6500mAh बैटरी के साथ 12,999 रुपये में लॉन्च हुआ 8GB RAM की ताकत वाला सस्ता स्मार्टफोन vivo Y05

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/04/vivo-y05-4g.jpg

91मोबाइल्स ने कुछ दिनों पहले ही न्यूज पब्लिश की थी कि वीवो कंपनी इंडिया में एक नया लो बजट स्मार्टफोन लेकर आ रही है जिसे vivo Y05 नाम से लॉन्च किया जाएगा। हमने ब्रांड की अनाउंसमेंट से पहले ही इस अपकमिंग फोन की कीमत भी शेयर कर दी थी। वहीं आज हमारी खबर पर पुख्ता की मुहर लगाते हुए कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर vivo Y05 भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। Extended RAM के साथ इसे 8GB RAM की ताकत मिलती है।

vivo Y05 4G फोन इंडिया में पेश हो गया है। कंपनी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट के जरिये यह नया वीवो फोन अनविल कर दिया है। वहीं दूसरी ओर ऑफलाइन मार्केट में रिटेल स्टोर्स पर वीवो वाई05 को सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। इस सस्ते स्मार्टफोन का प्राइस 12,999 रुपये है जिसमें 4GB RAM + 64GB Storage दी गई है। वहीं दूसरा वेरिएंट 4GB RAM + 128GB Storage पर लाया गया है। वीवो वाई05 को Midnight Blue और Champagne Gold कलर में खरीदा जा सकेगा।

​वीवो वाई05 4जी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो OriginOS 6.0 के सााथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में Unisoc T7225 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह मोबाइल Extended RAM तकनीक से लैस है जो 4जीबी फिजिकल रैम में 4जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 8GB RAM की ताकत देती है।

vivo Y05 4G स्मार्टफोन 1600 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.74-इंच की एचडी+ स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह एलसीडी पैनल पर बनी वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 260पीपीआई और 1200निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट भी मिलता है। कंपनी ने इसमें हाई-ब्राइटनेस आई-केयर मोड का इस्तेमाल किया है जिसके चलते आउटडोर विजिबिलिटी भी बेहतर मिलेगी।

फोटोग्राफी के लिए vivo Y05 4G फोन के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वी​डियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। लेंस एमपी कंपनी ने हल्के ही रखे हैं लेकिन ग्राहकों को इस फोन में Night, Portrait, Live Photo, Time-lapse और Documents जैसे मोड्स मिल जाएंगे।

पावर बैकअप के लिए वीवो वाई05 4जी स्मार्टफोन को कंपनी ने तगड़ी 6500mAh battery से लैस किया है। ब्रांड का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने के बाद इसपर लगातार 29 घंटे तक वीडियो देखी जा सकती है। वीवो इसे 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लेकर आई है। यह विवो फोन रिवर्स चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है जिसके चलते vivo Y05 से दूसरे मोबाइल भी चार्ज किए जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 15वॉट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट भी मिलता है।

वीवो वाई05 को कंपनी Military-Grade ड्यूरेबिलिटी के साथ लेकर आ रही है जिसके चलते फोन जमीन पर गिरने पर पत्थर से टकराने पर भी सुरक्षित रह सकेगा। वहीं मोबाइल को डस्ट व वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए इसे IP65 रेटिंग दी गई है। इस सस्ते वीवो फोन में FM और Infrared सेंसर सहित कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth 5.2 और OTG जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।