Exclusive: 6GB रैम के साथ आया Vivo Y20 का ताकतवर वेरिएंट, जानें क्या है प्राइस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/08/Vivo-Y20-and-Vivo-Y20i.jpg

Vivo Y20 को इस साल अगस्त में Y20i के साथ इंडिया में पेश किया गया था। लॉन्च के समय Vivo Y20 का सिर्फ 4GB + 64GB मॉडल ही आया था। वहीं, अब 91mobiles को ऑफलाइन रिटेल सोर्स द्वारा जानकारी मिली है कि कंपनी डिवाइस को और भी ताकत प्रदान करते हुए 6GB रैम वेरिएंट को अगले हफ्ते सेल के लिए पेश करेगी। सेल से पहले Vivo Y20 6GB रैम वेरिएंट की कीमत का खुलासा हो गया है। इस नए रैम वेरिएंट की कीमत 13,990 रुपए होगी और लॉन्च के समय डिवाइस के साथ बैंक ऑफर्स की पेशकश की जाएगी। इसके अलावा हैंडसेट का 4GB रैम ऑप्शन 12,990 रुपए में सेल किया जा रहा है। नए वेरिएंट में रैम के अलावा कोई और बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

डिजाइन

अगर बात करें डिजाइन की तो Vivo Y20 में वॉटर ड्रॉप नॉच डिसप्ले दिया गया है। नॉच होने कारण फोन के राइट और लेफ्ट में काफी कम बेजल्स हैं। वहीं, बॉटम थोड़े मोटे बेजल्स हैं। इसके अलावा इसके डिवाइस के रियर पर वर्टिकल शेप में कैमरा मॉड्यूल है। इस सेटअप में ट्रिपल कैमरा और एक एलईडी सेंसर है। साथ ही रियर पर बॉटम में वीवो की ब्रांडिंग है। इसके अलावा डिवाइस के बॉटम में 3.5एमएम हेडफोन जैक और स्पीकर ग्रिल है।

स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें Vivo Y20 की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें आईपीएस 6.51-इंच का डिसप्ले दिया गया है, जिसका पिक्सल रिजोल्यूशन 720X1600 (HD+) है। इसके अलावा फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर है। साथ ही फोन में 4GB रैम/6GB रैम के साथ 64GB की स्टोरेज है।

फोटोग्राफी की बात करें तो Vivo Y20 में रियर पर ट्रिपल कैमरा दिया गया है। अगर बात करें ट्रिपल कैमरा सेटअप की तो इसमें अपर्चर f/2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल + अपर्चर f/2.4 के साथ 2 मेगापिक्सल + अपर्चर f/2.4 के साथ 2 मेगापिक्सल है। वहीं, वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में अपर्चर f/1.8 के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा है।

फोन एंडरॉयड 10 के कार्य करता है और इसमें पावर के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गई है। Vivo Y20 में 18वॉट फ्लैशचार्ज का ऑप्शन है। इसके अलावा फोन में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।