200MP + 200MP कैमरा वाला Vivo X300 Ultra 16GB RAM के साथ आया सामने, प्रोसेसर का भी हुआ खुलासा

Vivo X300 और Vivo X300 Pro इंडियन मार्केट में काफी पसंद किए जा रहे हैं। अपने कमाल के कैमरा के दमपर प्रसिद्ध होने वाले इस स्मार्टफोंस के बाद अब कंपनी सीरीज में एक और नया व पावरफुल ‘अल्ट्रा’ मॉडल जोड़ने की तैयारी कर रही है। ब्रांड की ओर से जल्द ही Vivo X300 Ultra पेश किया जा सकता है। कंपनी की ओर से हालांकि अभी तक इस अपकमिंग मोबाइल से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन बाजार में आने से पहले वीवो एक्स300 अल्ट्रा बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है।
Vivo X300 Ultra को गीकबेंच पर Vivo V2562 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग के पता चला है कि यह मोबाइल फोन क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite Gen 5 पर लॉन्च किया जाएगा। गीकबेंच पर इस प्रोसेसर की बेस क्लॉक स्पीड 3.63GHz बताई गई है जो 4.61GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस मोबाइल में Adreno 840 जीपीयू दिए जाने की जानकारी गीकबेंच पर मिली है।
गीकबेंच पर वीवो एक्स300 अल्ट्रा 5जी फोन को 16GB RAM के साथ लिस्ट किया गया है। उम्मीद कर सकते हैं कि कंपनी इस मोबाइल को 512GB Memory या 1TB स्टोरेज पर पेश कर सकती है। वहीं लिस्टिंग में Android 16 की पुष्टि भी हो गई है। बेंचमार्क स्कोर की बात करें तो Vivo X300 Ultra को सिंगल-कोर में 1618 और मल्टी-कोर में 6015 प्वाइंट्स मिले हैं।
Vivo X300 Ultra से जुड़ी अन्य डिटेल्स तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन बीते दिनों लीक में बताया गया था कि इस मोबाइल में 200 मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर मिल सकते हैं। यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जा सकता है जिसमें 200MP+200MP Camera शामिल होंगे। इनके साथ ही मोबाइल में थर्ड सेंसर 50 मेगापिक्सल का लगाया जा सकता है। बताते चलें कि Vivo X300 और X300 Pro के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एक 200 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।
सीरीज के मौजूदा स्मार्टफोंस की बात करें तो वीवो एक्स300 के बैक पैनल पर जहां 200 मेगापिक्सल Samsung HPB सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल LYT602 periscope telephoto लेंस और 50 मेगापिक्सल Samsung JN1 सेंसर दिया गया है। वहीं एक्स300 प्रो 50MP Sony LYT828 मेन सेंसर के साथ 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस सपोर्ट करता है।
पावर बैकअप के लिए वीवो एक्स300 5जी फोन में 6,040mAh बैटरी दी गई है और एक्स300 प्रो 6510mAh बैटरी सपोर्ट करता है। ये दोनों स्मार्टफोन 90W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करते हैं। वीवो एक्स300 अल्ट्रा की बात करें तो कंपनी इसे 7,000mAh battery पर लॉन्च कर सकती है। यानी बैटरी के मामले में Vivo X300 Ultra अधिक पावरफुल होगा।
वीवो एक्स300 और एक्स300 प्रो 5जी फोन मीडियाटेक के फ्लैगशिप प्रोसेसर Dimensity 9500 पर काम करते हैं। वहीं गीकबेंच की मानें तो अपकमिंग वीवो फोन एक्स300 अल्ट्रा क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 8 एलिट जेन 5 पर आएगा। यह 3नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इंडिया में आज ही Xiaomi 17 Ultra इस प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ है। पहले Samsung Galaxy S26 Ultra, iQOO 15, OnePlus 15 और realme GT 8 Pro इस चिपसेट पर आ चुके हैं।