Vivo X300 और X300 Pro की इंडिया प्राइस लॉन्च से पहले लीक, 2 दिसंबर को होगी एंट्री

Vivo अपनी नई X300 सीरीज को भारत में 2 दिसंबर को लॉन्च करने वाला है। इसमें Vivo X300 और Vivo X300 Pro जैसे दो स्मार्टफोन आएंगे। यह चीन में पहले ही आ चुके हैं। इसलिए लाइनअप के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी पहले से मिल गई है। इसके साथ ही इंडिया वेबसाइट पर भी टीजर में प्रमुख डिटेल्स बता दी गई है। हालांकि भारतीय कीमत क्या होगी यह साफ नहीं हुआ था। इसी को लेकर टिप्स्टर अभिषेक यादव ने एक्स प्लेटफार्म पर जानकारी दे दी है। जिससे लगता है फोंस का प्राइस हाई हो सकता है।
आप लीक पोस्ट में देख सकते हैं कि भारत में Vivo X300 का 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरियंट 75,999 में लॉन्च होने की बात लिखी है। वहीं 12GB + 512GB मॉडल की कीमत 81,999 और 16GB + 512GB मॉडल की कीमत 85,999 रुपये बताई गई है।
Vivo X300 Pro की बात करें तो इसका एक ही वैरियंट एंट्री ले सकता है। जिसमें 16GB RAM और 512GB स्टोरेज होगा। इसकी कीमत 1,09,999 रुपये शेयर की गई है। इसके अलावा Vivo का Pro Photography Kit जो कंपनी लंबे समय से प्रो-कैमरा ऐक्सेसरी के रूप में प्रमोट कर रही है। इसे भारत में लगभग 19,999 रुपये में बेचा जा सकता है। इससे साफ है कि भारत में Vivo इस सीरीज को अल्ट्रा-प्रीमियम सेगमेंट में पेश करने वाला है। हालांकि असल कीमत तो अगले महीने 2 दिसंबर को ही पता चल पाएगी।
स्पेक्स की बात करें तो भारत में आने वाले दोनों मॉडल MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट पर काम करेंगे। दो मॉडल्स में से Vivo X300 एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप है। जिसमें 6.31-इंच OLED डिस्प्ले होगा। इसके फ्रंट में 50MP सेल्फी कैमरा मौजूद रहेगा। इसके रियर में 200MP मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर दिया जाएगा। कॉम्पैक्ट होने के बावजूद फोन में 6040mAh की बड़ी बैटरी मिलगी।
Vivo X300 Pro की बात करें तो इसमें बड़ा 6.78-इंच डिस्प्ले दिया जाएगा। यह भी 50MP सेल्फी कैमरा वाला फोन होगा। इसके बैक पैनल पर 50MP प्राइमरी, 50MP अल्ट्रावाइड और 200MP टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। जबकि इसे पावर देने के लिए 6510mAh बैटरी होगी।
Vivo X300 सीरीज के फोंस अपने प्रीमियम कैमरा सेटअप, बड़े बैटरी और फ्लैगशिप चिपसेट के साथ मार्केट में Oppo Find X9 सीरीज, Xiaomi 17 Pro और Galaxy S25 जैसे मॉडल्स को टक्कर दे सकते हैं। यह सीरीज उन ग्राहकों के लिए हो सकती है जो फोटोग्राफी, प्रीमियम डिजाइन, पावरफुल बैटरी और परफॉरमेंस पसंद करते हैं।
यदि आप भी आने वाले महीने में नए कैमरा फोंस देख रहे हैं तो यह आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकते हैं। हम आपको लॉन्च के दिन इनका फुल अपडेट देंगे। हमारे साथ बने रहें।