MWC 2026 में पहली बार दिखेगा Vivo X300 Ultra, साथ में Vivo X300 FE भी हो सकता है ग्लोबल लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/09/vivo-x300-ultra-dual-200mp-camera-leak.jpg

Vivo ने आधिकारिक तौर पर अपने अपकमिंग कैमरा फ्लैगशिप Vivo X300 Ultra को टीज कर दिया है। जो साल 2026 का कंपनी का पावरफुल कैमरा फोन होगा। कंपनी ने पुष्टि की है कि इस डिवाइस को Mobile World Congress 2026 के दौरान पहली बार ग्लोबली दिखाया जाएगा। यह इवेंट 2 मार्च से 5 मार्च तक Barcelona, Spain में आयोजित होगा। कंपनी ने इसे “ग्लोबल प्रीव्यू” बताया है, जिससे उम्मीद है कि यह फोन सिर्फ चीन तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि ग्लोबली भी आ सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Vivo के अनुसार Vivo X300 Ultra मोबाइल इमेजिंग और वीडियोग्राफी में अब तक का सबसे शानदार फोन होगा। इसमें ऑप्टिक्स इंजीनियरिंग, कंप्यूटेशनल फोटोग्राफी और सिस्टम-लेवल ऑप्टिमाइजेशन पर खास फोकस किया गया है। MWC के दौरान कंपनी अपने अन्य प्रोडक्ट्स जैसे Vivo X300, Vivo X300 Pro, Vivo X Fold5 और Vivo V70 series को भी शोकेस करेगी।

इसी बीच Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE इंडोनेशिया की SDPPI सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी लिस्ट हो गए हैं। X300 Ultra का मॉडल नंबर V2562 और X300 FE का V2537 सामने आया है। SDPPI सर्टिफिकेशन इस बात की पुष्टि करता है कि डिवाइस इंडोनेशिया के टेलीकॉम और वायरलेस नियमों को पूरा करता है। हालांकि X300 FE को भारत समेत कई देशों में सर्टिफिकेशन मिल चुका है, लेकिन X300 Ultra को अभी भारत की BIS मंजूरी नहीं मिली है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक Vivo X300 FE दरअसल Vivo S50 Pro Mini का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है, जिसे दिसंबर 2025 में चीन में लॉन्च किया गया है। वहीं, X300 Ultra के स्पेसिफिकेशंस पहले ही लीक हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि इसमें 6.82-इंच का फ्लैट BOE OLED डिस्प्ले मिल सकता है। जो लगभग 2K रिजॉल्यूशन, LTPO टेक्नोलॉजी और चारों तरफ बेहद पतले बेजल्स दिए जा सकते हैं।

परफॉरमेंस के लिए इसमें Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। बैटरी की बात करें तो इसमें करीब 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो फ्लैगशिप सेगमेंट में इसे अलग रख सकती है।

कैमरा सेटअप Vivo X300 Ultra की सबसे बड़ी खासियत होना तय है। रिपोर्ट्स के अनुसार रियर में OIS सपोर्ट वाला 200 मेगापिक्सल Sony LYT-901 मेन सेंसर, 50 मेगापिक्सल Sony LYT-828 अल्ट्रा-वाइड और 200 मेगापिक्सल Samsung HPB पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। हालांकि इस बार इसमें डेडिकेटेड एक्शन बटन मिलने की संभावना कम है।

बताते चलें कि Vivo X300 Ultra और X300 FE को इस साल की दूसरी तिमाही में साथ ग्लोबली लॉन्च किया जा सकता है। यदि ऐसा होता है तो प्रीमियम कैमरा स्मार्टफोन सेगमेंट इसकी टक्कर Samsung, Oppo और Xiaomi जैसे ब्रांड्स से हो सकती है। हम आपको आगे भी इनका अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।