ब्रेकिंग: 12999 रुपये में बिकेगा सस्ता स्मार्टफोन vivo Y05, कम रेट में मिलेगी बड़ी 6500mAh बैटरी

सस्ता स्मार्टफोन खरीदने की इच्छा रखने वाले ग्राहकों के लिए नया ऑप्शन आ रहा है। वीवो कंपनी इंडिया में नया मोबाइल फोन vivo Y05 लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से हालांकि अभी इस स्मार्टफोन से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन 91मोबाइल्स को अपकमिंग विवो फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की एक्सक्लूसिव जानकारी प्राप्त हो गई है। लॉन्च से पहले ही आप vivo Y05 Smartphone की फुल डिटेल आगे पढ़ सकते हैं।
91मोबाइल्स को मिली जानकारी के अनुसार वीवो वाई05 4जी फोन इंडिया में लॉन्च होने वाला है। इस सस्ते वीवो फोन का प्राइस 12,999 रुपये होगा जिसमें 4GB RAM + 64GB Storage मिलेगी। आने वाले कुछ ही दिनों में कंपनी इस स्मार्टफोन को सेल के लिए उपलब्ध करा देगी जिसे Midnight Blue और Champagne Gold कलर में खरीदा जा सकेगा। यह 4जी स्मार्टफोन ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स के साथ ही ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स व मोबाइल की दुकान पर भी बिकेगा।
vivo Y05 4G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल एंड्रॉयड आधारित OriginOS पर लॉन्च किया जाएगा। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में Unisoc T7225 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यूजर्स को इस सस्ते विवो फोन में LPDDR4X RAM मिलेगी।
वीवो वाई05 4जी स्मार्टफोन 1600 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.74-इंच की एचडी+ स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह एलसीडी पैनल पर बनी वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 260पीपीआई और 1200निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट भी मिलता है। कंपनी ने इसमें हाई-ब्राइटनेस आई-केयर मोड का इस्तेमाल किया है जिसके चलते आउटडोर विजिबिलिटी भी बेहतर मिलेगी।
फोटोग्राफी के लिए vivo Y05 4G फोन के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। लेंस एमपी कंपनी ने हल्के ही रखे हैं लेकिन ग्राहकों को इस फोन में Night, Portrait, Live Photo, Time-lapse और Documents जैसे मोड्स मिल जाएंगे।
पावर बैकअप के लिए वीवो वाई05 4जी स्मार्टफोन को कंपनी ने तगड़ी 6500mAh battery से लैस किया है। ब्रांड का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने के बाद इसपर लगातार 29 घंटे तक वीडियो देखी जा सकती है। वीवो इसे 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लेकर आई है। यह विवो फोन रिवर्स चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है जिसके चलते vivo Y05 से दूसरे मोबाइल भी चार्ज किए जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 15वॉट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट भी मिलता है।
वीवो वाई04 को कंपनी Military-Grade ड्यूरेबिलिटी के साथ लेकर आ रही है जिसके चलते फोन जमीन पर गिरने पर पत्थर से टकराने पर भी सुरक्षित रह सकेगा। वहीं मोबाइल को डस्ट व वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए इसे IP65 रेटिंग दी गई है। इस सस्ते वीवो फोन में FM और Infrared सेंसर सहित कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth 5.2 और OTG जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।