vivo X300 Ultra इंडिया लॉन्च डेट लीक! 200MP Camera वाला 5G फोन जानें किस दिन होगा भारत में लॉन्च

वीवो ने पिछले महीने ही चाइना में अपनी ‘एक्स सीरीज’ का सबसे ताकतवर फोन vivo X300 Ultra पेश किया है। यह वीवो 5जी फोन 16GB RAM, Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 200MP Camera और 7100mAh battery की ताकत से लैस होकर आया था। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी वीवो एक्स300 अल्ट्रा को भारतीय बाजार में भी उतारने वाली है। vivo X300 Ultra इंडिया लॉन्च डेट सामने आ गई है और यह स्मार्टफोन अगले महीने की शुरुआत में ही देश में अनविल हो सकता है।
vivo X300 Ultra 7 मई को इंडिया में लॉन्च होगा! यह जानकारी टेक वेबसाइट स्मार्टप्रिक्स ने शेयर की है। फिलहाल कंपनी की ओर से फोन लॉन्च से जुड़ी कोई ऑफिशियल सूचना नहीं दी गई है लिहाजा सामने आई तारीख को अभी महज एक लीक ही माना जा रहा है। इस लीक के मुताबिक वीवो एक्स300 अल्ट्रा इंडिया लॉन्च 7 मई होगी और ठीक एक सप्ताह बाद यह विवो फोन 14 मई से भारत में सेल के लिए उपलब्ध होगा। उम्मीद कर सकते हैं कि शायद आने वाले दिनों में vivo इस स्मार्टफोन को इंडिया में टीज़ कर देगी।
वीवो एक्स300 अल्ट्रा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल 2800 x 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5K डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह 8T LTPO तकनीक वाली फ्लैट स्क्रीन है जो AMOLED पैनल पर बनी है। इस फोन डिस्प्ले पर 144Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 452 PPI का सपोर्ट मिलता है। यह विवो 5जी फोन 3D ultrasonic इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस है।
vivo X300 Ultra को एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Snapdragon 8 Elite Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह सीपीयू 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए एक्स300 अल्ट्रा 5जी फोन में Adreno 840 जीपीयू लगाया गया है।
फोटोग्राफी के लिए यह विवो 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.68 अपर्चर वाला 200 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर वाले 50 मेगापिक्सल wide-angle लेंस और एफ/2.57 अपर्चर वाले 50 मेगापिक्सल periscope लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
पावर बैकअप के लिए वीवो एक्स300 अल्ट्रा स्मार्टफोन 7100mAh बैटरी सपोर्ट करता है। यह 6 साल तक बैटरी हेल्थ के साथ आती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। वहीं साथ ही वीवो फोन 40W wireless चार्जिंग तकनीक से भी लैस है। उम्मीद कर सकते हैं कि vivo X300 Ultra इंडिया में इन्हीं स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च होगा।
बताते चलें कि vivo X300 Ultra के साथ कंपनी चाइना में vivo X300s 5G फोन भी लेकर आई थी। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 200MP OIS + 50MP अल्ट्रा-वाइड + 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। यह मोबाइल 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.78-इंच की 1.5K Q10 Plus AMOLED स्क्रीन सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए 7100mAh बैटरी के साथ 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग दी गई है।