राफी लवर्स और तगड़ा परफॉरमेंस पसंद करने वालों को लुभा सकता है।

अब तक 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरे वाला स्मार्टफोन नहीं आया है इसलिए इस आगामी डिवाइस के कंपटीशन के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। वहीं, देखना होगा कि असल जानकारी ब्रांड द्वारा कब दी जाती है। यदि आप आने वाले नए साल में नया फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन लेने की इच्छा रखते हैं और बजट भी ज्यादा रख सकते हैं तो इंतजार किया जा सकता है। हम आपको आगे भी इसका अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।