लॉन्च से पहले लीक हुई Vivo X300 Ultra की यूरोपीय कीमत, 200MP कैमरा के साथ जल्द होगा लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/03/vivo-x300-ultra.jpg

Vivo अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X300 Ultra को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने वाला है। वहीं, इससे पहले ही यूरोपियन प्राइसिंग और प्री-ऑर्डर ऑफर्स से जुड़ी अहम जानकारी सामने आ गई है। कंपनी इस डिवाइस को 24 अप्रैल को ग्लोबली ला सकती है। यही नहीं यह इंडिया में भी इसी महीने या मई में आ सकता है। आइए, आगे लीक डिटेल्स जानते हैं।

Amazon Germany पर सामने आई लिस्टिंग के अनुसार, Vivo X300 Ultra का 16GB RAM और 1TB स्टोरेज वाला टॉप वैरियंट EUR 2,000 (करीब 2.19 लाख रुपये) में लिस्ट किया गया है। यह फोन ग्रीन और ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध हो सकता है।

कंपनी ने कई हाई-एंड बंडल्स भी पेश किए हैं, जो खासतौर पर फोटोग्राफी लवर्स को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। एक बंडल जिसमें 400mm टेलीफोटो एक्सटेंडर, केस और ग्रिप शामिल है, उसकी कीमत EUR 2,667 (करीब 2.93 लाख रुपये) रखी गई है, जिस पर वाउचर के जरिए EUR 268 तक की छूट मिल सकती है। वहीं, एक और एडवांस बंडल, जिसमें वीडियो केज, टेलीफोटो लेंस, फोटोग्राफी केस और ग्रिप शामिल हैं, उसे EUR 3,166 (करीब 3.47 लाख रुपये) में लिस्ट किया गया है और इस पर EUR 767 तक का बड़ा डिस्काउंट ऑफर मिल सकता है।

प्री-ऑर्डर ऑफर्स की बात करें तो 16 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 के बीच यूरोप के कुछ मार्केट्स में ग्राहकों को कुल EUR 1,309 (करीब 1.43 लाख रुपये) तक के बेनिफिट्स मिलेंगे। इसमें Pro Video Rig Kit, एक साल का स्क्रीन प्रोटेक्शन, तीन साल की वारंटी और पांच साल की बैटरी वारंटी जैसे फायदे शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी एक्सेसरीज पर भी 50 प्रतिशत तक की छूट दे सकती है, जिसमें Photography Kit, कैरी बैग और 100W फ्लैश चार्जर शामिल हैं।

यदि चीन की कीमत से तुलना करें तो Vivo X300 Ultra की शुरुआती कीमत CNY 6,999 (करीब 95,900 रुपये) है, जबकि इसका टॉप मॉडल CNY 8,999 (करीब 1.23 लाख रुपये) तक जाता है। ऐसे में यूरोप में इसकी कीमत ज्यादा देखने को मिल रही है, जो टैक्स और एक्स्ट्रा बंडल्स की वजह से हो सकता है।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो चीन में Vivo X300 Ultra फोन 6.82-इंच के 2K AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश मिल जाता है। इसमें लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट लगाया गया है। जो इसे एक पावरफुल फ्लैगशिप बनाता है। डिवाइस में 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह Android 16 बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है।

कैमरा Vivo X300 Ultra की सबसे बड़ी खासियत है। इसमें Zeiss के साथ मिलकर तैयार किया गया कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 200MP का मेन सेंसर, 50MP अल्ट्रावाइड और 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल है। यह कैमरा 3.7x ऑप्टिकल जूम और 105x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। साथ ही टेली-कन्वर्टर एक्सेसरीज की मदद से 17.4x तक ऑप्टिकल जूम हासिल किया जा सकता है, जो इसे मोबाइल फोटोग्राफी के लिए एडवांस डिवाइस बनाता है।

Vivo X300 Ultra फोन में 6,600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4 और NFC जैसे लेटेस्ट फीचर्स मिलते हैं।

Vivo X300 Ultra उन यूजर्स के लिए बढ़िया है जो स्मार्टफोन में DSLR जैसी फोटोग्राफी और तगड़ा परफॉरमेंस चाहते हैं। इसका मुकाबला Xiaomi 17 Ultra और Oppo Find X9 Ultra जैसे डिवाइस से हो सकता है। यदि आप आगामी वीवो फोन लेना चाहें तो वेट कर सकते हैं। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।