Vivo X300 Ultra Geekbench पर लिस्ट: Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ 30 मार्च को होगा लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/03/vivo-x300-ultra.jpg

Vivo का अगला कैमरा-फोकस्ड फ्लैगशिप Vivo X300 Ultra लॉन्च से पहले Geekbench पर स्पॉट हुआ है, जिससे फोन की परफॉरमेंस और कुछ अहम स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं। बता दें कि कंपनी पहले ही ऐलान कर चुकी है कि इस डिवाइस को 30 मार्च 2026 को X300s के साथ पेश करेगी। आइए, आगे बेंचमार्किंग साइट पर आई जानकारी और अब तक सामने आई डिटेल्स जानते हैं।

Geekbench पर आगामी वीवो फोन मॉडल नंबर V2547DA के साथ स्पॉट हुआ है, जिसे सैटेलाइट कम्युनिकेशन वैरियंट माना जा रहा है। बेंचमार्क स्कोर की बात करें तो आगामी Vivo X300 Ultra डिवाइस ने सिंगल-कोर में 3,722 और मल्टी-कोर में 11,621 अंक हासिल किए हैं, जो इस साल के प्रीमियम एंड्राइड मोबाइल्स के बराबर माने जा रहे हैं।

परफॉरमेंस के मामले में Vivo X300 Ultra फोन में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलने की जानकारी सामने आई है। जिसे करीब 16GB RAM के साथ देखा जा सकता है। इसके अलावा यह डिवाइस Android 16 पर आधारित Vivo के OriginOS 6 के साथ आ सकता है।

Vivo X300 Ultra में तगड़े चिपसेट और रैम के साथ कैमरा में भी शानदार मिलने वाला है। क्योंकि रिपोर्ट्स के अनुसार Vivo X300 Ultra में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। जिसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर Sony के Lytia 901 पर आधारित मिल सकता है। यह 35mm फोकल लेंथ और बेहतर स्टेबलाइजेशन के साथ आ सकता है। जो इसे कैमरा फोंस की रेस में आगे रख सकता है।

ऊपर बताए गए लेंस के साथ Vivo X300 Ultra में 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिलने की उम्मीद है, जो Samsung के HP0 सेंसर पर आधारित हो सकता है। यह 85mm फोकल लेंथ के साथ आ सकता है। वहीं, अल्ट्रावाइड के लिए 50MP का Sony Lytia 818 सेंसर दिया जा सकता है।

खास बात यह है कि Vivo इस फोन के साथ ऑप्शनल टेली-कन्वर्टर किट्स भी पेश कर सकता है, जो जूम क्षमता को 200mm और 400mm तक बढ़ाने में मदद कर सकता है। स्मार्टफोन इंडस्ट्री में यह फीचर अलग माना जा रहा है, जो फोटोग्राफी के शौकीनों को लुभा सकता है।

अपकमिंग Vivo X300 Ultra पावरफुल कैमरा दमदार चिपसेट के साथ फ्लैगशिप फोन के रूप में आ रहा है। यदि आप चीन में हैं तो इसके लॉन्च के लिए रुक सकते हैं। वहीं, यह इंडिया में आएगा या नहीं इसे लेकर अभी डिटेल्स आना बाकि है। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।