6500mAh बैटरी, IP65 रेटिंग और Android 16 के साथ सस्ता Vivo Y05 4G मलेशिया में लॉन्च

Vivo ने अपने Vivo Y05 4G स्मार्टफोन को आधिकारिक तौर पर मलेशिया में लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस सस्ते प्राइस में लाया गया है। इसमें बड़ी बैटरी, IP65 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस तथा Android 16 जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। उम्मीद है इसे भारत सहित ग्लोबल मार्केट में भी एंट्री मिल सकती है। क्योंकि यह BIS पर भी स्पॉट हो चुका है। आइए, आगे फुल स्पेसिफिकेशंस और कीमत जानते हैं।
डिस्प्ले की बात करें तो Vivo Y05 4G में 6.74-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिजॉल्यूशन 1600×720 पिक्सल है। इसमें हाई-ब्राइटनेस आई-केयर मोड मिलता है, जो 1,200 निट्स तक की ब्राइटनेस सपोर्ट कर सकता है। जिसकी मदद से आउटडोर विजिबिलिटी बेहतर मिल जाएगी।
Vivo Y05 4G में T7225 प्रोसेसर दिया गया है यह OriginOS 6.0 आधारित Android 16 पर रन करता है। फोन में 4GB रैम दी गई है, जिसके साथ 4GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी मिलता है। यानी कुल 8जीबी रैम का सपोर्ट है। जबकि स्टोरेज के लिए 64GB इंटरनल मेमोरी दी गई है, जिसे माइक्रोSD कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। यह कॉन्फिग्रेशन रोजमर्रा के इस्तेमाल और बेसिक मल्टीटास्किंग के लिए सही लग सकता है।
कैमरा की बात करें तो Vivo Y05 4G में बैक पैनल पर 8MP का सिंगल रियर कैमरा LED फ्लैश के साथ दिया गया है। जबकि फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। इसके रियर कैमरे में Photo, Night, Portrait, Video, Live Photo, Time-lapse, Pro, Panorama और Documents जैसे मोड्स मिलते हैं। वहीं, फ्रंट कैमरा Photo, Night, Portrait, Video और Live Photo मोड्स को सपोर्ट कर सकता है।
Vivo Y05 4G फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी मानी जा सकती है। इसमें 6,500mAh की BlueVolt बैटरी दी गई है। जिसके बारे में Vivo का दावा है कि यह पांच साल तक की बैटरी हेल्थ बनाए रख सकती है। यह बैटरी 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा डिवाइस को SGS 5-Star ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन और IP65 डस्ट व वाटर रेजिस्टेंस भी मिला हुआ है, जो इसे इस प्राइस रेंज मजबूत विकल्प बना सकता है
डिजाइन और कनेक्टिविटी की बात करें तो Vivo Y05 4G फोन का वजन 209 ग्राम है और इसका साइज 167.40×77.10×8.39mm है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल नैनो-SIM, डेडिकेटेड माइक्रोSD स्लॉट, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.2, USB 2.0 और GPS का सपोर्ट दिया गया है। हालांकि इसमें NFC सपोर्ट नहीं मिलता है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और यह USB-C ऑडियो सपोर्ट के आया है।
कीमत की बात करें तो Vivo Y05 4G सिंगल स्टोरेज 4GB रैम + 64GB स्टोरेज में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत RM 399 यानी लगभग 9,000 रुपये रखी गई है। यह स्मार्टफोन फिलहाल Vivo Malaysia की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसे ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शंस में लिया जा सकता है।
यदि आप मलेशिया में हैं और एक सस्ते स्मार्टफोन को लेने की इच्छा है तो Vivo Y05 4G अच्छा विकल्प है। आप इसे चुन सकते हैं। हालांकि इस प्राइस में आपको 5जी सपोर्ट वाला फोन भी मिल सकता है। इसलिए आप Realme C71, Tecno Spark Go 5G और Itel Color Pro 5G भी ले सकते हैं। हम आपको आगे भी ऐसे ही खबरें देते रहेंगे। 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।