Vivo X300s स्पेक्स: 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी, 144Hz स्क्रीन और 50MP सेल्फी के साथ मिलेगा ये वाला प्रोसेसर

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/03/vivo-x300-ultra.jpg

वीवो ने कल ही बताया था कि वह अपनी ‘एक्स300’ सीरीज का विस्तार करने जा रही है। इस सीरीज में दो नए स्मार्टफोन vivo X300s और vivo X300 Ultra लाए जाएंगे जो 30 मार्च को चीन में लॉन्च होंगे। बाजार में आने से पहले ही सीरीज के ‘एस’ मॉडल की फुल स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है। लीक में अपकमिंग वीवो फोन का कैमरा, प्रोसेसर, बैटरी और डिस्प्ले का खुलासा हो गया है। वीवो एक्स300एस की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

vivo X300s 5G की स्पेसिफिकेशन्स चीनी टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन द्वारा शेयर की गई है। लीक में बताया गया है कि यह वीवो फोन MediaTek Dimensity 9500 पर लॉन्च होगा। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 4.21गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यही डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट इंडिया में बिक रहे vivo X300 और vivo X300 Pro में भी दिया गया है। यानी एक्स300एस में सीरीज के ‘प्रो’ मॉडल वाली प्रोसेसिंग पावर मिलेगी।

Vivo X300s

वीवो की ओर से बताया जा चुका है कि एक्स300एस 5जी फोन को 6.78-इंच स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा जिसपर 1.5के रेजोल्यूशन मिलेगी। यह AMOLED पैनल पर बनी BOE Q10+ डिस्प्ले बताई जा रही है जो 144Hz रिफ्रेश रेट आउटपुट प्रदान करेगी। फोन में कंपनी द्वारा 3डी अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाएगा। गौरतलब है कि यह वीवो फोन मैटल फ्रेम पर बनाया जाएगा जो इसे मजबूती प्रदान करेगा।

वीवो के फोन का कैमरा अच्छा होता है ऐसा बहुत से लोगों का मानना है। अपकमिंग X300s के साथ कंपनी इसी सोच को मजबूत करने का प्रयास करेगी। यह मोबाइल 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च किया जाएगा। वहीं सामने आई जानकारी के अनुसार स्मार्टफोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल periscope telephoto लेंस और 50 मेगापिक्सल ultrawide एंगल लेंस लगाया जाएगा।

vivo X300 5G फोन को 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस विवो फोन में तगड़ी 7,100एमएएच बैटरी दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। बताते चलें कि वीवो एक्स300 5जी फोन को 6,040mAh बैटरी और एक्स300 प्रो को 6510mAh बैटरी पर लॉन्च किया गया था। यानी अपकमिंग वीवो एक्स300एस की बैटरी इनसे बड़ी होगी।

मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है जिसके साथ 40W wireless चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है। कंपनी की ओर से बताया जा सकता है कि यह मोबाइल dual 1511 symmetric स्पीकर्स के साथ लाया जाएगा जो बेहतरीन साउंड देंगे। वहीं मोबाइल को पानी व धूल से बचाने के लिए इसे IP68 + IP69 रेटिंग के साथ पेश किया जाएगा।

Vivo X300 और X300 Pro इंडिया में लॉन्च हो चुके हैं और इसी सीरीज का Vivo X300 FE स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में पेश हो चुका है। अब 30 मार्च को वीवो कंपनी चाइना में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करने जा रही है जिसके मंच से vivo X300s और vivo X300 Ultra लॉन्च किए जाएंगे। दोनों मोबाइल्स के साथ vivo Pad6 Pro टैबलेट भी लॉन्च होगा। चीन में यह ईवेंट शाम 7 बजे शुरू होगा जिसे भारत में 4 बजकर 30 मिनट पर देखा जा सकेगा। नए वीवो फोन का लॉन्च यहां क्लिक पर लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं।