Vivo X300 Ultra भारत में हो सकता है लॉन्च, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी के साथ आ सकता है फ्लैगशिप

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/09/Vivo-X300-Ultra-3.jpg

Vivo का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X300 Ultra एक बार फिर चर्चा में आ गया है। लेटेस्ट लीक के अनुसार, यह स्मार्टफोन भारत में भी आ सकता है। इसके साथ ही फोन के प्रमुख फीचर्स भी शेयर किए गए हैं। बता दें कि होम मार्केट चीन में इसे 2026 की पहली तिमाही यानी मार्च में लाया जा सकता है। जिसके बाद ग्लोबल और इंडिया में आने की उम्मीद है। आइए, आगे आगामी वीवो अल्ट्रा मॉडल के बारे में विस्तार से जानते हैं।

सोशल मीडिया साइट एक्स पर टिप्स्टर देबयान रॉय ने Vivo X300 Ultra की जानकारी दी है। बताया गया है कि यह सिर्फ चीन तक सीमित नहीं रहेगा। बल्कि इसे भारतीय और ग्लोबल मार्केट्स में भी लॉन्च किया जा सकता है। यह Vivo के लिए एक अहम बदलाव माना जा रहा है, क्योंकि इससे पहले Vivo X100 Ultra और Vivo X200 Ultra जैसे मॉडल्स सिर्फ चीन में ही लॉन्च हुए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo X300 Ultra के ग्लोबल और भारतीय वैरियंट का मॉडल नंबर V2562 हो सकता है।

लीक हुए स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Vivo X300 Ultra में 6.82-इंच का 2K रिजॉल्यूशन वाला फ्लैट LTPO OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, USB 3.2 पोर्ट और IP69 रेटिंग मिलने की भी उम्मीद है, जो इसे पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा दे सकती है। परफॉरमेंस के लिए Vivo X300 Ultra को Qualcomm के लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस रखा जा सकता है।

आगामी Vivo X300 Ultra में बेहद पावरफुल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। फोन के रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 5 मेगापिक्सल का कलर सेंसर दिए जाने की जानकारी शेयर की गई है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

पावर बैकअप के मामले में यह स्मार्टफोन करीब 7,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है। चार्जिंग के लिए इसमें 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की बात कही जा रही है, जो कि इसके चाइना वैरियंट के समान हो सकता है, जबकि वायरलेस चार्जिंग के लिए 40W सपोर्ट मिल सकता है।

आगामी डिवाइस के कंपटीशन के बारे में कहा जा सकता है कि यह संभावित तौर पर Xiaomi 17 Ultra और Oppo Find X9 Ultra से टक्कर ले सकता है। वहीं, देखना होगा कि असल जानकारी ब्रांड द्वारा कब दी जाती है। यदि आप आने वाले  महीनों में नया फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन लेने की इच्छा रखते हैं और बजट भी ज्यादा रख सकते हैं तो इंतजार किया जा सकता है। हम आपको आगे भी इसका अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।