vivo X500 Pro 5G फोन 50MP Selfie कैमरा और कॉम्पैक्ट AMOLED डिस्प्ले के साथ इंडिया में हुआ लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/11/vivo-x500-pro-5G.jpg

वीवो ने अपनी नई एक्स सीरीज के तहत vivo X500 Pro 5G फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। यह हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस फ्लैगशिप फोन है जिसमें मीडियाटेक का सबसे ताकतवर मोबाइल चिपसेट MediaTek Dimensity 9600 Pro दिया गया है। इस मोबाइल में 50MP Selfie कैमरा, 6.36 इंच की कॉम्पैक्ट AMOLED स्क्रीन और 6,510mAh बैटरी जैसी स्पेसिफिकेशन्स मिलती है। वीवो एक्स500 प्रो की कीमत और स्पेक्स की फुल डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

vivo X500 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स

वीवो एक्स500 प्रो एंड्रॉयड 17 आधारित OriginOS 7 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट दिया गया है। यह 2नैनोमीटर फैब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.1GHz से लेकर 4.55GHz तक की टॉप क्लॉक स्पीड पर रन करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस वीवो फोन ने 35,46,148 AnTuTu Score अचीव किया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए एक्स500 प्रो Mali G2-Ultra NX जीपीयू सपोर्ट करता है। मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाने के मकसद से स्मार्टफोन में LPDDR5X Ultra RAM लगाई गई है।

vivo X500 Pro 5G कॉम्पैक्ट स्क्रीन वाला फोन है जिसमें 2660 x 1216 पिक्सल रेजोल्यूशन 6.36-इंच की 2K AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इस Ultra XDR स्क्रीन पर 1Hz से 144Hz तक की रिफ्रेश रेट, Dolby Vision, HDR10+ और 6000nits लोकल पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। कंपनी ने फोन में 3डी अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर लगाया है और साथ ही स्क्रीन को लो ब्लू लाइट और फ्लिकर-फ्री सर्टिफिकेशन के साथ पेश किया है। बताते की वाटर रेजिस्टेंसी के लिए एक्स500 प्रो को IP68 + IP69 रेटिंग से लैस किया गया है।

vivo x500 pro

फोटोग्राफी के लिए वीवो एक्स500 प्रो 5जी फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.57 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony LYTIA L910 OIS प्राइमरी सेंसर लगाया गया है जिसके साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस और एफ/2.52 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल Telephoto OIS सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए vivo X500 Pro 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

vivo X500 Pro 5G फोन को 6,510mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। छोटे साइज के फोन में इतनी बड़ी बैटरी कम ही देखने को मिलती है। वहीं इस मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। बताते चलें कि 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस स्मार्टफोन का पीसीमार्क बैटरी बेंचमार्क स्कोर 16 घंटे, 16 मिनट का आ चुका है। बताते चलें कि कनेक्टिविटी के लिए यह मोबाइल Wi-Fi 6, Bluetooth 6.0, NFC और IR Blaster जैसे फीचर्स सपोर्ट करता है।

vivo x500 pro

vivo X500 Pro 5G फोन के साथ कंपनी ने पावरफुल परफॉर्मेंस वाले स्मार्टफोंस के इंडस्ट्री ट्रेंड को टारगेट किया है। डाइमेंसिटी 9600 प्रो मीडियाटेक द्वारा लाया गया अभी तक का सबसे ताकतवर मोबाइल सीपीयू है और इस चिपसेट का इस्तेमाल कर वीवो कंपनी मार्केट में मौजूद Samsung, Apple iPhone और OPPO के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को टक्कर देने की को​शिश करेगी। एक्स500 प्रो के साथ वीवो की ब्रांड स्ट्रेटेजी कॉम्पैक्ट डिस्प्ले वाले प्रीमियम मोबाइल्स में अपना पोर्टफोलियो मजबूत करने की नजर आ रही है। छोटी स्क्रीन की चाह रखने वाले ग्राहकों को भी यह वीवो 5जी फोन पसंद आ सकता है।

जो मोबाइल यूजर फोन में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करने का शौक रखते हैं उन्हें एक्स500 प्रो का 64MP Telephoto सेंसर वाला कैमरा सेटअप पसंद आ सकता है। वहीं 50MP का फ्रंट कैमरा सेल्फी के शौकीन्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। गौरतलब है कि 1.5 लाख रुपये तक की कीमत पर vivo X500 Pro खरीदने के अलावा मार्केट में मौजूद Samsung Galaxy S26 Ultra, Apple iPhone 17 Pro और OPPO Find X9 Pro जैसे प्रीमियम स्मार्टफोंस को भी चेक किया जा सकता है।

vivo X500 Pro प्राइस

वीवो एक्स500 प्रो की कीमत 1,49,999 रुपये है। यह मोबाइल 12GB RAM + 256GB Storage के साथ इंडियन मार्केट में उतारा गया है जिसे Eternal Black और Apex Orange कलर में 3 दिसंबर से परचेज किया जा सकेगा। इस नए वीवो 5जी फोन को ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स सहित ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी खरीदा जा सकेगा।