64MP कैमरा और 8GB रैम लॉन्च होगा Vivo Y100A 5G, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स की फुल डिटेल

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/02/vivo-y100-launch-price.jpg
Highlights

चीन स्मार्टफोन कंपनी वीवो अपनी वाई-सीरीज के अंदर एक नया फोन पेश करने की तैयार दिखाई दे रही है। दरअसल, महेश टेलीकॉम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर जानकारी दी है कि Vivo Y100A को जल्द पेश किया जा सकता है। वहीं, ऑफिशियल लॉन्च से पहले फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की भी फुल डिटेल सामने आ गई है। इसके अलावा कंपनी ने हाल ही में Y100 मोबाइल को पेश किया था। आइए आगे आपको वाई100ए के बारे में सामने आई सभी जानकारी के बारे में बताते हैं।

वीवो वाई100 ए की कीमत

रिपोर्ट में डिवाइस के सिंगल मैमोरी और स्टोरेज वेरिएंट्स की कीमत का खुलासा हुआ है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि लॉन्च के समय इस फोन को कम रैम और स्टोरेज में पेश किया जा सकता है। इसके अलावा डिवाइस के माइक्रोएसडी कार्ड से स्टोरेज बढ़ाने का ऑप्शन भी दिया जाएगा।

वीवो वाई100 ए की स्पेसिफिकेशन्स

डिसप्ले:  वीवो वाई100ए स्मार्टफोन में फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है जो एमोलेड पैनल पर बनी है। फोन का स्क्रीन साइज 6.38-इंच है।

प्रोसेसर और रैम: वहीं, प्रोसेसिंग के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 920 5G ऑक्टाकोर है। इसका मतलब यह डिवाइस 5G सपोर्ट से लैस होगा। साथ ही फोन में 8GB रैम और 256जीबी यह प्रोसेसर मीडियाटेक स्मार्ट एडैप्टिव डिसप्ले (जरूरत के मुताबिक रिफ्रेश रेट की सेटिंग) को सपोर्ट करता है।

कैमरा: इसके अलावा फोन में रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप और फ्रंट में सेल्फी कैमरा होगा। कैमरा ऑप्टिक्स की बात करें तो फोन के पीछे 64 मेगापिक्सल, 2 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल कैमरा होगा। साथ ही वीडियो कॉलिंग के लिए सामने की ओर 16 मेगापिक्सल कैमरा दिया जाएगा।

बैटरी और चार्जिंग: पावर बैकअप के लिए फोन में 4500एमएएच की बैटरी दी जाएगी जो कि 44 वॉट को सपोर्ट करेगी। हालांकि, अभी कनेक्टिविटी और ओएस के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है।

वीवो वाई100 ए कब होगा इंडिया में लॉन्च?

अभी कंपनी ने इस फोन को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि इस माह इस फोन को ऑफिशियल कर दिया जाएगा। हालांकि, ऐसा भी हो सकता है कि कंपनी इस हैंडसेट को चुपके से अपनी वेबसाइट पर लिस्ट कर दे। जैसे ही हमें डिवाइस के बारे में जानकारी मिलेगी हम आपको अपडेट करेंगे।